• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

हिंदू धर्म में स्वास्तिक का इतना महत्व क्यों हैं? इसे बनाने से सौभाग्य प्राप्त होता है

bareillyonline.com by bareillyonline.com
24 February 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
हिंदू धर्म में स्वास्तिक का इतना महत्व क्यों हैं? इसे बनाने से सौभाग्य प्राप्त होता है
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

जब भी कोई नए काम की शुरुआत होती है या किसी भी नई चीज के इस्तेमाल से पहले हर घर में स्वास्तिक का चिह्न जरुर बनाया जाता है। कुमकुम, सिंदुर और हल्दी से स्वास्तिक बनाने की रीत काफी सदियों से चल रही है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार इसे घर में शुभता का फल माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार, स्वास्तिक मंगल ग्रह का प्रतीक माना जाता है। इसी वजह से इससे घर में काफी सकारात्मक उर्जा रहती है और जिस स्थान पर इस शुभ चिह्न को जिस जगह पर बनाया जाता है वहां अपने आप ही उर्जा हो जाती है। इसे पवित्र प्रतीक माना जाता है जो सौभाग्य, समृद्धि और शुभता से जोड़ा जाता है। स्वास्तिक चिह्न को गृहप्रवेश, शादी, नए व्यापार और नए वाहन खरीदेन पर बनाया जाता है। आइए आपको स्वास्तिक बनाने के कारणों के बारे में बताते हैं।
स्वास्तिक सौभाग्य का प्रतीक है
ज्योतिष के अनुसार, स्वास्तिक का चिह्न सौभाग्य,  समृद्धि और सकारात्मक उर्जा के लिए जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि किसी भी शुभ कार्य को शुरु करने से पहले इस चिह्न को जरुर बनाया जाता है। स्वास्तिक आपके घर मे सकारात्मक उर्जा से भर देता है जो सामंजस्यपूर्ण का प्रतिनिधित्व करता है। जब हम कोई शुभ कार्य करते है तो पहले स्वास्तिक का चिह्न जरुर बनाते हैं इससे घर में उर्जा रहती है और पूरा वतावरण को शुभ रखता है।
स्वास्तिक की चार भुजाएं क्या दर्शाती हैं
स्वास्तिक की चार भुजाएं वाला चिह्न घड़ी की सुई की दिशा में बनाया जाता है। माना जाता है कि ये चार प्रमुख दिशाएं और जीवन के चार चरणों को प्रतिनिधित्व करते हैं। वहीं इसे सूर्य के प्रतीक के रुप में भी देखा जाता है, जिससे जीवन में उर्जा के स्रोत के रुप में माना जाता है। 
स्वास्तिक बनाने से देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है
शुभ कार्य पर स्वास्तिक बनाने से देवाताओं का आशीर्वाद उस काम से जुड़ जाता है। माना जाता है कि यह देवताओं का आह्वाहन करने का बहुत बढ़िया तरीका है, इस चिह्न पर देवताओं को आमंत्रित किया जाता है। यह शुभता का प्रतीक माना जाता है जब भी शुरुआत होने से पहले जमीन, दीवार या मुख्य द्वार पर स्वास्तिक जरुर बनाया जाता है।

[ad_2]

Source link

अपना शहर Bareilly Online

नवाबगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने देवर पर मारपीट का आरोप लगाया है।

एक किराना दुकानदार को नकली मच्छर भगाने वाली रिफिल बेचते हुए पकड़ा गया है।

रसूलपुर गांव में चोरों ने एक ग्रामीण के घर से सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए।

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

नवाबगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने देवर पर मारपीट का आरोप लगाया है।

2 August 2025
edit post

एक किराना दुकानदार को नकली मच्छर भगाने वाली रिफिल बेचते हुए पकड़ा गया है।

2 August 2025
edit post

रसूलपुर गांव में चोरों ने एक ग्रामीण के घर से सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए।

2 August 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.