Gold Price Today (5 October); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News | इस हफ्ते सोने-चांदी में रही तेजी: सोना 324 रुपए बढ़कर 75,964 रुपए पर पहुंचा, चांदी 92,200 रुपए प्रति किलो बिक रही


  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Today (5 October); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News

नई दिल्ली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार पिछले शनिवार यानी 28 सितंबर को सोना 75,640 रुपए पर था, जो अब ( 5 अक्टूबर) को 75,964 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 324 रुपए बढ़ी है।

वहीं, चांदी की बात करें तो ये पिछले शनिवार को ये 91,448 रुपए पर थी, जो अब 92,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। इस हफ्ते इसकी कीमत 752 रुपए बढ़ी है। इस साल चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति पर पहुंच गई थी।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,350 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,820 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,200 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,670 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 71,200 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 77,670 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,200 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,670 रुपए है।
  • भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,000 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,450 रुपए है।

साल के आखिर तक 78 हजार तक जा सकता है सोना HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार, आने वाले दिनों में सोने-चांदी में बढ़त देखने को मिल सकती है। इस साल सोना 78 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी भी 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।

सोने की कीमत बढ़ने के 3 प्रमुख कारण

  1. इजराइल-हिजबुल्लाह संघर्ष: मध्य-पूर्व में लड़ाई छिड़ने से निवेशकों का शेयर बाजार पर भरोसा घटा। वे निवेश के सुरक्षित विकल्प माने जाने वाले सोने की ओर रुख कर रहे हैं। सोने में तेजी का सबसे बड़ा कारण यही है।
  2. अमेरिकी फेड: अमेरिकी फेड रिजर्व ने ब्याज दरों में अप्रत्याशित तरीके से 0.5% की कटौती की। इससे डॉलर कमजोर हुआ। इससे सोने को मजबूती मिली। फेड आगे भी ब्याज दरों में कटौती का मन बना चुका है। इससे डॉलर और कमजोर होगा। निवेशक सोने में ज्यादा से ज्यादा निवेश कर रहे हैं।
  3. फेस्टिव डिमांड: देश में इस बार फेस्टिव सीजन और इसके बाद शादियों के सीजन में गोल्ड की डिमांड 30% तक ज्यादा रहने का अनुमान जताया गया है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल का मानना है कि इस साल भारत में 100 टन ज्यादा सोने का आयात होने की संभावना बन रही है। यानी इस साल देश में कुल 850 टन सोना आएगा। पिछले साल यह आंकड़ा 750 टन तक ही पहुंचा था।

सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

2. कीमत क्रॉस चेक करें

सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है।

3. कैश पेमेंट न करें, बिल लें

सोना खरीदते वक्त कैश पेमेंट की जगह UPI (जैसे भीम ऐप) और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना अच्छा रहता है। आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद बिल लेना न भूलें। यदि ऑनलाइन ऑर्डर किया है तो पैकेजिंग जरूर चेक करें।

खबरें और भी हैं…



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version