Gold Price Today (23 October); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News | ₹78,703 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा सोना: इस साल अब तक ₹15,351 महंगा हुआ, चांदी भी ₹99,151 प्रति किलो पर पहुंची


  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Today (23 October); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News

नई दिल्ली6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोना और चांदी आज यानी 23 अक्टूबर को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 452 रुपए बढ़कर 78,703 रुपए पर पहुंच गया। इससे एक दिन पहले सोना 78,251 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

वहीं, चांदी की कीमत में भी 779 रुपए की तेजी रही और यह 99,151 रुपए प्रति किलो के भाव से बिक रही है। इससे एक दिन पहले चांदी 98,372 रुपए पर थी। इसे पहले कल भी सोना और चांदी ने ऑल टाइम हाई बनाया था।

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

कैरेट भाव (रुपए/10 ग्राम)
24 78,703
22 72,092
18 99,151

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 73,550 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 80,220 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 73,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 80,070 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 73,400 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 80,070 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 73,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 80,070 रुपए है।
  • भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 73,450 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 80,120 रुपए है।

इस साल अब तक 15,351 रुपए महंगा हो चुका है सोना

तारीख सोने की कीमत चांदी की कीमत
1 जनवरी 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम
23 अक्टूबर 78,703 रुपए प्रति 10 ग्राम 99,151 रुपए प्रति किलोग्राम

सोर्स: इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन

साल के आखिर तक 79 हजार तक जा सकता है सोना HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार जियोपॉलिटिकल टेंशन और फस्टिव सीजन शुरू होने से सोने को सपोर्ट मिल रहा है। इससे आने वाले दिनों में सोने-चांदी में बढ़त देखने को मिल सकती है। इस साल सोना 79 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं, चांदी भी 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।

हमेशा सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

खबरें और भी हैं…



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version