• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

Muscle Twitching: मांसपेशियों में मरोड़ होना कितना नॉर्मल है? डॉक्टर से जानें इसके कारण | how normal is muscle twitching know causes in hindi

bareillyonline.com by bareillyonline.com
15 May 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
Muscle Twitching: मांसपेशियों में मरोड़ होना कितना नॉर्मल है? डॉक्टर से जानें इसके कारण | how normal is muscle twitching know causes in hindi
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

सेहतमंद रहने के लिए मांसपेशियों का स्वस्थ रहना भी बेहद जरूरी होता है। आजकल के खराब लाइफस्टाइल और अनियंत्रित जीवनशैली के चलते लोगों में मांसपेशियों से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगी है। किसी को मांसपेशियों में दर्द तो किसी को मसल क्रैंप की समस्या रहती है। वहीं, कुछ लोगों की मांसपेशियों में मरोड़ की भी समस्या रहती है। इसके पीछे बहुत से कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। आइये एम्स की न्योरोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका सहरावत से जानते हैं मांसपेशियों में मरोड़ होना कितना सामान्य होता है। 

क्यों फड़कती हैं मांसपेशियां 

  • मांसपेशियां फड़कने या फिर इनमें मरोड़ होने के पीछे बहुत से कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। 
  • अगर आपका लाइफस्टाइल खराब है तो संभव है कि आप इस समस्या के शिकार हो सकते हैं। 
  • अगर आप कम पानी पीते हैं और कैफीन की ज्यादा मात्रा लेते हैं तो इससे भी मांसपेशियों में मरोड़ हो सकती है। 
  • मांसपेशियों में जकड़न होने के पीछे कम नींद और ज्यादा सोचना भी जिम्मेदार हो सकता है। 
  • अगर आपको एंग्जाइटी और डिप्रेशन है तो भी यह समस्या हो सकती है।  

मांसपेशियों की मरोड़ से बचने के तरीके 

  • अगर आप मांसपेशियों की मरोड़ से बचना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नियमित तौर पर वॉकिंग और एक्सरसाइज करनी चाहिए। 
  • इससे बचने के लिए आपको कैफीन की मात्रा कम करनी चाहिए साथ ही पानी की मात्रा को बढ़ाना चाहिए। 
  • इसके लिए आपको आयरन, प्रोटीन और मैग्नीशियम आदि से भरपूर पोषक तत्वों का सेवन करना चाहिए। 
  • इसके लिए आपको अपने लाइफस्टाइल से गलत आदतों को अलग करना चाहिए। 

मांसपेशियों में मरोड़ होना कितना नॉर्मल? 

मांसपेशियों में मरोड़ होना एक आम समस्या है, जिसके पीछे बहुत से कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। हालांकि, यह कोई चिंताजनक विषय नहीं है। ज्यादातर मामलों में यह लाइफस्टाइल पर भी निर्भर करता है। अगर आपको लगातार यह समस्या है तो ऐसे में चिकित्सक से सलाह लेना जरूरी हो जाता है।  



[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

बरेली के विकास भवन में 24 घंटे से बिजली गुल

30 July 2025
edit post

बरेली नगर निगम में भ्रष्टाचार का खुलासा

30 July 2025
edit post

उत्तर प्रदेश ITI में पहले दो चरणों में दाखिला

30 July 2025

Upload

Register

Login

Helpline

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.