• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

लहसुन के बढ़ते दाम: 500 रुपये किलो तक पहुंचे

bareillyonline.com by bareillyonline.com
1 September 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
लहसुन के बढ़ते दाम: 500 रुपये किलो तक पहुंचे
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

फिर महंगा हुआ लहसुन, हफ्ते भर में पंहुचा 500 रुपये किलो, जाने इस वजह से बढ़ा रेट

लहसुन का रेट

By khetivyapar

पोस्टेड: 01 Sep, 2024 12:00 AM IST Updated Sun, 01 Sep 2024 05:38 AM IST

लहसुन की दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने मिली है। बेंगलुरु के होलसेल मार्केट में लहसुन का का भाव 350 से 400 रुपये किलो चल रहा है। जबकि खुदरा और रिटेल मार्केट में इसका भाव 500 रुपये किलो के करीब पहुंच गया है। आपको बता दें, कि पिछले हफ्ते से अबतक इसका रेट करीब 60 रुपये प्रति किलो की दर से बढ़ गया है। 

क्यों बढ़ रही लहसुन की कीमतें 

रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल ऐसा दूसरी बार देखने मिला है, जब लहसुन का रेट होलसेल मार्केट में 400 रुपये किलो के करीब पहुंचा है।  इससे पहले फरवरी के महीने में बुवाई-कटाई में देरी के चलते बाज़ार में लहसुन 400 से 500 रुपये प्रति किलो बिक रहा था। वहीं, व्यापारियों कि माने तो इस बार भीषण गर्मी के कारण नई फसल की क्वालिटी कई हद तक प्रभावित हुई है। लहसुन की बुवाई सितंबर से अक्तूबर के बीच की जाती है, जबकि मार्च महीने में इसकी कटाई होना शुरू हो जाती है। इस वर्ष मार्च माह से पड़ रही भीषण गर्मी से यूपी और गुजरात में लहसुन की फसलों को बहुत नुकसान हुआ है। बेंगलुरु में लहसुन की सप्लाई मुख्य रूप से मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से होती है। लेकिन फ़िलहाल मानसूनी बारिश के कारण लहसुन की आपूर्ति में गिरावट आई है, जिससे कीमतें बढ़ रही हैं। ऐसे में अभी मध्य प्रदेश और राजस्थान में लहसुन का भाव देश में सप्लाई की जा रही है।

प्याज की कीमत में भी बढ़ोतरी

प्याज की आपूर्ति में कमी के कारण होलसेल मार्केट में इसकी कीमतों में 10 से 15 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। कर्नाटक में फसलों के नुकसान और महाराष्ट्र के आपूर्तिकर्ताओं द्वारा स्टॉक जमा करने को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। कर्नाटक के किसान अगस्त में प्याज की कटाई करते हैं, लेकिन इस बार बारिश के कारण कुछ फसलें खराब हो गई हैं। उम्मीद है कि सितंबर में अच्छी गुणवत्ता का प्याज बाजार में आएगा। हालांकि, बारिश के चलते धनिया और पालक जैसी हरी सब्जियों की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखी गई है।

 



[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

बरेली के विकास भवन में 24 घंटे से बिजली गुल

30 July 2025
edit post

बरेली नगर निगम में भ्रष्टाचार का खुलासा

30 July 2025
edit post

उत्तर प्रदेश ITI में पहले दो चरणों में दाखिला

30 July 2025

Upload

Register

Login

Helpline

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.