• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

शादी के बाद बदला गोविंदा की भांजी का अंदाज, मोनोकिनी पहन आरती सिंह ने पानी में लगाई आग

bareillyonline.com by bareillyonline.com
3 June 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
शादी के बाद बदला गोविंदा की भांजी का अंदाज, मोनोकिनी पहन आरती सिंह ने पानी में लगाई आग
6
SHARES
36
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

Arti Singh- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
मोनोकिनी पहन आरती सिंह ने पानी में लगाई आग

गोविंदा की भांजी आरती सिंह हाल ही में दीपक चौहान संग शादी के बंधन में बंधी हैं। एक्ट्रेस की शादी बड़े ही धूमधाम से हुई, कई दिनों तक शादी के फंक्शन चले, जिसमें तमाम सितारों का तांता देखने को मिला। आरती की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। वहीं शादी के बाद वो लगातार पति के साथक्वालिटी टाइम बिताती हुई नजर आ रही हैं। अब हाल ही में एक बार फिर उन्हें पति संग कुछ खूबसूरत पल को ऐंजाॅय करते हुए देखा गया। इस दौरान का दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जहां दोनों पूल में रोमांस करते नजर आ रहे हैं। 

आरती सिंह ने मोनोकिनी पहन पानी में लगाई आग

दरअसल , हाल ही में आरती के भाई कृष्णा अभिषेक का 30 मई को बर्थडे था। कृष्णा ने अपना बर्थडे अपनी पत्नी कश्मीरा, बहन आरती और बहनोई दीपक चौहान के साथ मनाया। इस दौरान सभी ने पूल गेम्स से लेकर स्विमिंग तक का मजा लिया और खूब मस्ती की। इसी दौरान का आरती सिंह का एक वीडियो चर्चा में है, जिसमें वह ब्लू मोनोकिनी में अपनी हाॅटनेस का तड़का लगाती नजर आ रही हैं। इस दौरान आरती कभी अंडरवॉटर स्विमिंग करती दिख रही हैं, तो कभी पति के कंधे पर बैठ कर कैमरे में पोज देती दिख रही हैं। इतना ही नहीं पूल के अंदर आरती को पति के साथ रोमांटिक होते हुए भी देखा गया। अब आरती सिंह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस को उनका ये हाॅट अंदाज काफी पसंद आ रहा है। 

आरती सिंह के बारे में

बता दें, गोविंदा की सगी भांजी आरती सिंह कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की सगी बहन हैं। आरती सिंह ने बिजनेसमैन दीपक चौहान से 5 अप्रैल 2024 को सात फेरे लिए। उनकी शादी में मामा गोविन्दा समेत कई सेलेब्स शामिल हुए। इनमें बिपाशा बसु, कपिल शर्मा, करण सिंह ग्रोवर और प्रियंका चाहर चौधरी शामिल थीं।



[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post
‘ऑक्सी वन’ का शुभारंभ: बरेली में होगा नया शहर‑भरा वन अभियान

‘ऑक्सी वन’ का शुभारंभ: बरेली में होगा नया शहर‑भरा वन अभियान

30 July 2025
edit post
बरेली जिले के ITI में दाखिले: सरकारी और निजी दोनों संस्थानों में सीटें भरने की प्रक्रिया जारी

बरेली जिले के ITI में दाखिले: सरकारी और निजी दोनों संस्थानों में सीटें भरने की प्रक्रिया जारी

30 July 2025
edit post

आंवला: तेज रफ्तार कार ने दिव्यांग को रौंदा, गंभीर

30 July 2025

Upload

Register

Login

Helpline

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.