Gold Price Today (19 October); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News | इस हफ्ते सोने-चांदी में रही तेजी: सोना 1,787 रुपए बढ़कर 77,410 रुपए पर पहुंचा, चांदी 92,283 रुपए प्रति किलो बिक रही


  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Today (19 October); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News

नई दिल्ली37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार पिछले शनिवार यानी 12 अक्टूबर को सोना 75,623 रुपए पर था, जो अब (19 अक्टूबर) को 77,410 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 1,787 रुपए बढ़ी है।

वहीं, चांदी की बात करें तो ये पिछले शनिवार को ये 89,963 रुपए पर थी, जो अब 92,283 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। इस हफ्ते इसकी कीमत 2,320 रुपए बढ़ी है। इस साल चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति पर पहुंच गई थी।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 72,560 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 79,140 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 72,410 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 78,990 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 72,410 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 78,990 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 72,410 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 78,990 रुपए है।
  • भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 72,460 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 79,040 रुपए है।

साल के आखिर तक 78 हजार तक जा सकता है सोना HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार जियोपॉलिटिकल टेंशन और फस्टिव सीजन शुरू होने से सोने को सपोर्ट मिल रहा है। इससे आने वाले दिनों में सोने-चांदी में बढ़त देखने को मिल सकती है। इस साल सोना 79 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं, चांदी भी 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।

हमेशा सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

खबरें और भी हैं…



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version