• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

Federal Reserve may cut interest rates, market fell after making all-time high | NPS ‘वात्सल्य’ स्कीम शुरू: ब्याज दरों में कटौती कर सकता है फेडरल रिजर्व, ऑलटाइम हाई बनाकर सेंसेक्स में 131 अंक की गिरावट

bareillyonline.com by bareillyonline.com
19 September 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
Federal Reserve may cut interest rates, market fell after making all-time high | NPS ‘वात्सल्य’ स्कीम शुरू: ब्याज दरों में कटौती कर सकता है फेडरल रिजर्व, ऑलटाइम हाई बनाकर सेंसेक्स में 131 अंक की गिरावट
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

  • Hindi News
  • Business
  • Federal Reserve May Cut Interest Rates, Market Fell After Making All time High

नई दिल्ली15 मिनट पहले

अपना शहर Bareilly Online

Rahasia Pemain Pro: Bagaimana Memanfaatkan Posisi di MAUPOKER

Cara Seru Main SLOT DANA di Situs KLIKWIN88 Biar Bisa Gaspol Jackpot Besar!

Sudah Coba Slot Terbaru dengan RTP Tertinggi di KLIKWIN88? Yuk, Login dan Buktikan Sendiri!

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर NPS वात्सल्य स्कीम से जुड़ी रही। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार (18 सितंबर) को दिल्ली में NPS वात्सल्य स्कीम की शुरुआत कर दी है। वित्तमंत्री ने बजट 2024 पेश करते हुए इस स्कीम का ऐलान किया था।

वहीं, अमेरिका के फेडरल रिजर्व की अहम मीटिंग से पहले सेंसेक्स ने बुधवार को 83,326 और निफ्टी ने 25,482 का नया ऑल टाइम हाई बनाया। हालांकि, बाद में बाजार में गिरावट आई और सेंसेक्स 131 अंक की गिरावट के साथ 82,948 के स्तर पर बंद हुआ।

ल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिन पर रहेगी नजर…

  • शेयर बाजार में आज गुरुवार को तेजी देखने को मिल सकती है।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. NPS ‘वात्सल्य’ स्कीम आज से शुरू : वित्त मंत्री ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म लॉन्च किया, बच्चों की फाइनेंशियल सिक्योरिटी के लिए माता-पिता कर सकते हैं निवेश

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार (18 सितंबर) को दिल्ली में NPS वात्सल्य स्कीम की शुरुआत कर दी है। वित्तमंत्री ने बजट 2024 पेश करते हुए इस स्कीम का ऐलान किया था।

NPS वात्सल्य बच्चों के बड़े होने पर उनकी फाइनेंशियल सिक्योरिटी एन्श्योर करने में मदद करेगा। इस स्कीम में माता-पिता बच्चों की ओर से निवेश कर सकते हैं। बच्चे के बालिग होने पर अकाउंट रेगुलर NPS में बदल जाएगा। उसे बच्चा खुद ऑपरेट कर पाएगा।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. ब्याज दरों में कटौती कर सकता है फेडरल रिजर्व : आखिरी बार मार्च 2020 में कम किया था, मार्च 22 से जुलाई 23 के बीच 11 बार इजाफा किया

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। इससे पहले मार्च 2020 में फेड ने इंटरेस्ट रेट्स में कटौती की थी। इन्फ्लेशन पर काबू पाने के लिए अमेरिका के सेंट्रल बैंक ने मार्च 2022 से जुलाई 2023 के बीच 11 बार ब्याज दरों में इजाफा किया था।

पिछले साल फेडरल रिजर्व ने अपने पॉलिसी डिसीजन में लगातार तीसरी बार ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखा था। 26 जुलाई 2023 को फेड ने बाजार की उम्मीदों के मुताबिक पॉलिसी रेट को 5.25%-5.5% की रेंज में जस-का-तस रखा था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. ऑलटाइम हाई बनाकर गिरा बाजार : सेंसेक्स 131 अंक गिरकर 82,948 पर बंद, निफ्टी भी 41 अंक लुढ़का​​​​​​​

अमेरिका के फेडरल रिजर्व की अहम मीटिंग से पहले सेंसेक्स ने बुधवार (18 सितंबर) को 83,326 और निफ्टी ने 25,482 का नया ऑल टाइम हाई बनाया।

हालांकि बाद में बाजार में गिरावट आई और सेंसेक्स 131 अंक की गिरावट के साथ 82,948 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में भी 41 अंक की गिरावट रही, ये 25,377 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में गिरावट और 11 में तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 33 में गिरावट और 17 में तेजी रही।

​​​​​​​पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. डिज्नी की स्टार इंडिया के दावे को चुनौती देगी ZEE : स्टार ने जी पर करीब 8 हजार करोड़ रुपए के नुकसान की भरपाई के लिए केस फाइल किया

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड यानी ZEEL ने आज 18 सितंबर को एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि वो डिज्नी के मालिकाना हक वाली स्टार इंडिया के दावे को चुनौती देगी और अपने अधिकारों को सुरक्षित करेगी। स्टार इंडिया ने जी पर 940 मिलियन डॉलर (करीब 8 हजार करोड़ रुपए) के नुकसान की भरपाई के लिए केस फाइल किया है।

अब जी एंटरटेनमेंट ने स्टार इंडिया के इन दावों को आधारहीन बताया है। शेयरों की बात करें तो जी एंटरटेनमेंट के शेयर आज 1.35% की गिरावट के साथ 131.25 रुपए के भाव पर बंद हुए हैं। इंट्रा-डे में यह 131.00 रुपए के भाव तक टूट गया था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. भारत में नवंबर से मिड-दिसंबर तक 35 लाख शादियां होंगी : 4.25 लाख करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान, 2023 में इसी अवधि में 32 लाख शादियां हुईं थीं

भारत में नवंबर से मिड-दिसंबर के बीच 35 लाख शादियों पर 4.25 लाख करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। PL कैपिटल-प्रभुदास लीलाधर की रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि 2023 में इसी अवधि के दौरान 32 लाख शादियां हुईं थीं।

‘बैंड बाजा बारात और मार्केट्स’ टाइटल वाली रिपोर्ट में कहा गया है कि जुलाई के बजट में सोने की इंपोर्ट ड्यूटी यानी आयात शुल्क में कटौती से त्योहारों और शादी के मौसम में बड़े खर्च को बढ़ावा मिलेगा।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

6. कंटेनर बनाने वाली कंपनी टपरवेयर होगी दिवालिया : कंपनी ने बैंकरप्सी के लिए आवेदन किया, 5 दिन में 56.04% गिरा शेयर

किचन और घर में इस्तेमाल के लिए कंटेनर बनाने वाली टपरवेयर ब्रांड्स कॉर्प ने दिवालियापन के लिए आवेदन किया है। कंपनी ने खुद को दिवालिया घोषित करने के लिए यह आवेदन वैश्विक स्तर पर बिक्री में गिरावट और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के साथ कई सालों तक संघर्ष करने के बाद किया है।

कंपनी ने चैपर 11 बैंकरप्सी प्रोटेक्शन के लिए आवेदन किया है, जो बिजनेस को काम जारी रखने के लिए अपने लोन और एसेट्स को रीऑर्गेनाइज करने की अनुमति देता है। ​​​​​​​टपरवेयर ने कोर्ट में दायर की गई फाइलिंग में बताया कि उसकी संपत्ति 500 मिलियन डॉलर से 1 बिलियन डॉलर के बीच है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

7. अपडेटेड 2024 टाटा पंच लॉन्च, कीमत ₹6.13 लाख से शुरू : SUV में अब 10.25-इंच टचस्क्रीन और वायरलेस फोन चार्जर, हुंडई एक्स्टर से मुकाबला

टाटा मोटर्स ने भारत में अपडेटेड टाटा पंच को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने कॉम्पेक्ट SUV की फीचर लिस्ट अपडेट की है। अब कार में 10.25-इंच टचस्क्रीन और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर शामिल किए गए हैं। इसके अलावा कंपनी ने पंच वैरिएंट लाइनअप में कुछ नए बैरिएंट्स शामिल किए हैं। वहीं, कुछ वैरिएंट्स को बंद किया है। हालांकि इसका एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन पहले जैसा ही है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

8. होंडा ने 300cc और 350cc की बाइक्स को वापस बुलाया : व्हील स्पीड सेंसर और कैमशाफ्ट में खराबी के कारण रिकॉल किया, फ्री में पार्ट्स बदलेगी कंपनी

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने तकनीकी खराबी आने के कारण अपने लाइनअप में शामिल 300cc और 350cc की बाइकों को वापस बुलाया है। कंपनी के इस रिकॉल में 5 मॉडल शामिल हैं।

कंपनी ने मार्केट रेग्युलेटरी को बताया कि इन मोटरसाइकिल्स को व्हील स्पीड सेंसर और कैमशाफ्ट में आने वाली परेशानी को ठीक करने के लिए रिकॉल किया गया है। हालांकि, कंपनी ने इनकी संख्या का खुलासा नहीं किया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

अब अपने जरूरत की खबर पढ़ें…

फ्लेक्सी-कैप फंड्स ने 1 साल में दिया 59% का रिटर्न : इसमें निवेश करना रहता है थोड़ा रिस्की, यहां जानें इसमें निवेश करना कितना सही

कई लोग फिक्स्ड डिपॉजिट से ज्यादा रिटर्न पाने के लिए शेयर बाजार की ओर रुख कर रहे हैं। लेकिन अगर आपको शेयर बाजार के बारे में कम जानकारी है तो आप म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। आप म्यूचुअल फंड के फ्लेक्सी-कैप फंड में निवेश करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। इस कैटेगरी ने बीते 1 साल में 59% तक का रिटर्न दिया है। हम आपको आज फ्लेक्सी कैप फंड्स के बारे में बता रहे हैं।​​​​​​​

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत Self लीजिए…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

Rahasia Pemain Pro: Bagaimana Memanfaatkan Posisi di MAUPOKER

21 September 2025
edit post

Cara Seru Main SLOT DANA di Situs KLIKWIN88 Biar Bisa Gaspol Jackpot Besar!

21 September 2025
edit post

Sudah Coba Slot Terbaru dengan RTP Tertinggi di KLIKWIN88? Yuk, Login dan Buktikan Sendiri!

21 September 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.