• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

Gold Price Today (26 September); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News | ₹75,406 के ऑल टाइम हाई पर सोना: इस हफ्ते अब तक ₹1,313 महंगा हो चुका है, चांदी ₹90,817 प्रति किलो पर पहुंची

bareillyonline.com by bareillyonline.com
26 September 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
Gold Price Today (26 September); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News | ₹75,406 के ऑल टाइम हाई पर सोना: इस हफ्ते अब तक ₹1,313 महंगा हो चुका है, चांदी ₹90,817 प्रति किलो पर पहुंची
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Today (26 September); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News

नई दिल्ली10 मिनट पहले

अपना शहर Bareilly Online

Rahasia Pemain Pro: Bagaimana Memanfaatkan Posisi di MAUPOKER

Cara Seru Main SLOT DANA di Situs KLIKWIN88 Biar Bisa Gaspol Jackpot Besar!

Sudah Coba Slot Terbaru dengan RTP Tertinggi di KLIKWIN88? Yuk, Login dan Buktikan Sendiri!

  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो - Dainik Bhaskar

फाइल फोटो

सोने की कीमत आज (26 सितंबर) अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई। ​​​​​इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, गुरुवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 158 रुपए बढ़कर 75,406 रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले बुधवार को इसके दाम 75,248 रुपए प्रति दस ग्राम थे। इस हफ्ते सोना अब तक 1,313 रुपए महंगा हो चुका है।

चांदी भी 87 रुपए महंगी हुई

चांदी की कीमत में भी आज बढ़त देखने को मिली। ये 87 रुपए महंगी होकर 90,817 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। इससे पहले चांदी 90,730 रुपए पर थी। इस साल चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति किलो पर पहुंच चुकी है।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 70,750 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,180 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 70,600 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,020 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 70,600 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 77,020 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 70,600 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,020 रुपए है।
  • भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 70,650 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,070 रुपए है।

साल के आखिर तक 78 हजार तक जा सकता है सोना HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार आने वाले दिनों में सोने-चांदी में बढ़त देखने को मिल सकती है। इस साल सोना 78 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी भी 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।

सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

2. कीमत क्रॉस चेक करें सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है।

3. कैश पेमेंट न करें, बिल लें सोना खरीदते वक्त कैश पेमेंट की जगह UPI (जैसे भीम ऐप) और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना अच्छा रहता है। आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद बिल लेना न भूलें। यदि ऑनलाइन ऑर्डर किया है तो पैकेजिंग जरूर चेक करें।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

Rahasia Pemain Pro: Bagaimana Memanfaatkan Posisi di MAUPOKER

21 September 2025
edit post

Cara Seru Main SLOT DANA di Situs KLIKWIN88 Biar Bisa Gaspol Jackpot Besar!

21 September 2025
edit post

Sudah Coba Slot Terbaru dengan RTP Tertinggi di KLIKWIN88? Yuk, Login dan Buktikan Sendiri!

21 September 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.