Gold Price Today (9 October); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News | ₹75 हजार के नीचे आया सोना: चांदी ₹2,122 गिरकर ₹88,290 प्रति किलो पर आई, कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत


  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Today (9 October); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News

नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 9 अक्टूबर को बड़ी गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 892 रुपए गिरकर 74,834 रुपए पर आ गया। इससे पहले इसके दाम 75,726 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

वहीं, चांदी की कीमत में आज बड़ी गिरावट है। ये 2,122 रुपए गिरकर 88,290 रुपए प्रति किलो हो गई। सोमवार को चांदी 90,412 रुपए पर थी। इस साल चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति किलो पर पहुंच चुकी है।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 70,450 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 76,840 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 70,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 76,690 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 70,300 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 76,690 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 70,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 76,690 रुपए है।
  • भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 70,350 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 76,740 रुपए है।

सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

2. कीमत क्रॉस चेक करें सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है।

3. कैश पेमेंट न करें, बिल लें सोना खरीदते वक्त कैश पेमेंट की जगह UPI (जैसे भीम ऐप) और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना अच्छा रहता है। आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद बिल लेना न भूलें। यदि ऑनलाइन ऑर्डर किया है तो पैकेजिंग जरूर चेक करें।

खबरें और भी हैं…



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version