Former Tata Group chairman Ratan Tata passes away | टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का निधन: RBI ने UPI लाइट वॉलेट की लिमिट ₹5000 की, ब्याज दरों में लगातार 10वीं बार बदलाव नहीं


नई दिल्ली34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल बड़ी खबर टाटा ग्रुप के मानद चेयरमैन रतन टाटा के निधन से जुड़ी रही। उनके निधन की जानकारी बुधवार (9 अक्टूबर) देर रात जारी की गई। वे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के इंटेसिव केयर यूनिट (ICU) में भर्ती थे। वे उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे।

वहीं, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने UPI लाइट की पर ट्रांजेक्शन लिमिट को ₹500 से बढ़ाकर ₹1000 कर दिया है। इसके साथ ही RBI ने UPI लाइट वॉलेट की लिमिट को ₹2000 से बढ़ाकर ₹5000 कर दिया है।

कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिन पर रहेगी नजर…

  • शेयर बाजर में आज गिरावट दिख सकती है।
  • टाटा मोटर्स के दूसरी तिमाही के नतीजे आएंगे।
  • गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड के IPO के लिए बोली लगाने का आखिरी दिन।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन : मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली, 2 दिन पहले कहा था- ठीक हूं, चिंता की बात नहीं

टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन नवल टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी बुधवार (9 अक्टूबर) देर रात जारी की गई। वे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के इंटेसिव केयर यूनिट (ICU) में भर्ती थे। वे उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे।

सोमवार को भी उनके ICU में भर्ती होने की खबर थी। हालांकि, तब उन्होंने कहा था कि मैं ठीक हूं, चिंता की बात नहीं है। 2008 में रतन टाटा को भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण मिला था। इसके पहले 2000 में उन्हें पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. RBI ने UPI लाइट वॉलेट की लिमिट ₹5000 की : पहले यह ₹2000 थी, RTGS और NEFT में लुकअप फैसिलिटी भी मिलेगी

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने UPI लाइट की पर ट्रांजेक्शन लिमिट को ₹500 से बढ़ाकर ₹1000 कर दिया है। इसके साथ ही RBI ने UPI लाइट वॉलेट की लिमिट को ₹2000 से बढ़ाकर ₹5000 कर दिया है।

वहीं, फीचर फोन यूजर्स के लिए RBI ने UPI 123 की लिमिट को ₹5000 से बढ़ाकर ₹10,000 कर दिया गया है। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की मीटिंग में लिए फैसलों की जानकारी देते हुए यह ऐलान किया।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. ब्याज दरों में लगातार 10वीं बार बदलाव नहीं : यानी लोन महंगे नहीं होंगे, EMI भी नहीं बढ़ेगी; RBI ने रेपो रेट 6.5% पर बरकरार रखी

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लगातार 10वीं बार ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया है। RBI ने ब्याज दरों को 6.5% पर जस का तस रखा है। यानी लोन महंगे नहीं होंगे और आपकी EMI भी नहीं बढ़ेगी। RBI ने आखिरी बार फरवरी 2023 में दरें 0.25% बढ़ाकर 6.5% की थीं।

7 अक्टूबर से चल रही मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की मीटिंग में लिए गए फैसलों की जानकारी RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज, यानी बुधवार को दी। ये मीटिंग हर दो महीने में होती है। RBI ने इससे पहले अगस्त में हुई बैठक में ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. सेंसेक्स 167 अंक की गिरावट के साथ 81,467 पर बंद : निफ्टी भी 31 अंक गिरा, BSE स्मॉल कैप में 670 अंक की तेजी रही

सेंसेक्स आज बुधवार (9 अक्टूबर) को 167 अंक की गिरावट के साथ 81,467 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 31 अंक की गिरावट रही, ये 24,981 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं, BSE स्मॉल कैप 670 अंक चढ़कर 56,110 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में तेजी और 13 में गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 31 में गिरावट और 19 में तेजी रही। FMCG और ऑयल एंड गैस को छोड़कर सभी सेक्टर में तेजी रही।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. 15 अक्टूबर से ओपन होगा हुंडई इंडिया का IPO : 17 अक्टूबर तक बोली लगा सकेंगे रिटेल निवेशक, मिनिमम 13720 रुपए करने होंगे इनवेस्ट

हुंडई इंडिया का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO 15 अक्टूबर को ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू के लिए 17 अक्टूबर तक बिडिंग कर सकेंगे। कंपनी के शेयर 22 अक्टूबर को बाजार में लिस्ट होंगे। कंपनी ने इसका प्राइस बैंड 1,865-1,960 रुपए तय किया है। इसके लिए कम से कम 13,720 रुपए की बोली लगानी होगी।

इस IPO के जरिए कंपनी 27,870 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। हुंडई मोटर इंडिया का यह इश्यू भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO बन सकता है। अभी तक यह उपलब्धि भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के नाम है, जो 2022 में 21,000 करोड़ रुपए की वैल्यू का IPO लेकर आई थी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

6. मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास लॉन्ग व्हीलबेस लॉन्च, कीमत ₹78.5 लाख : लग्जरी सेडान में सेफ्टी के लिए 8 एयरबैग और ADAS, ऑडी A6 से मुकाबला

जर्मन की लग्जरी कार मेकर मर्सिडीज बेंज इंडिया ने भारतीय बाजार में नई ई-क्लास लॉन्ग व्हीलबेस को लॉन्च कर दिया है। अपडेटेड लग्जरी सेडान में कई डिजाइन बदलाव और तकनीकी सुधार किए गए हैं। इसके अलावा सेफ्टी के लिए इसमें पैसेंजर सेफ्टी के लिए 8 एयरबैग, ADAS और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर दिए गए हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

अब आपके जरूरत की खबर पढ़ें…

आपकी फेवरेट कार ‘पैसा वसूल’ है या नहीं : काम के फीचर वाला मॉडल चुनें, डीलर की एक्सेसरीज से बचें; ध्यान रखें ये 5 बातें

फेस्टिव सीजन चल रहा है। इसमें खरीदारी करना शुभ माना जाता है। अगर आप भी इस सीजन में नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो हम यहां आपको 5 पाइंट में एक ‘वैल्यू फॉर मनी’ कार सिलेक्ट करने के बारे में बता रहे हैं। ‘वैल्यू फॉर मनी’ यानी ऐसी कार जो आपके बजट में हो और उसमें काम के सभी फीचर मिल जाए।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

खबरें और भी हैं…



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version