Infosys Q2 Results 2024 Update; Share Price | Revenue, Net Profit And Dividend | जुलाई-सितंबर तिमाही में इंफोसिस को ₹6,506 करोड़ का मुनाफा: रेवेन्यू सालाना 5% बढ़कर ₹40,986 करोड़; प्रति शेयर ₹21 डिविडेंड देगी कंपनी


  • Hindi News
  • Business
  • Infosys Q2 Results 2024 Update; Share Price | Revenue, Net Profit And Dividend

मुंबई21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत की दूसरी बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस को वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में 6,506 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। सालाना आधार पर इसमें 4.7% की बढ़ोतरी हुई है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 6,212 करोड़ रुपए का कॉन्सोलिडेटेड नेट प्रॉफिट हुआ था।

जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी ने 40,986 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया। सालाना आधार पर इसमें 5.1% की बढ़ोतरी हुई है। एक साल पहले यानी Q2 FY23-24 में टेक कंपनी ने 38,994 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया था। वस्तुओं और सेवाओं को बेचने से मिलने वाला पैसा रेवेन्यू होता है।

तिमाही आधार पर मुनाफा 2.2% बढ़ा

वहीं, पिछली तिमाही (Q1FY-25) में कंपनी ने 39,315 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया था। इस दौरान कंपनी को 6,368 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा हुआ था। तिमाही आधार पर रेवेन्यू में 4.2% और मुनाफा में 2.2% की बढ़ोतरी हुई है।

21 रुपए प्रति शेयर लाभांश देगी इंफोसिस

इंफोसिस के बोर्ड ने शेयरधारकों को प्रति शेयर 21 रुपए के अंतरिम डिविडेंड (लाभांश) को भी मंजूरी दी है। कंपनियां अपने शेयरधारकों को मुनाफे का कुछ हिस्सा देती हैं, उसे डिविडेंड कहते हैं।

6 महीने में 39.13% चढ़ा इंफोसिस का शेयर

इंफोसिस का शेयर आज (गुरुवार, 17 अक्टूबर) को 2.84% की तेजी के बाद 1,974 रुपए के स्तर पर बंद हुआ। पिछले एक महीने में कंपनी का शेयर 1.13% चढ़ा है। 6 महीने में शेयर 39.13% और एक साल में 36.89% चढ़ा है। वहीं, इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक शेयर में 27.28% की तेजी रही है। कंपनी का मार्केट कैप 8.16 लाख करोड़ रुपए है।

इंफोसिस का शेयर आज (गुरुवार, 17 अक्टूबर) को 2.84% की तेजी के बाद 1,974 रुपए के स्तर पर बंद हुआ।

नंदन नीलेकणि ने 21,000 रुपए में की थी कंपनी की शुरुआत

1981 में स्थापित, इंफोसिस एक NYSE लिस्टेड ग्लोबल कंसलटिंग और आईटी सर्विसेज कंपनी है। 250 डॉलर (आज के हिसाब से करीब 21,000 रुपए) की पूंजी से कंपनी की शुरुआत हुई थी। आज इसका मार्केट कैप 7.28 लाख करोड़ रुपए है।

40 साल पुरानी कंपनी के 56 से अधिक देशों में 1800 से ज्यादा ग्राहक है। इसकी दुनियाभर में 13 सब्सिडियरी कंपनियां है। कंपनी के फाउंडर नंदन एम. नीलेकणि है। CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर सलील पारेख है। डी सुंदरम लीड इंडिपेंडेंट डायरेक्टर है।

खबरें और भी हैं…



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version