FY-2024-25 Direct tax collections Data Update| net collection| net collection refund | सरकार ने अब तक ₹11.25 लाख करोड़ डायरेक्ट टैक्स वसूला: पिछले साल के मुकाबले 18% ज्यादा, ₹2.31 लाख करोड़ का रिफंड भी जारी


  • Hindi News
  • Business
  • FY 2024 25 Direct Tax Collections Data Update| Net Collection| Net Collection Refund

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

केंद्र सरकार ने 10 अक्टूबर तक 11.25 लाख करोड़ रुपए का नेट डायरेक्ट टैक्स वसूला है। इसमें कॉर्पोरेट टैक्स 4.94 लाख करोड़ रुपए और पर्सनल इनकम टैक्स 5.98 लाख करोड़ रुपए है।

सरकार ने एक साल पहले इसी समय (10 अक्टूबर 2023) तक 9.51 लाख करोड़ रुपए का डायरेक्ट टैक्स कलेक्ट किया था। सालाना आधार पर इसमें 18.35% की बढ़ोतरी हुई है।

2.31 लाख करोड़ रुपए का रिफंड भी जारी किया

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इस दौरान 2.31 लाख करोड़ रुपए का रिफंड भी जारी किया है। यह पिछले साल की इसी अवधी के मुकाबले 46% ज्यादा है।

पिछले साल 10 अक्टूबर तक सरकार ने 1.58 लाख करोड़ रुपए का रिफंड जारी किया था।

सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 22.07 लाख करोड़ रुपए डायरेक्ट टैक्स से जरिए जुटाने का टारगेट रखा है।

वित्त वर्ष 2024-25 में अब तक ₹13.6 लाख करोड़ ग्रॉस टैक्स कलेक्शन

टैक्स कलेक्शन ग्रॉस कलेक्शन रिफंड नेट कलेक्शन
कॉर्पोरेट टैक्स ₹6,11,161 ₹1,16,464 ₹4,94,697
पर्सनल इनकम टैक्स ₹7,13,142 ₹1,16,464 ₹5,98,484
सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स ₹30,630 ₹30,630
अन्य टैक्स ₹2,178 ₹28 ₹2,150
टोटल ₹13,57,111 ₹2,31,150 ₹11,25,961
टोटल ग्रोथ (YoY) 22.30% 46.03% 18.35%

सोर्स- इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (आंकड़े 10 अक्टूबर तक के हैं।)

नोट: अन्य टैक्स में वेल्थ टैक्स, बैंकिंग टैक्स, होटल रसीद टैक्स जैसे टैक्स शामिल हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version