Google for India 2024 Live Updates; Gemini AI | Maps API | Google Pay पर अब गोल्ड लोन भी मिलेगा: जेमिनी AI हिंदी सहित 8 अन्य भारतीय भाषाओं में लॉन्च, गूगल फॉर इंडिया इवेंट में घोषणा


नई दिल्ली13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टेक कंपनी गूगल का ‘गूगल फॉर इंडिया’ इवेंट शुरू हो गया। ये इस इवेंट का 10वां साल है। इस इवेंट में जेमिनी AI के हिंदी और 8 अन्य भारतीय भाषाओं में मिलने की घोषणा की गई।

Google Pay पर अब गोल्ड लोन भी मिलेगा

देशभर में Google Pay यूजर्स के लिए अब से गोल्ड लोन उपलब्ध होगा। इसके लिए गूगल ने मुथूट फाइनेंस के साथ पार्टनरशिप की है। लोन के लिए क्या प्रोसेस होगी अभी इसकी जानकारी कंपनी ने हीं दी है। गूगल पे ने अपनी लोन लिमिट को भी 5 लाख रुपए तक बढ़ा दिया है।

मुथूट फाइनेंस के पार्टनरशिप के साथ Google Pay पर यूजर्स गोल्ड लोन मिलेगा।

गूगल पे में UPI सर्किल को रिलीज किया

गूगल ने अपनी ऑनलाइन पेमेंट सर्विस गूगल पे में एक नए फीचर UPI सर्किल को रिलीज किया है। UPI सर्किल की मदद से कोई भी यूजर्स अपने दोस्तों या रिश्तेदारों के लिए भी सिर्फ एक क्लिक में पेमेंट कर पाएंगे। हाल ही में सरकार ने UPI सर्किल डेलिगेटेड पेमेंट सर्विस को लॉन्च किया था। इसके जरिए एक महीने में अधिकतम 15 हजार तक का ट्रांजैक्शन किया जा सकता है।

AI 33 लाख करोड़ रुपए का इकोनॉमिक वैल्यू अनलॉक कर सकता है

गूगल इंडिया के एमडी का कहना है कि भारत की AI-फ्यूल्ड वाली छलांग में 2030 तक 33 लाख करोड़ रुपए का इकोनॉमिक वैल्यू अनलॉक करने की शक्ति है। इंडियन AI की यह इकोनॉमिकल वैल्यू भारत की एक पूरी पीढ़ी को गति प्रदान करने की शक्ति रखती है।

Google ने भारत में AI के लिए वाइट पेपर जारी किया

वाइट पेपर का टाइटल “AI अपॉर्च्यूनिटी एजेंडा फॉर इंडिया” है। इसका उद्देश्य “तीन की-प्रायोरिटीज पर फोकस करके सरकार के भारत AI मिशन को पूरा करने में मदद करना है। तीन प्रायोरिटीज है- ‘इनोवेशन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश, AI-रेडी वर्कफोर्स बिल्डिंग, इन्क्लूसिव एडॉपटेशन और एक्सेसिबिलिटी को बढ़ावा देना।’

गूगल ने हिंदी और अंग्रेजी में सर्च पर 800 से ज्यादा ‘हेल्थ नॉलेज पैनल’ बनाने के लिए अपोलो के साथ पार्टनरशिप की है।

भारत गूगल के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ा

गूगल इंडिया की मैनेजिंग डायरेक्टर रोमा दत्ता चौबे ने गूगल फॉर इंडिया 2024 के 10th एडीशन की शुरुआत की। उन्होंने कहा – उन दिनों को याद करें जब ट्रेन टिकट बुक करने का मतलब था घंटों लाइन में लगना या बिलों का पेमेंट करना दिन भर का काम था।

पिछले 20 सालों में भारत गूगल के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ा है। यूपीआई ने पेमेंट में क्रांति ला दी है, और ऑर्डर दस मिनट से कम समय में डिलीवर किए जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version