• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

Gold rose by ₹220 to reach ₹73,202, silver reached ₹88,612 per kg | आज सोना और चांदी में तेजी: सोना ₹220 बढ़कर ₹73,202 पर पहुंचा, चांदी ₹88,612 रुपए प्रति किलो बिक रही

bareillyonline.com by bareillyonline.com
20 September 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
Gold rose by ₹220 to reach ₹73,202, silver reached ₹88,612 per kg | आज सोना और चांदी में तेजी: सोना ₹220 बढ़कर ₹73,202 पर पहुंचा, चांदी ₹88,612 रुपए प्रति किलो बिक रही
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

अपना शहर Bareilly Online

Rahasia Pemain Pro: Bagaimana Memanfaatkan Posisi di MAUPOKER

Cara Seru Main SLOT DANA di Situs KLIKWIN88 Biar Bisa Gaspol Jackpot Besar!

Sudah Coba Slot Terbaru dengan RTP Tertinggi di KLIKWIN88? Yuk, Login dan Buktikan Sendiri!

[ad_1]

नई दिल्ली52 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोने की कीमतों में आज यानी 20 सितंबर को तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, शुक्रवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 220 रुपए बढ़कर 73,705 रुपए पर आ गया। इससे पहले इसके दाम 73,485 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

वहीं चांदी में आज बढ़त है। ये 194 रुपए बढ़कर 88,612 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले चांदी 88,418 रुपए पर थी। इस साल सोना मई में 74,222 प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुका है। वहीं, चांदी 29 मई को 94,280 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 69,000 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 75,260 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68,850 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 75,110 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 68,850 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 75,110 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68,850 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 75,110 रुपए है।
  • भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68,900 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 75,160 रुपए है।

इस साल सोने में अब तक साढ़े 10 हजार रुपए से ज्यादा की तेजी IBJA के अनुसार, इस साल अब तक सोने के दाम 10,353 रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोना 63,352 रुपए पर था, जो अब 73,705 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं एक किलो चांदी के दाम 73,395 रुपए से बढ़कर 88,612 रुपए पर पहुंच गए हैं।

सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

2. कीमत क्रॉस चेक करें सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है।

3. कैश पेमेंट न करें, बिल लें सोना खरीदते वक्त कैश पेमेंट की जगह UPI (जैसे भीम ऐप) और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना अच्छा रहता है। आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद बिल लेना न भूलें। यदि ऑनलाइन ऑर्डर किया है तो पैकेजिंग जरूर चेक करें।

[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

Rahasia Pemain Pro: Bagaimana Memanfaatkan Posisi di MAUPOKER

21 September 2025
edit post

Cara Seru Main SLOT DANA di Situs KLIKWIN88 Biar Bisa Gaspol Jackpot Besar!

21 September 2025
edit post

Sudah Coba Slot Terbaru dengan RTP Tertinggi di KLIKWIN88? Yuk, Login dan Buktikan Sendiri!

21 September 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.