Menu
Call us
Whatsapp
Call us
Whatsapp
Menu
News
Bareilly Business
Add Post
Register
Login
News
Bareilly Business
Add Post
Register
Login
Home न्यूज़

Gold Price Today (2 September); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News | चांदी ₹2,643 गिरकर ₹82,376 किलो प्रति पर आई: सोने में भी ₹521 की गिरावट, ये ₹71,437 प्रति 10 ग्राम बिक रहा

bareillyonline.com by bareillyonline.com
2 September 2024
in न्यूज़
4 0
0
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Today (2 September); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News

नई दिल्ली41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 2 सितंबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोमवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 521 रुपए गिरकर 71,437 रुपए पर आ गया है। शनिवार को इसके दाम 71,958 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

वहीं चांदी 2,643 रुपए गिरकर 82,376 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले शनिवार को चांदी 85,019 रुपए किलो प्रति पर थी। इस साल सोना मई में 74,222 प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुका है। वहीं, चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति पर पहुंच गई थी।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,850 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,920 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,700 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,770 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 66,700 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 72,770 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,700 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,770 रुपए है।
  • भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,750 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,820 रुपए है।

इस साल सोने में अब तक 8 हजार रुपए से ज्यादा की तेजी
IBJA के अनुसार, इस साल अब तक सोने के दाम 8,085 रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोना 63,352 रुपए पर था, जो अब 71,437 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं एक किलो चांदी के दाम 73,395 रुपए से बढ़कर 82,376 रुपए पर पहुंच गए हैं।

सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

2. कीमत क्रॉस चेक करें
सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है।

3. कैश पेमेंट न करें, बिल लें
सोना खरीदते वक्त कैश पेमेंट की जगह UPI (जैसे भीम ऐप) और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना अच्छा रहता है। आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद बिल लेना न भूलें। यदि ऑनलाइन ऑर्डर किया है तो पैकेजिंग जरूर चेक करें।

[ad_2]

Source link

Trending Now

edit post
न्यूज़

बरेली में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने पिता और सौतेले भाई को कार से कुचलकर मार डाला।

4 days ago
edit post
न्यूज़

कांवड़ यात्रा और मोहर्रम की तैयारी

4 days ago
edit post
न्यूज़

BDA नया टाउनशिप बनेगा

4 days ago
edit post
न्यूज़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून 2025 को बरेली का दौरा करेंगी

1 week ago
No Result
View All Result
  • न्यूज़
  • एंटरटेनमेंट
  • स्पोर्ट्स
  • व्रत त्यौहार
  • ऑटोमोबाइल
  • हैल्थ
  • ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.

Go to mobile version