India’s forex reserves halt 7-week rising streak, come off record high to $701 billion | देश का विदेशी-मुद्रा-भंडार 8 सप्ताह में पहली बार गिरा: 701 बिलियन डॉलर पर आया, बीते हफ्ते रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा था


  • Hindi News
  • Business
  • India’s Forex Reserves Halt 7 week Rising Streak, Come Off Record High To $701 Billion

नई दिल्ली24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत के फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व में आठ सप्ताह में पहली बार गिरावट आई है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI ने शुक्रवार (11 अक्टूबर) को आंकड़े जारी कर बताया कि भारत का फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व रिकॉर्ड हाई से गिरकर 701.18 बिलियन डॉलर पर आ गया है।

इस सप्ताह फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व में 3.71 बिलियन डॉलर की गिरावट आई है। वहीं पिछले सात सप्ताह में इसमें कुल मिलाकर लगभग 35 बिलियन डॉलर की ग्रोथ हुई थी। बीते हफ्ते यह 704.89 बिलियन डॉलर के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया था।

बीते हफ्ते फॉरेक्स रिजर्व 12.6 बिलियन डॉलर बढ़ा था 27 सितंबर को समाप्त सप्ताह में फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व में 12.6 बिलियन डॉलर की ग्रोथ हुई थी, जो जुलाई 2023 के मध्य के बाद से सबसे बड़ी वीकली ग्रोथ थी। साल 2023 में भारत ने अपने विदेशी मुद्रा भंडार में लगभग 58 बिलियन डॉलर जोड़े। जबकि 2022 में 71 बिलियन डॉलर की गिरावट देखी गई।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने भारत के फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व के आंकड़े शुक्रवार को जारी किए।

सेंट्रल बैंक या मॉनेटरी अथॉरिटी का एसेट है फॉरेक्स फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व यानी विदेशी मुद्रा भंडार का स्टॉक ग्लोबल झटकों से डोमेस्टिक इकोनॉमिक एक्टिविटी को बचाए रखने में मदद करता है। फॉरेने एक्सचेंज रिजर्व किसी देश के सेंट्रल बैंक या मॉनेटरी अथॉरिटी द्वारा रखा गया एसेट होता है।

विदेशी मुद्रा भंडार में देश का सेंट्रल बैंक अमेरिकी डॉलर, यूरो, जापान की करेंसी येन और पाउंड स्टर्लिंग जैसी करेंसी रखता है। शुक्रवार को करेंसी 84.06 पर बंद हुई, जो इंट्राडे ट्रेड में 84.07 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई थी। यह सप्ताह-दर-सप्ताह 0.1% नीचे आ गई है।

खबरें और भी हैं…



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version