• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
Home न्यूज़

Holi 2024: भव्य अंदाज में पहली होली मनाएंगे रामलला, खीर-पूरी के साथ इन व्यंजनों का लगेगा भोग, पहनेंगे खास पोशाक

bareillyonline.com by bareillyonline.com
24 March 2024
in न्यूज़
4 0
0
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

रामलला को अर्पित किया जाने वाला गुलाल एनबीआरआइ लखनऊ के कचनार के फूलों तथा गोरखनाथ पीठ में चढ़ाए गए फूलों से बनाया गया है।

By Ekta Sharma

Publish Date: Sun, 24 Mar 2024 12:16 PM (IST)

Updated Date: Sun, 24 Mar 2024 12:16 PM (IST)

Holi 2024: भव्य अंदाज में पहली होली मनाएंगे रामलला, खीर-पूरी के साथ इन व्यंजनों का लगेगा भोग, पहनेंगे खास पोशाक
Lord Ram first Holi

HighLights

  1. मंदिर में होली को लेकर सभी तरह की तैयारियां की जा रही हैं।
  2. रामलला को नित्य नई पोशाक धारण कराई जाती है।
  3. यदि सोमवार को होली मनाई गई, तो रामलला को श्वेत पोशाक पहनाई जाएगी।

ब्यूरो, अयोध्या। Holi 2024: 22 जनवरी को भव्य आयोजन के साथ अयोध्या में रामलला विराजित किया गया था। अब रामलला की यह पहली होली होगी। इसके लिए भव्य आयोजन की तैयारी की जा रही है। हालांकि, अभी यह तय नहीं किया गया है कि राम मंदिर में कब होली मनाई जाएगी। इस विषय पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, प्रधान अर्चक आचार्य सत्येंद्रदास से मंत्रणा कर रहा है। मंदिर में होली को लेकर सभी तरह की तैयारियां की जा रही हैं। हर दिन रामलला की मनमोहक तस्वीरें सामने आती हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि उन्हें नित्य नई पोशाक धारण कराई जाती है।

इस तरह की पोशाक पहनेंगे रामलला

राम मंदिर में यदि सोमवार को होली मनाई गई, तो रामलला को श्वेत पोशाक पहनाई जाएगी। वहीं, यदि मंगलवार को होली मनाई जाती है, तो रामलला को लाल पोशाक धारण कराई जाएगी। रामलला के साथ विराजित अन्य भाइयों के लिए भी नए वस्त्र और आभूषण तैयार किए गए हैं। विशेष वस्त्र पहनाने के साथ-साथ रामलला को हथेली के ऊपरी हिस्से और चरणों पर गुलाल लगाया जाएगा। प्रधान अर्चक सत्येंद्र दास ने बताया कि होली का आरंभ श्रृंगार आरती से पूर्व रामलला को गुलाल अर्पित कर किया जाएगा।

Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra shares pictures of the idol of Ramlalla and the devotees at Ram Temple in Ayodhya, Uttar Pradesh. This is the first #Holi after the Pran Pratishtha ceremony. pic.twitter.com/kec5OkX08G

— ANI (@ANI) March 24, 2024

खास व्यंजनों का लगाया जाएगा भोग

रामलला को अर्पित किया जाने वाला गुलाल एनबीआरआइ लखनऊ के कचनार के फूलों तथा गोरखनाथ पीठ में चढ़ाए गए फूलों से बनाया गया है। इसके बाद मध्याह्न राजभोग और संगीत संध्या के साथ होली का उत्सव पूरा किया जाएगा। मर्यादा के अनुरूप रामलला को पुनः रंग नहीं लगाया जाएगा। रामलला के राजभोग के लिए दो क्विंटल गुझिया सहित रसगुल्ला, दाल, चावल, पूरी, सब्जी, खीर आदि व्यंजन बनाए जाएंगे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    एकता शर्मा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं और बीते 2 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है। साल 2022 से जागरण न्यू मीडिया (JNM) से जुड़ी हैं और Naiduni …



[ad_2]

Source link

Trending Now

edit post
न्यूज़

कांवड़ यात्रा और मोहर्रम की तैयारी

3 weeks ago
edit post
न्यूज़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून 2025 को बरेली का दौरा करेंगी

3 weeks ago
edit post
न्यूज़

बरेली में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने पिता और सौतेले भाई को कार से कुचलकर मार डाला।

3 weeks ago
edit post
न्यूज़

Bareilly डॉक्टर पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज

1 week ago
No Result
View All Result
  • न्यूज़
  • एंटरटेनमेंट
  • स्पोर्ट्स
  • व्रत त्यौहार
  • ऑटोमोबाइल
  • हैल्थ
  • ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.

Go to mobile version