• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

Holika Dahan 2024: कंगाली से मुक्ति पाना है तो होलिका दहन पर करें ये उपाय

bareillyonline.com by bareillyonline.com
19 March 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
Holika Dahan 2024: कंगाली से मुक्ति पाना है तो होलिका दहन पर करें ये उपाय
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

Holika Dahan 2024 होलिका दहन की रात को ही धन लाभ पाने के लिए ‘ओम नमो धनदाय स्वाहा’ मंत्र का 108 बार जाप करें।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Mon, 18 Mar 2024 12:10 PM (IST)

Updated Date: Mon, 18 Mar 2024 12:19 PM (IST)

Holika Dahan 2024: कंगाली से मुक्ति पाना है तो होलिका दहन पर करें ये उपाय
आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए होलिका दहन वाली रात में 12 बजे पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाना चाहिए।

HighLights

  1. होली का त्योहार फाल्गुन माह में मनाया जाता है।
  2. इस माह की पूर्णिमा तिथि को होली मनाने से पहले होलिका दहन किया जाता है।
  3. इस साल होली 25 मार्च 2024 को मनाई जाएगी।

धर्म डेस्क, इंदौर। हर व्यक्ति के जीवन में कई परेशानियां आती है और उससे वह छुटकारा पाने की पूरी कोशिश करता है। ऐसे में होली का त्योहार इसके लिए बेहतर अवसर होता है। होली का त्योहार फाल्गुन माह में मनाया जाता है। इस माह की पूर्णिमा तिथि को होली मनाने से पहले होलिका दहन किया जाता है। इस साल होली 25 मार्च 2024 को मनाई जाएगी। पंडित प्रभु दयाल दीक्षित के मुताबिक, होली पर्व पर होलिका दहन के दौरान कुछ उपायों को आजमाकर वह आर्थिक तंगी से छुटकारा पा सकता है।

पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं दीपक

आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए होलिका दहन वाली रात में 12 बजे पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने के बाद पीपल के पेड़ की 7 परिक्रमा भी जरूर करना चाहिए। इससे आर्थिक तंगी दूर होती है।

naidunia_image

लाल कपड़े में रखें होली की राख

होलिका दहन के बाद दूसरे दिन होली की ठंडी आग को एक लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में बरकत बनी रहती है। धन लाभ की संभावना बढ़ जाती है। फिजूलखर्ची भी नहीं होती है।

धन लाभ के लिए करें ये काम

होलिका दहन की रात को ही धन लाभ पाने के लिए ‘ओम नमो धनदाय स्वाहा’ मंत्र का 108 बार जाप करें। इस मंत्र का जाप करने से आर्थिक तंगी दूर होती है। देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती है। रुके हुए काम जल्द पूरे होने लगते हैं। इसके अलावा होली की रात को कौड़ी और गोमती चक्र अपने ऊपर से 7 बार उतारकर होलिका की आग अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक् …

[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post
‘ऑक्सी वन’ का शुभारंभ: बरेली में होगा नया शहर‑भरा वन अभियान

‘ऑक्सी वन’ का शुभारंभ: बरेली में होगा नया शहर‑भरा वन अभियान

30 July 2025
edit post
बरेली जिले के ITI में दाखिले: सरकारी और निजी दोनों संस्थानों में सीटें भरने की प्रक्रिया जारी

बरेली जिले के ITI में दाखिले: सरकारी और निजी दोनों संस्थानों में सीटें भरने की प्रक्रिया जारी

30 July 2025
edit post

आंवला: तेज रफ्तार कार ने दिव्यांग को रौंदा, गंभीर

30 July 2025

Upload

Register

Login

Helpline

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.