Menu
Call us
Whatsapp
Call us
Whatsapp
Menu
News
Bareilly Business
Add Post
Register
Login
News
Bareilly Business
Add Post
Register
Login
Home न्यूज़

Holashtak 2024: इस दिन से शुरू हो रहे हैं होलाष्टक, इन बातों का रखें ध्यान

bareillyonline.com by bareillyonline.com
10 March 2024
in न्यूज़
4 0
0
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

धार्मिक मान्यता है कि होलाष्टक के दौरान किए गए शुभ और मांगलिक कार्यों का अशुभ परिणाम प्राप्त होता है।

By Ekta Sharma

Publish Date: Sun, 10 Mar 2024 02:44 PM (IST)

Updated Date: Sun, 10 Mar 2024 02:44 PM (IST)

Holashtak 2024: इस दिन से शुरू हो रहे हैं होलाष्टक, इन बातों का रखें ध्यान
Holashtak 2024

HighLights

  1. ऐसे में 17 मार्च से होलाष्टक शुरू हो जाएंगे।
  2. अष्टमी तिथि 16 मार्च को रात 9 बजकर 39 मिनट पर शुरू होगी।
  3. होलाष्टक के दौरान कई शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।

धर्म डेस्क, इंदौर। Holashtak 2024: सनातन धर्म में होली के त्योहार को लेकर बहुत उत्साह रहता है। इस त्योहार से आठ दिन पहले होलाष्टक शुरू हो जाते हैं। इस दौरान शुभ और मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं। इस साल होलिका दहन 24 मार्च 2024 दिन रविवार को होगा। ऐसे में 17 मार्च से होलाष्टक शुरू हो जाएंगे। धार्मिक मान्यता है कि होलाष्टक के दौरान किए गए शुभ और मांगलिक कार्यों का अशुभ परिणाम प्राप्त होता है। आइए, जानते हैं कि होलाष्टक के दौरान किन नियमों का पालन करना चाहिए।

होलाष्टक में न करें काम

  • शास्त्रों के अनुसार, होलाष्टक के दौरान विवाह, नामकरण, गृह प्रवेश, मुंडन संस्कार आदि कई शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।
  • इसके अलावा होलाष्टक की अवधि में यज्ञ और हवन भी नहीं करना चाहिए और कोई भी निवेश या व्यावसायिक गतिविधियां भी शुरू नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से नुकसान की संभावनाएं रहती हैं।
  • होलाष्टक के दौरान नया घर, आभूषण, गाड़ी और चल-अचल जैसी संपत्ति नहीं खरीदनी चाहिए। इस अवधि में घर का निर्माण कार्य भी शुरू नहीं करना चाहिए।
  • इस दिन से शुरू होंगे होलाष्टक

    पंचांग के अनुसार, शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 16 मार्च को रात 9 बजकर 39 मिनट पर शुरू होगी। यह 17 मार्च को सुबह 9:53 बजे समाप्त होगी। ऐसे में होलाष्टक 17 मार्च से शुरू होकर 24 मार्च को समाप्त होंगे। इसके बाद 25 मार्च को होली मनाई जाएगी।

    डिसक्लेमर

    ‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

    • ABOUT THE AUTHOR

      एकता शर्मा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं और बीते 2 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है। साल 2022 से जागरण न्यू मीडिया (JNM) से जुड़ी हैं और Naiduni …

    [ad_2]

    Source link

    Trending Now

    edit post
    सर्दियों में अपनी कार की कैसे करें देखभाल, ये 5 टिप्स कर सकते हैं आपकी मदद
    ऑटोमोबाइल

    सर्दियों में अपनी कार की कैसे करें देखभाल, ये 5 टिप्स कर सकते हैं आपकी मदद

    6 months ago
    edit post
    न्यूज़

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून 2025 को बरेली का दौरा करेंगी

    5 days ago
    edit post
    न्यूज़

    बरेली में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने पिता और सौतेले भाई को कार से कुचलकर मार डाला।

    19 hours ago
    edit post
    न्यूज़

    राशन की दुकानों पर नमक वितरण का मामला गरमाया, सीडीओ ने दिए जांच के आदेश

    2 weeks ago
    No Result
    View All Result
    • न्यूज़
    • एंटरटेनमेंट
    • स्पोर्ट्स
    • व्रत त्यौहार
    • ऑटोमोबाइल
    • हैल्थ
    • ब्लॉग
    • बरेली बिज़नेस
    • Contact

    © 2025 Bareilly Online bareillyonline.

    Go to mobile version