• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

हार्ट अटैक हार्ट बर्न से कैसे होता है अलग,- heart attack heart burn se kaise hota hai alag

bareillyonline.com by bareillyonline.com
8 September 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
एओर्टिक एन्यूरिज्म के लक्षण, कारण और बचाव के उपाय – Janiye kya hain aortic aneurysm ke causes, symptoms aur treatment
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

लगातार सीने में महसूस होने वाली दर्द हृदय रोग का संकेत हो सकती है। दरअसल, अचानक उठने वाली दर्द और कसावट से समस्या के कारणों का पता लगाना मुश्किल काम है। जानते हैं हार्ट अटैक और हार्ट बर्न के दर्द में कैसे अंतर पहचानें

अपना शहर Bareilly Online

Rahasia Pemain Pro: Bagaimana Memanfaatkan Posisi di MAUPOKER

Cara Seru Main SLOT DANA di Situs KLIKWIN88 Biar Bisa Gaspol Jackpot Besar!

Sudah Coba Slot Terbaru dengan RTP Tertinggi di KLIKWIN88? Yuk, Login dan Buktikan Sendiri!

अनियमित खानपान एसिडिटी की समस्या को बढ़ा देता है। इसके चलते सीने में अचानक से जलन (heartburn causes) और भारीपन महसूस होने लगता है। ज्यादा स्पाइसी फूड (spicy food side effects) खाने से इनडाइजेशन का भी सामना करना पड़ता है। मगर क्या लगातार सीने में महसूस होने वाली दर्द हृदय रोग का संकेत (signs of heart problem) हो सकती है। दरअसल, अचानक उठने वाली दर्द और कसावट से समस्या के कारणों का पता लगाना मुश्किल काम है। जानते हैं हा0र्ट अटैक और हार्ट बर्न के दर्द (Heartburn vs heart attackमें कैसे अंतर पहचानें।

हार्ट अटैक हार्ट बर्न से कैसे होता है अलग (Heartburn vs heart attack)

हार्ट बर्न

इस बारे में बातचीत करते हुए इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ विनीता अरोड़ा बताती हैं कि एसिडिटी को हार्ट बर्न कहा जाता है। हार्टबर्न के समय छाती में जलन (heart burn) और चेस्ट के बीचों बीच दर्द महसूस होने लगता है। गैस्ट्रिक फूड्स (gastric foods) का सेवन या हैवी मील्स इस समस्या को बढ़ा देती हैं।दरअसल, हार्टबर्न के समय पेट में बनने वाला एसिड एसोफेगस तक पहुंच जाता है। इसके चलते छाती में जलन और दर्द का सामना करना पड़ता है।

हार्ट बर्न या एसिडिटी के लक्षण

  • सीने में तेज़ जलन महसूस होने लगती है।
  • पेट के ऊपरी हिस्से में बर्निंग सेंसेशन का होना
  • फ़ूड पाइप में एसिड रिफ्लक्स का सामना करना
  • खाना निगलने में परेशानी का बढ़ना
  • मुंह के स्वाद में बदलाव का आना
  • मतली और डकार का आना
heartburn ke liye gharelu upaay
हार्टबर्न के समय छाती में जलन और चेस्ट के बीचों बीच दर्द महसूस होने लगता है। चित्र : शटरस्टॉक

हार्ट अटैक (Heart attack)

डॉ विनीता अरोड़ा बताती हैं कि हार्ट टैक के समय छाती में गंभीर दर्द महसूस होने लगता है। ऐसा लगता है कि जैसे छाती पर कुछ वज़न रख दिया गया हो। इसके अलावा पसीना बहना और कमज़ोरी महसूस होने लगती है। साथ ही बाएं कंधे और हाथ में दर्द व झनझनाहट महसूस होती है। वे लोग जो डायबिटीज़, हृदय रोगों और मोटोपे के शिकार है, उन्हें छाती में उठने वाले दर्द के लिए तुरंत उपचार लेना चाहिए।

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार पुरूषों की तुलना में महिलाओं को हार्ट अटैक के दौरान चेस्ट पेन का सामना करना पड़ता है। इसे एंजाइना पेन कहा जाता है। जब हार्ट की मेजर आर्टरी तक ब्लड पूरी तरह से नहीं पहुंच पाता है। उस वक्त हार्ट अटैक का सामना करना पड़ता है।

हार्ट अटैक के लक्षण (Causes of heart attack)

  • थकान और बचैनी महसूस होना
  • लगातार पसीना आना और सांस लेने में तकलीफ होना
  • छाती पर अतिरिक्त वज़न जैसा लगना
  • बाएं बाजू और कंधे में दर्द का बढ़ जाना
  • दर्द का लगातार बने रहना
heart attack ke lakshan
पुरूषों की तुलना में महिलाओं को हार्ट अटैक के दौरान चेस्ट पेन का सामना करना पड़ता है।
चित्र : एडॉबीस्टॉक

कब है सावधानी की ज़रूरत (When caution needed)

1. लगातार होने वाला दर्द

एसिडिटी के मामलों में दर्द कभी कम और कभी तेज़ होने लगता है। मगर हार्ट अटैक में दर्द तेज़ रहता है, जो बाजू, कंधों और जबड़े तक पहुंचा जाता है। इसके अलावा हार्ट अटैक का दर्द लगातार बना रहता है। ऐसे में दर्द को पहचानकर तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।

यह भी पढ़ें

National Nutrition Week 2024: 40 फीसदी भारतीय महिलाएं हैं एनीमिया की शिकार, जानिए इसके कारण

2. डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल के पेशेंट

ऐसे लोग जिनका ब्लड शुगर लेवल अधिक रहता है या फिर जो हाई कोलेस्ट्रॉल के शिकार है। उन्हें छाती में दर्द महसूस होने पर फौरन डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इससे समस्या को नियंत्रित किया जा सकता है। ऐसे लक्षण हार्ट अटैक का कारण बनने लगते हैं।

Diabetes ke kaaran bana rehta hai heart attack ka khtra
ब्लड शुगर लेवल अधिक रहता है या फिर जो हाई कोलेस्ट्रॉल के शिकार है। उन्हें छाती में दर्द महसूस होने पर फौरन डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

3. मोटापे से ग्रस्त

वे लोग जो ओवरवेट है, उन्हें भी खानपान को लेकर सादधानी बरतनी चाहिए। सीने में जलन या दर्द बढ़ने पर डॉक्टर से जांच अवश्य करवाएं। दरअसल, ज्यादा वज़न हार्ट मसल इंजरी का कारण बनने लगता है। इसके अलावा आर्टरीज़ में फैट्स बढ़ने लगते है, जिससे ब्लड की थिकनेस बढ़ जाती है और ब्लड फ्लो प्रभावित होता है।

[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

Rahasia Pemain Pro: Bagaimana Memanfaatkan Posisi di MAUPOKER

21 September 2025
edit post

Cara Seru Main SLOT DANA di Situs KLIKWIN88 Biar Bisa Gaspol Jackpot Besar!

21 September 2025
edit post

Sudah Coba Slot Terbaru dengan RTP Tertinggi di KLIKWIN88? Yuk, Login dan Buktikan Sendiri!

21 September 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.