• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

Gurucharan Singh Missing | 14 दिन से लापता है गुरुचरण सिंह, बुजुर्ग पिता का छलका दर्द, बोले- हम उसके वापस आने का…

bareillyonline.com by bareillyonline.com
5 May 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
Gurucharan Singh Missing | 14 दिन से लापता है गुरुचरण सिंह, बुजुर्ग पिता का छलका दर्द, बोले- हम उसके वापस आने का…
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

Gurucharan Singh

Loading

मुंबई: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में सोढ़ी का किरदार निभाने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह बीते 14 दिनों से लापता हैं। बीते 22 अप्रैल को वो दिल्ली से मुंबई के लिए निकले थे, जिसके बाद से किसी को उनकी कोई खबर नहीं थी। गुरुचरण सिंह का पूरा परिवार सदमे में है। इसी बीच एक्टर के पिता हरजीत सिंह का बताया सामने आया है।

हरजीत सिंह ने बताया कि जो हुआ वह बहुत चौंकाने वाला है, हम नहीं जानते कि इससे कैसे निपटें। हम सब बहुत परेशान हैं और पुलिस से कुछ अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हम उसके वापस आने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि जांच में गुरुचरण सिंह की आखिरी लोकेशन दिल्ली ही पाई गई थी।  

गुरुचरण ने लापता होने से एक दिन पहले इंस्टाग्राम पर अपने पिता के साथ एक फोटो पोस्ट की थी और उन्हें बर्थडे विश किया था। साथ ही बताया था कि उनके पिता ने कहा कि ऐसा कोई जश्न नहीं था, लेकिन हम घर पर एक साथ थे और अच्छा लगा। अगले दिन उसे मुंबई जाना था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोढ़ी ने अपनी गुमशुदगी प्लान की है। उन्होंने अपना फोन पालम में छोड़ दिया। उसके बाद वे दिल्ली से बाहर चले गए। 22 तारीख की शाम से वे लापता हैं। इससे पुलिस की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। सीसीटीवी फुटेज में जो सामने आया है उसके मुताबिक उन्हें एक रिक्शे से दूसरे रिक्शे में जाते हुए देखा गया। इन सब कड़ियों को जोड़ते हुए ये अनुमान लगाया जा रहा है कि गुरुचरण ने पूरी प्लानिंग के साथ ऐसा किया है।



[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post
‘ऑक्सी वन’ का शुभारंभ: बरेली में होगा नया शहर‑भरा वन अभियान

‘ऑक्सी वन’ का शुभारंभ: बरेली में होगा नया शहर‑भरा वन अभियान

30 July 2025
edit post
बरेली जिले के ITI में दाखिले: सरकारी और निजी दोनों संस्थानों में सीटें भरने की प्रक्रिया जारी

बरेली जिले के ITI में दाखिले: सरकारी और निजी दोनों संस्थानों में सीटें भरने की प्रक्रिया जारी

30 July 2025
edit post

आंवला: तेज रफ्तार कार ने दिव्यांग को रौंदा, गंभीर

30 July 2025

Upload

Register

Login

Helpline

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.