Menu
Call us
Whatsapp
Call us
Whatsapp
Menu
News
Bareilly Business
Add Post
Register
Login
Contact us
News
Bareilly Business
Add Post
Register
Login
Contact us
Home न्यूज़

पिंपल्स होने पर क्या नहीं खाना चाहिए? जानें डाइटिशियन से | foods to avoid if you have pimples in hindi

bareillyonline.com by bareillyonline.com
16 May 2024
in न्यूज़
4 0
0
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

Foods To Avoid if You Have Pimples: गर्मी के मौसम में स्किन से जुड़ी समस्याओं का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। इस मौसम में पिंपल्स, एक्ने या मुहांसों की समस्या ज्यादा होती है। धूप, धूल और पसीना के कारण चेहरे के स्किन पोर्स बंद हो जाते हैं, जिसकी वजह से पिंपल्स आदि का खतरा रहता है। इसके अलावा शरीर में होने वाले हॉर्मोनल बदलाव भी पिंपल्स आदि का कारण बनते हैं। पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के उपाय अपनाते हैं। पिंपल्स और एक्ने न सिर्फ आपकी स्किन को खराब और खूबसूरती प्रभावित करते हैं, बल्कि इसके कारण दर्द और ब्लीडिंग जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। खानपान में गड़बड़ी के कारण भी पिंपल्स का खतरा रहता है। कुछ फूड्स पिंपल्स और स्किन से जुड़ी समस्याओं को ट्रिगर करने का काम करते हैं। ऐसे में आपको पिंपल्स होने पर कुछ चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। आइए इस लेख में विस्तार से समझते हैं, पिंपल्स से बचने के लिए किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए?

पिंपल्स होने पर क्या नहीं खाना चाहिए?- Foods To Avoid If You Have Pimples in Hindi

आमतौर पर पिंपल्स की समस्या हर किसी को कभी न कभी होती ही है। इससे बचने के लिए आपको डाइट और लाइफस्टाइल का भी ध्यान रखना चाहिए। पिंपल्स से बचने के लिए ट्रीटमेंट लेने के साथ कुछ चीजों का सेवन करने से भी बचना चाहिए। नोएडा स्थित आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, “स्किन को बेहतर बनाने के लिए डाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिए। डाइट से जुड़ी गड़बड़ी के कारण पिंपल्स, एक्ने समेत कई गंभीर समस्याओं का खतरा रहता है। पिंपल्स से बचने के लिए आपको ऐसे फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए। बहुत ज्यादा जंक फूड, तला-भुना और मसालेदार भोजन करने से भी पिंपल्स का खतरा बढ़ जाता है।”

Foods To Avoid if You Have Pimples

इसे भी पढ़ें: गर्मी के मौसम में त्वचा की सही देखभाल के लिए 10 स्किन केयर टिप्स

पिंपल्स होने पर आपको इन फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए-

1. चिप्स और फास्ट फूड्स: चिप्स, फ्रेंच फ्राइज, बर्गर, पिज्जा, चाउमीन आदि फास्ट फूड्स में तेल और शुगर की मात्रा ज्यादा होती है, जो पिंपल्स या मुहांसों की समस्या को बढ़ा सकते हैं। 

2. चॉकलेट: चॉकलेट में फैट और शुगर की अधिक मात्रा होती है, जो स्किन के लिए अच्छा नहीं होता है। पिंपल्स से बचने के लिए चॉकलेट का बहुत ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए। 

3. डेयरी प्रोडक्ट्स: डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन वैसे तो स्किन के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन इसका बहुत ज्यादा सेवन करने से पिंपल्स का खतरा और बढ़ जाता है। दरअसल, डेयरी प्रोडक्ट्स में लैक्टोज और फैट की अच्छी मात्रा होती है, जो स्किन के लिए नुकसानदायक होती है।

4. बहुत ज्यादा तला-भुना खाना: बहुत ज्यादा तला-भुना और मसालेदार भोजन स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को ट्रिगर करता है। पिंपल्स होने पर बहुत ज्यादा तेल वाले फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: स्किन का ग्लो बढ़ाने से लेकर दाग-धब्बे दूर करने में फायदेमंद है आंवला और शहद, जानें लगाने का तरीका

5. शराब और स्मोकिंग: शराब और स्मोकिंग करने वाले लोगों को स्किन से जुड़ी समस्याएं ज्यादा होती हैं। ऐसी चीजों का सेवन करने से पिंपल्स की समस्या ट्रिगर हो सकती है और स्किन को कई नुकसान पहुंच सकता है।

6. कैफीन और कोल्ड ड्रिंक्स: कैफीन वाले फूड्स जैसे चाय और कॉफी का ज्यादा सेवन भी पिंपल्स की समस्या बढ़ा सकता है। इसके अलावा कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन करने से भी पिंपल्स का खतरा बढ़ जाता है।

पिंपल्स, एक्ने और स्किन से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए ऊपर बताए गए फूड्स का सेवन नहीं करना चाहिए। इनका सेवन करने से स्किन को कई और नुकसान पहुंच सकते हैं। इसके अलावा स्किन को हेल्दी रखने और पिंपल्स आदि से बचाने के लिए डाइट में हरी सब्जियां, ताजे फल और साबुत अनाज आदि शामिल करने चाहिए।

(Image Courtesy: freepik.com)

Read Next

गर्मियों में चेहरे पर लगाएं दूध से बने ये 4 फेस पैक, दूर होंगी कई समस्याएं

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

[ad_2]

Source link

Advertisement Banner

Trending Now

edit post
सर्दियों में अपनी कार की कैसे करें देखभाल, ये 5 टिप्स कर सकते हैं आपकी मदद
ऑटोमोबाइल

सर्दियों में अपनी कार की कैसे करें देखभाल, ये 5 टिप्स कर सकते हैं आपकी मदद

6 months ago
edit post
न्यूज़

राशन की दुकानों पर नमक वितरण का मामला गरमाया, सीडीओ ने दिए जांच के आदेश

1 week ago
edit post
न्यूज़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून 2025 को बरेली का दौरा करेंगी

2 days ago
edit post
न्यूज़

डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त: बरेली और बदायूं में तनाव

4 days ago
No Result
View All Result
  • न्यूज़
  • एंटरटेनमेंट
  • स्पोर्ट्स
  • व्रत त्यौहार
  • ऑटोमोबाइल
  • हैल्थ
  • ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.

Go to mobile version