Menu
Call us
Whatsapp
Call us
Whatsapp
Menu
News
Bareilly Business
Add Post
Register
Login
Contact us
News
Bareilly Business
Add Post
Register
Login
Contact us
Home न्यूज़

gym jane ka man nahi hone par khud ko kaise motivate Karen. जिम जाने का मन नहीं करने पर खुद को कैसे मोटीवेट करें।

bareillyonline.com by bareillyonline.com
15 March 2024
in न्यूज़
4 0
0
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

रोज एक्सरसाइज करने का मन नहीं करता है, तो आप अकेली नहीं हैं। पर एक्सरसाइज रूटीन में निरंतरता बनाए रखना जरूरी है। इसलिए जिम जाने के लिए कुछ उपाय पर अमल करना जरूरी है।

हैप्पी लाइफ के लिए फिटनेस लक्ष्य को पूरा करना जरूरी है। इसलिए रोज व्यायाम करना जरूरी है। कभी-कभी व्यायाम करने की इच्छा नहीं होती है। लेकिन इसके लिए अपने मन को मजबूत करना पड़ता है, अपने लक्ष्य निर्धारित करने पड़ते हैं। लक्ष्य को पूरा करने के लिए छोटे-छोटे कदम उठाने पड़ते हैं। बहुत बड़े लक्ष्य की बजाय छोटे-छोटे कदम उठाना चाहिए। इसके लिए कुछ उपाय (How to motivate yourself for gym) किये जा सकते हैं।


क्यों जरूरी है फिटनेस (importance of fitness)

नियमित शारीरिक गतिविधि सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। शारीरिक रूप से सक्रिय रहने से मस्तिष्क के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। वजन नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। बीमारी का खतरा कम हो सकता है, हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत हो सकती हैं। रोजमर्रा की गतिविधियां करने की क्षमता में सुधार हो सकता है। फिटनेस रूटीन को फॉलो करने से सबसे अच्छी बात यह होती है कि आपको दिन भर अच्छा महसूस होता है। एनर्जेटिक फील करती हैं। भरपूर ऊर्जा होने पर हर काम करने में भी मन लगता है।

जिम जाने के मूड में नहीं होने पर खुद को प्रेरित करने के यहां हैं 5 उपाय (how to motivate yourself when you’re not in the mood to go to the gym)

1 योग क्लास में भाग लें (attend yoga class)

फिटनेस इंस्ट्रक्टर सत्य व्यास बताते हैं, ‘यदि आपको एक्सरसाइज करने का मन नहीं कर रहा है, तो किसी योग क्लास या जिम क्लास का सदस्य बनने का यह सबसे अच्छा समय है। अलग-अलग तरह के योग, पिलेट्स और ज़ुम्बा जैसी विभिन्न प्रकार की दिलचस्प और मज़ेदार कक्षाओं के साथ आपकी रुचि या प्रेरणा कभी नहीं खो पाएगी। ध्यान दें कि हमेशा बढ़िया योग शिविर और प्रशिक्षित ट्रेनर के निर्देशन में ही योग सींखें। योग क्लास के अलावा कूल-डाउन सेशन, सौना बाथ, स्टीम रूम और पर्सनल शॉवर की भी मदद ले सकती हैं।’


2 मौसम का बहाना न बनायें (Don’t use the weather as an excuse)

सत्य व्यास बताते हैं, ‘ठंड, बहुत अधिक गर्मी और बरसात के दिनों में हममें से अधिकांश लोग जिम जाने से बचना चाहते हैं। लेकिन बाहर के वातावरण का प्रभाव अपने व्यायाम कार्यक्रम पर न पड़ने दें। जब लोग बरसात या ठंड के मौसम के कारण जिम जाना छोड़ देते हैं, तो उस समय का उपयोग हाई कैलोरी वाले खाद्य पदार्थ खाने में करते हैं।
इसलिए जिम जाने का मन बना लें। मौसम का बहाना बनाने की बजाय अच्छा वाटरप्रूफ कोट और मौसम के लिए तैयार जूते खरीदें और जिम जाएं। जब आप अपना वर्कआउट पूरा कर लेंगी, तो आपको बढ़िया एहसास होगा।’

summer skin care ke liye ki baaton ka rakhein khayal
बाहर के वातावरण का प्रभाव अपने व्यायाम कार्यक्रम पर न पड़ने दें। चित्र : अडॉबी स्टॉक

3 फिटनेस फ्रीक दोस्त का साथ (company of fitness freak friend)

सत्य व्यास के अनुसार, ‘एक कठिन सप्ताह के दौरान खुद को प्रेरित करना कठिन हो सकता है। इसलिए किसी ऐसे दोस्त का साथ लें जो फिटनेस फ्रीक हों। इससे जिस दिन आप व्यायाम करना छोड़ देती हैं, उस दिन किसी के साथ वर्कआउट करने से सत्र अधिक अनुकूल और आनंददायक बनाने में मदद मिलेगी। अकेले न जाने का निर्णय लेने पर फिटनेस फ्रीक दोस्त आपको जिम जाने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें

बेली फैट कम करने के लिए डिनर छोड़ने की जरूरत नहीं, बस याद रखें ये 9 टिप्स


4 फिटनेस के फायदों को याद करें (remember the benefits of fitness)

ऐसे समय में जब आप जिम जाने के लिए प्रेरित नहीं होती हैं, तो आप एक्सरसाइज के बाद मिलने वाली उपलब्धियों को याद करें। यह पाया गया है कि व्यायाम करने से शरीर के प्राकृतिक फील गुड केमिकल स्तर को बढ़ावा मिलता है। इससे शांति की भावना लाने में मदद मिलती है। ये अच्छे केमिकल जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए इच्छा-शक्ति और सकारात्मक भावनाएं प्रदान कर सकते हैं।

fitness se jude myth ko jane.
जब आप जिम जाने के लिए प्रेरित नहीं होती हैं, तो आप एक्सरसाइज के बाद मिलने वाली उपलब्धियों को याद करें। चित्र : अडोबी स्टॉक

5 संतुलित दिनचर्या बनाएं (create a balanced routine)

ज्यादातर गड़बड़ तब होती है जब आपका रूटीन संतुलित नहीं होता है। इसलिए सप्ताह के अधिकांश दिनों में व्यायाम करने का लक्ष्य रखें। अधिक स्वास्थ्य लाभ के लिए सप्ताह में 300 मिनट या उससे अधिक मध्यम एरोबिक गतिविधि करें। इतना व्यायाम करने से वजन घटाने या घटे हुए वजन को बनाए रखने में मदद मिल सकती है। सप्ताह में कम से कम दो बार पावर ट्रेनिंग अभ्यास करें। इन सभी गतिविधियों से आप व्यायाम करने के लिए प्रेरित (How to motivate yourself for gym) होती हैं।


यह भी पढ़ें :- Morning routine : ये 9 स्टेप मॉर्निंग रुटीन आपको सिर से पांव तक रखेगा हेल्दी और फिट

[ad_2]

Source link

Advertisement Banner

Trending Now

edit post
सर्दियों में अपनी कार की कैसे करें देखभाल, ये 5 टिप्स कर सकते हैं आपकी मदद
ऑटोमोबाइल

सर्दियों में अपनी कार की कैसे करें देखभाल, ये 5 टिप्स कर सकते हैं आपकी मदद

6 months ago
edit post
न्यूज़

राशन की दुकानों पर नमक वितरण का मामला गरमाया, सीडीओ ने दिए जांच के आदेश

1 week ago
edit post
न्यूज़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून 2025 को बरेली का दौरा करेंगी

3 days ago
edit post
न्यूज़

डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त: बरेली और बदायूं में तनाव

5 days ago
No Result
View All Result
  • न्यूज़
  • एंटरटेनमेंट
  • स्पोर्ट्स
  • व्रत त्यौहार
  • ऑटोमोबाइल
  • हैल्थ
  • ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.

Go to mobile version