• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

Holika Dahan 2024: कब किया जाएगा होलिका दहन? जानिए सही तिथि और पूजा विधि

bareillyonline.com by bareillyonline.com
16 March 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
Holika Dahan 2024: कब किया जाएगा होलिका दहन? जानिए सही तिथि और पूजा विधि
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

इस दिन को कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं। कहा जाता है कि होलिका दहन से पहले शुभ मुहूर्त जरूर देखना चाहिए।

By Ekta Sharma

अपना शहर Bareilly Online

Rahasia Pemain Pro: Bagaimana Memanfaatkan Posisi di MAUPOKER

Cara Seru Main SLOT DANA di Situs KLIKWIN88 Biar Bisa Gaspol Jackpot Besar!

Sudah Coba Slot Terbaru dengan RTP Tertinggi di KLIKWIN88? Yuk, Login dan Buktikan Sendiri!

Publish Date: Sat, 16 Mar 2024 03:38 PM (IST)

Updated Date: Sat, 16 Mar 2024 03:38 PM (IST)

Holika Dahan 2024: कब किया जाएगा होलिका दहन? जानिए सही तिथि और पूजा विधि
Holika Dahan 2024

HighLights

  1. इस साल 24 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा।
  2. होलिका दहन पर्व भगवान विष्णु के भक्त प्रहलाद को समर्पित है।
  3. होलिका दहन की पूजा करने से पहले स्नान करें।

धर्म डेस्क, इंदौर। Holika Dahan 2024: होली हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक माना जाता है। हर साल इस दिन का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है। होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। इस साल 24 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन पर्व भगवान विष्णु के भक्त प्रहलाद को समर्पित है। इस दिन को कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं। कहा जाता है कि होलिका दहन से पहले शुभ मुहूर्त जरूर देखना चाहिए। आइए, जानते हैं कि होलिका दहन की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि क्या है।

होलिका दहन शुभ मुहूर्त

इस साल होलिका दहन भद्रा काल के साये में रहेगा। हालांकि ये सिर्फ कुछ समय के लिए ही होगा। भद्रा काल 24 मार्च की रात 11.13 बजे तक रहेगा। ऐसे में होलिका दहन के लिए शुभ समय रात 11.14 बजे से 12.20 बजे तक रहेगा। इस अवधि में आप होलिका दहन कर सकते हैं।

होलिका दहन पूजा विधि

  • होलिका दहन की पूजा करने से पहले स्नान करें।
  • स्नान के बाद जहां आप होलिका दहन की पूजा कर रहे हैं, वहां पूर्व दिशा की ओर मुख करके बैठें।
  • इसके बाद गाय के गोबर से होलिका और प्रहलाद की मूर्ति बनाएं।
  • इसके बाद एक लोटे में पानी, थाली में रोली, अक्षत, फूल, फूल माला, कच्चा सूत, गुड़, साबुत हल्दी, मूंग, बताशा, नारियल गुलाल, 5 तरह के अनाज रखें।
  • इन सभी चीजों से विधि-विधान से पूजा करें।
  • फल, गुझिया, मिठाई आदि का भोग लगाएं।
  • इस दिन भगवान नरसिंह की भी विधि-विधान से पूजा करें।
  • अंत में होलिका दहन के सामने अपनी मनोकामनाएं कहें।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

  • ABOUT THE AUTHOR

    एकता शर्मा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं और बीते 2 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है। साल 2022 से जागरण न्यू मीडिया (JNM) से जुड़ी हैं और Naiduni …

[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

Rahasia Pemain Pro: Bagaimana Memanfaatkan Posisi di MAUPOKER

21 September 2025
edit post

Cara Seru Main SLOT DANA di Situs KLIKWIN88 Biar Bisa Gaspol Jackpot Besar!

21 September 2025
edit post

Sudah Coba Slot Terbaru dengan RTP Tertinggi di KLIKWIN88? Yuk, Login dan Buktikan Sendiri!

21 September 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.