[ad_1]
Fatigue During Monsoon: मानसून का समय चल रहा है। मानसून जहां एक तरफ हमें गर्मी से राहत दिलाता है, वहीं दूसरी तरह यह कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याओं का कारण भी बनता है। मानसून के कारण सर्दी-जुकाम, बॉडी पेन तो होता ही है, साथ ही कुछ लोगों को फटीग यानी थकान महसूस होती है। इसे हम मानसून फटीग के नाम से भी जानते हैं। मानसून फटीग के लक्षणों की बात करें, तो इसमें सामान्य ने अधिक थकान महसूस होती है और काम करने की ऊर्जा कम हो जाती है। मानसून फटीग के कारण अधिक नींद आती है। व्यक्ति काम में ध्यान नहीं लगा पाता और उसे मानसिक और शारीरिक रूप से हर वक्त थकान महसूस होती रहती है। कई लोगों को मानसून फटीग के कारण मांसपेशियों में दर्द और अकड़न महसूस होती है। मानसून फटीग के कारण, सिर दर्द भी महसूस होता है। मानसून फटीग के कारण न सिर्फ शारीरिक लक्षण, बल्की मानसिक लक्षण भी महसूस होते हैं। मूड में उतार-चढ़ाव, उदासी, बेचैनी जैसी लक्षण भी मानसून फटीग के दौरान महसूस होते हैं। इस लेख में जानेंगे 5 घरेलू नुस्खे जिनकी मदद से मानसून फटीग की समस्या को दूर किया जा सकता है। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर में स्थित प्रांजल आयुर्वेदिक क्लीनिक के डॉ मनीष सिंह से बात की।
1. अदरक और शहद का सेवन करें- Include Ginger and Honey in Diet
अदरक और शहद का मिश्रण थकान को दूर करने में मदद करता है। मानसून में सर्दी-जुकाम, गले में खराश आदि समस्याओं से बचने के लिए अदरक और शहद को डाइट में शामिल करें। अदरक और शहद को चाय या गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं। इस मिश्रण का सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है।
इसे भी पढ़ें- हर समय महसूस होती है थकान, तो मतलब जरूरत से ज्यादा कर रहे हैं ये 5 काम
2. मौसमी फलों का सेवन करें- Eat Seasonal Fruits
मानसून में ताजे और मौसमी फलों का सेवन करें। पपीता, सेब, अनार, संतरा जैसे फल शरीर को जरूरी विटामिन और मिनरल्स देते हैं। इन फलों को खाने से शरीर की ऊर्जा बढ़ती है और थकान कम होती है। ये फल इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाते हैं और बीमारी और इंफेक्शन से शरीर को बचाते हैं।
3. हर्बल काढ़ा पिएं- Drink Herbal Kadha
मानसून में हर्बल काढ़ा पीने से शरीर गर्म रहता है और इम्यूनिटी भी मजबूत बनती है। हर्बल काढ़ा बनाने के लिए अदरक, काली मिर्च, शहद, दालचीनी और इलायची का इस्तेमाल करें। इन सभी सामग्रियों को पानी में डालकर तब तक उबालें, जब तक सामग्रियों का अर्क पानी के साथ मिल न जाए। इसके बाद काढ़ा छानकर पी लें। यह काढ़ा पीने से शारीरिक और मानसिक तनाव दूर करने में मदद मिलती है।
4. सूखे मेवे और नट्स खाएं- Eat Dry Fruits and Nuts
मानसून में थकान को दूर करने के लिए सूखे मेवे और नट्स को डाइट में शामिल करें। सूखे मेवे और नट्स, ऊर्जा का अच्छा स्रोत होते हैं। डाइट में अखरोट, बादाम, काजू जैसे नट्स को शामिल करें। इनका सेवन करने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और थकान कम होती है। इन्हें स्नैक्स के रूप में या सुबह के नाश्ते में शामिल कर सकते हैं।
5. प्रोटीन युक्त आहार खाएं- Eat Protein Rich Foods
अपनी डाइट में प्रोटीन युक्त आहार शामिल करें। दाल, पनीर, टोफू, अंडे आदि का सेवन करने से मानसून में थकान की समस्या दूर होती है। इन चीजों का सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और थकान दूर करने में मदद मिलती है। प्रोटीन रिच फूड्स को डाइट में शामिल करने से पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है।
ऊपर बताए उपायों की मदद से आप मानसून में फटीग की समस्या को दूर कर सकते हैं। उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
[ad_2]
Source link