Gold crosses ₹ 78 thousand for the first time | सोना पहली बार ₹78 हजार के पार: चांदी एक दिन में ₹5,000 महंगी हुई, अल्ट्राटेक सीमेंट का मुनाफा 36% घटकर ₹820 करोड़ रहा


नई दिल्ली54 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर सोना और चांदी की कीमत से जुड़ी रही। सोमवार (21 अक्टूबर) को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 804 रुपए बढ़कर 78,241 रुपए पर पहुंच गया। इससे एक दिन पहले इसके दाम 77,410 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

वहीं, आदित्य बिड़ला ग्रुप की स्वामित्व वाली सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक का वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में कंसॉलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार (YoY) 36% घटकर ₹820 करोड़ रह गया। एक साल पहले की समान तिमाही (Q2FY24) में कंपनी को ₹1,280 करोड़ का मुनाफा हुआ था।

कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिन पर रहेगी नजर…

  • शेयर बाजार में आज मंगलवार को तेजी देखने को मिल सकती है।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. ₹78 हजार के रिकॉर्ड स्तर पर सोना:इस साल ₹14,889 महंगा हुआ, चांदी भी करीब ₹5,000 बढ़कर ₹97,254 प्रति किलो पर पहुंची

सोना और चांदी सोमवार (21 अक्टूबर) को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 804 रुपए बढ़कर 78,241 रुपए पर पहुंच गया। इससे एक दिन पहले इसके दाम 77,410 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

वहीं, चांदी की कीमत में 4,971 रुपए की तेजी रही और यह 97,254 रुपए प्रति किलो के भाव से बिक रही है। इससे एक दिन पहले चांदी 92,283 रुपए पर थी। इससे पहले चांदी ने 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति किलो का हाई बनाया था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. अल्ट्राटेक सीमेंट का मुनाफा 36% घटकर ₹820 करोड़ रहा:दूसरी तिमाही में रेवेन्यू 2.3% घटकर ₹15,634 करोड़ हुआ, बीते एक साल में शेयर 30% चढ़ा

आदित्य बिड़ला ग्रुप की स्वामित्व वाली सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक का वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में कंसॉलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार (YoY) 36% घटकर ₹820 करोड़ रह गया। एक साल पहले की समान तिमाही (Q2FY24) में कंपनी को ₹1,280 करोड़ का मुनाफा हुआ था।

सोमवार (21 अक्टूबर) को कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के नतीजे जारी किए हैं। अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर सोमवार को 2.08% की गिरावट के साथ 10,839 रुपए पर बंद हुआ। बीते एक साल में शेयर 30.19% चढ़ा है। कंपनी का मार्केट कैप 3.12 लाख करोड़ रुपए है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. सेंसेक्स दिन के ऊपरी स्तर से 619 अंक फिसला:ये 73 अंक गिरकर 81,151 पर बंद हुआ, निफ्टी में भी 72 अंक की गिरावट रही

शेयर बाजार में सोमवार (21 अक्टूबर) को मामूली गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 73 अंक की गिरावट साथ 81,151 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 72 अंक की गिरावट रही, ये 24,781 के स्तर पर बंद हुआ।

इससे पहले आज सेंसेक्स 546 अंक की बढ़त के साथ 81,770 के स्तर पर ओपन हुआ था। आज बैंकिंग और FMCG शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। टाटा कंज्यूमर में 7.08% और कोटक बैंक के शेयर में 4.73% की गिरावट रही।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. धर्मा प्रोडक्शंस में 50% हिस्सेदारी खरीदेंगे अदार पूनावाला:1,000 करोड़ रुपए में डील, करण जौहर एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बने रहेंगे

अदार पूनावाला की सेरेन प्रोडक्शंस करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस और धर्माटिक एंटरटेनमेंट में 50% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। ये डील 1,000 करोड़ रुपए में होगी। आज यानी, सोमवार (21 अक्टूबर) को कंपनी ने इसकी जानकारी दी।

इस डील के बाद करण जौहर की धर्मा में करीब 50% हिस्सेदारी बचेगी। अभी जौहर के पास धर्मा की 90.7% और उनकी मां हीरू के पास 9.24% हिस्सेदारी है। डील के बाद भी करण जौहर कंपनी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बने रहेंगे। अपूर्व मेहता भी CEO बने रहेंगे।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. बजाज-हाउसिंग-फाइनेंस ने IPO के बाद पहली बार नतीजे जारी किए:दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 21% बढ़कर ₹546 करोड़ रहा, नेट इंटरेस्ट इनकम 13% बढ़ी

बजाज हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने सोमवार (21 अक्टूबर) को IPO आने के बाद पहली बार तिमाही नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का Q2FY25 यानी फाइनेंशियल ईयर 2024-25 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 21% बढ़कर ₹546 करोड़ रहा। पिछले साल की समान तिमाही में ये ₹451 करोड़ रहा था।

वहीं जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू सालाना आधार पर 26.11% बढ़कर 2,410 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 1,911 करोड़ रुपए रहा था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

6. एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर का IPO 25 अक्टूबर को ओपन होगा:29 अक्टूबर तक बोली लगा सकेंगे; कंस्ट्रक्शन, ऑयल एंड गैस सेक्टर में काम करती है कंपनी

ट्रांसपोर्ट, कंस्ट्रक्शन, ऑयल एंड गैस सेक्टर में काम करने वाली कंपनी एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 25 अक्टूबर को ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू के लिए 29 अक्टूबर तक बोली लगा सकेंगे। कंपनी के शेयर 4 अक्टूबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

इस इश्यू के जरिए कंपनी 5,430 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी 1,250 करोड़ रुपए के 2,69,97,840 फ्रेश शेयर इश्यू कर रही है। जबकि, कंपनी के मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए 4,180 करोड़ रुपए के 9,02,80,778 शेयर बेच रहे हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

7. टोयोटा रुमियन का फेस्टिवल एडिशन लॉन्च:MPV में 26Km के माइलेज का दावा, स्मार्टफोन से स्टार्ट/स्टॉप होगी; ₹20,608 की एसेसरीज फ्री मिलेगी

टोयोटा किर्लोस्कर ने टोयोटा रूमियन का फेस्टिवल एडिशन लॉन्च कर दिया है। मारुति सुजुकी अर्टिगा पर बेस्ड MPV के स्पेशल एडिशन को हर वैरिएंट में पेश किया गया है। इसमें 20,608 रुपए की एसेसरीज फ्री दी गई है। ये स्पेशल एडिशन 31 अक्टूबर 2024 तक बिक्री के लिए अवेलेबल रहेगा।

कपंनी की सबसे किफायती 7-सीटर MPV रूमियन की शुरुआती कीमत ₹10.29 लाख (एक्स शोरूम प्राइस) है। कार 3 वैरिएंट्स, 6 ट्रिम्स और 5 कलर्स ऑप्शन के साथ आती है, इसमें CNG का ऑप्शन भी अवेलेबल है। कार को इसी साल अगस्त में लॉन्च किया गया था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

8. जीप मेरिडियन फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹24.99 लाख:SUV में 70 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स, टोयोटा फॉर्च्यूनर से टक्कर

जीप इंडिया ने सोमवार (21 अक्टूबर) को भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर SUV मेरिडियन फेसलिफ्ट को लॉन्च कर दिया है। फेसलिफ्टेड मेरिडियन में मामूली कॉस्मेटिक चेंजेस किए गए हैं। इसके अलावा, एक्स्ट्रा फीचर्स और नए वैरिएंट जोड़े गए हैं।

कार अब 4 ट्रिम्स- लॉन्गिट्यूड, लॉन्गिट्यूड प्लस, लिमिटेड (O) और ओवरलैंड में आती है। इसके लिमिटेड और एक्स वैरिएंट को डिस्कंटीन्यू कर दिया गया है। इसका मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, MG ग्लोस्टर और स्कोडा कोडिएक से रहेगा।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

खबरें और भी हैं…



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version