• Whatsapp
  • Phone
  • News
  • Bareilly Business
  • Add Post
  • Register
  • Login
Home न्यूज़

Flying Cylinder seen in new york thought to be UFO 2500 feet above see viral video

bareillyonline.com by bareillyonline.com
28 April 2024
in न्यूज़
4 0
0
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

न्यूयॉर्क शहर के आसमान में एक अजीब उड़न वस्तु को कैमरा में कैप्चर किया गया है। इसे एक महिला ने अपने कैमरा में कैद किया जब वह हवाई जहाज से यात्रा कर रही थी। क्या यह UFO था? मामला लगभग एक महीने पहले का बताया गया है। 25 मार्च को मिशेल रेयेस नाम की महिला एक कमर्शियल फ्लाइट से यात्रा कर रही थी। अचानक उसका ध्यान खिड़की में गया। सामने उसे आसमान में एक ऐसी वस्तु उड़ती दिखाई दी, जिसके बारे में उसे कोई अंदाजा नहीं था। 

न्यूयॉर्क के लागार्डिया एयरपोर्ट के पास यह UFO जैसी चीज देखे जाने का दावा किया गया है। महिला ने इसे अपने कैमरा में कैद कर लिया और फिर Facebook पर भी पोस्ट किया। साथ महिला ने इसका वीडियो भी शेयर किया। जिसमें उसने लिखा कि उसने आसमान में एक सिलेंडर जैसी चीज उड़ती देखी। महिला ने इसके बाद Federal Aviation Administration को भी इसकी जानकारी दी। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, महिला को अभी तक फेडरेशन की ओर से इस संबंध में कोई जवाब नहीं मिला है। 

ओहियो में Mutual UFO Network के स्टेट डायरेक्टर थॉमस वर्टमैन ने इस वीडियो फुटेज को देखा। उन्होंने पाया कि यह वस्तु लगभग 2500 फीट की ऊंचाई पर उड़ रही थी। प्लेन जब एयरपोर्ट के करीब पहुंच रहा था तो यह उसके काफी करीब थी। कहा गया है कि इतनी ऊंचाई पर ड्रोन तो नहीं उड़ते हैं, और ड्रोन का इतनी ऊंचाई पर उड़ना लीगल भी नहीं है। थॉमस ने कहा कि अगर यह वस्तु किसी मिलिट्री या डिफेंस से जुड़ी थी तब भी इसका प्लेन के इतने पास आना कोई मेल की बात नहीं है। 

थॉमस ने निष्कर्ष निकाला कि यह संभावित रूप से प्लेन के लिए कोई खतरा था। उनको एक और बात ने हैरान किया कि वस्तु गोलाकार आकृति में थी। वर्टमैन का कहना है कि इस पर और अधिक रिसर्च किए जाने की आवश्यकता है। यह किसी कमर्शियल प्लेन जैसी नहीं दिख रही थी। न ही इसके कोई पंख लगे थे और न ही इसमें कोई पूंछ थी। जिस समय वस्तु को देखा गया, उस वक्त महिला का प्लेन लागार्डिया एयरपोर्ट से सिर्फ 15 मिनट की दूरी पर था और यह 370 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पर उड़ रहा था। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

[ad_2]

Source link

Trending Now

edit post
न्यूज़

कांवड़ यात्रा और मोहर्रम की तैयारी

2 weeks ago
edit post
न्यूज़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून 2025 को बरेली का दौरा करेंगी

2 weeks ago
edit post
न्यूज़

बरेली में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने पिता और सौतेले भाई को कार से कुचलकर मार डाला।

2 weeks ago
edit post
न्यूज़

BDA नया टाउनशिप बनेगा

2 weeks ago
No Result
View All Result
  • न्यूज़
  • एंटरटेनमेंट
  • स्पोर्ट्स
  • व्रत त्यौहार
  • ऑटोमोबाइल
  • हैल्थ
  • ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.

Go to mobile version

Notifications