• Whatsapp
  • Phone
  • News
  • Bareilly Business
  • Add Post
  • Register
  • Login
Home न्यूज़

FY23 में Razorpay का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 53% बढ़ा, मुनाफा फ्लैट लेवल पर

bareillyonline.com by bareillyonline.com
1 March 2024
in न्यूज़
4 0
0
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

Razorpay FY23 Results: मर्चेंट पेमेंट फर्म रेजरपे (Razorpay) ने वित्त वर्ष 2023 के लिए वित्तीय नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी ने 2,279 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू दर्ज किया है। यह वित्त वर्ष 2022 में हासिल हुए 1481 करोड़ रुपये के रेवेन्यू से लगभग 53% अधिक है। मुख्य रूप से एंटरप्राइज और एसएमई ग्राहकों में वृद्धि के कारण यह वृद्धि देखी गई। कंपनी की रजिस्ट्रार ऑफ कंपनी (आरओसी) फाइलिंग से पता चला कि फिनटेक यूनिकॉर्न रेजरपे का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2023 में 7.3 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2022 में 7.2 करोड़ रुपये का मुनाफा देखा गया था।

FY23 में कंपनी का कुल खर्च 54.6% बढ़कर 2,283 करोड़ रुपये हो गया। एंप्लॉई बेनिफिट एक्सपेंस 638 करोड़ रुपये रहा, जिसने कुल खर्च में लगभग 28% का योगदान दिया। एंप्लॉई बेनिफिट एक्सपेंस में वेतन और अन्य कर्मचारी भुगतान शामिल हैं। FY23 में कंपनी की वित्तीय लागत 5.7 करोड़ रुपये थी।

पेमेंट एग्रीगेटर के लिए RBI से फाइनल ऑथराइजेशन

संबंधित खबरें

दिसंबर में, रेजरपे को पेमेंट एग्रीगेटर (पीए) के रूप में काम करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से फाइनल ऑथराइजेशन मिला था। रेजरपे अपने प्लेटफॉर्म पर लगभग दो वर्षों के बाद नए मर्चेंट्स को ऑनबोर्ड कर सकता है। आखिरी बार रेजरपे की वैल्यूएशन 7 अरब डॉलर आंकी गई थी। शशांक कुमार और हर्षिल माथुर ने साल 2014 में रेजरपे को शुरू किया था। इसे वाई कॉम्बिनेटर, जीआईसी, सिकोइया कैपिटल इंडिया, रिबिट कैपिटल, मैट्रिक्स पार्टनर्स, मास्टरकार्ड और जैसे निवेशकों की फंडिंग प्राप्त है। इन्होंने सामूहिक रूप से कंपनी में 74 करोड़ डॉलर से अधिक का निवेश किया है। कंपनी की आखिरी बार वैल्यूएशन 7 अरब डॉलर से अधिक आंकी गई थी।

दो साल बाद आ सकता है रेजरपे IPO

Razorpay के को-फाउंडर और सीईओ हर्षिल माथुर ने हाल ही में मनीकंट्रोल को बताया कि कंपनी दो साल के बाद IPO लाने का प्लान कर रही है। इसकी वजह है कि भारत में स्टार्टअप की रिवर्स फ्लिपिंग प्रक्रिया अगले 6 से 12 महीनों में खत्म होने वाली है। रिवर्स फ्लिपिंग किसी भारतीय कंपनी के हेडक्वार्टर को विदेश में ट्रांसफर करने के बाद उसे फिर से भारत में शिफ्ट करने की प्रक्रिया है। रेजरपे ने मई 2023 में अपनी पेरेंट कंपनी को अमेरिका से भारत में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू की थी।

इन आंकड़ों ने बढ़ा दी खरीदारी, M&M के शेयर पहुंचे रिकॉर्ड ऊंचाई पर

[ad_2]

Source link

Trending Now

edit post
न्यूज़

कांवड़ यात्रा और मोहर्रम की तैयारी

1 week ago
edit post
न्यूज़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून 2025 को बरेली का दौरा करेंगी

2 weeks ago
edit post
न्यूज़

बरेली में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने पिता और सौतेले भाई को कार से कुचलकर मार डाला।

1 week ago
edit post
न्यूज़

BDA नया टाउनशिप बनेगा

1 week ago
No Result
View All Result
  • न्यूज़
  • एंटरटेनमेंट
  • स्पोर्ट्स
  • व्रत त्यौहार
  • ऑटोमोबाइल
  • हैल्थ
  • ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.

Go to mobile version