Menu
Call us
Whatsapp
Call us
Whatsapp
Menu
News
Bareilly Business
Add Post
Register
Login
News
Bareilly Business
Add Post
Register
Login
Home न्यूज़

FD Loan Interest Rates; Fixed Deposit Features & Eligibility | पैसों की जरूरत पड़ने पर FD पर लें लोन: इसमें कम ब्याज पर आसानी से मिलेगा कर्ज, FD भी नहीं तुड़वानी पड़ेगी; समझें पूरा गणित

bareillyonline.com by bareillyonline.com
14 September 2024
in न्यूज़
4 0
0
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

नई दिल्ली40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कई बार देखा जाता है कि अचानक पैसों की जरूरत पड़ने पर लोग अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) तुड़वा लेते हैं। लेकिन ऐसा करने से आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। क्योंकि मेच्योरिटी से पहले FD तुड़वाने पर आपको कम ब्याज तो मिलेगा ही साथ में आपको पेनाल्टी भी देनी होगी।

यहां हम आपको मेच्योरिटी से पहले FD तुड़वाने से होने वाले नुकसान और FD पर मिलने वाली लोन सुविधा के बारे में बता रहे हैं।

समय से पहले FD तुड़वाने पर कितना कम मिलेगा ब्याज? अगर आप समय से पहले FD तुड़वा रहे हैं तो आपको उस दर से जिस पर आपने FD की है वह ब्याज नहीं मिलता है। SBI की साइट पर दी गई जानकारी के अनुसार अगर आप समय से पहले FD तुड़वाते हैं तो आपको FD पर जो ब्याज मिलना था उससे 1% तक कम ब्याज मिलेगा।

जैसे मान लीजिए कि आपने 1 लाख रुपए की FD 1 साल के लिए 6% की दर से की, लेकिन आप उसे 6 महीने बाद ही तोड़ देते हैं बैंक आपके पैसों पर 5% की दर से ब्याज देगा, ना कि 6% की दर से। इसके अलावा इस पर पेनाल्टी भी देनी होगी।

कितनी देनी होगी पेनल्टी? देश के सबसे बड़े बैंक SBI के नियम के अनुसार अगर कोई व्यक्ति 5 लाख रुपए तक की FD कराता है, तो उसे FD मेच्योर होने से पहले उसे तोड़ने पर 0.50% पेनल्टी देनी पड़ेगी। इसी तरह 5 लाख से ज्यादा और एक करोड़ से कम की FD पर 1% पेनल्टी समय से पहले ब्रेक करने पर देनी होगी। वहीं FD पर मिलने वाले ब्याज में 1% तक की कटौती करने के बाद (जैसा कि ऊपर बताया गया है) उसमें से FD की रकम के हिसाब से पेनल्टी वसूलने के बाद आपको आपका पैसा दिया जाता है।

FD पर ले सकते हैं लोन इसके तहत FD की वैल्यू का 90% तक आप लोन ले सकते हैं। मान लीजिए आपकी FD की कीमत 1 लाख रुपए है तो आपको 90 हजार रुपए लोन मिल सकता है। अगर आप FD पर लोन लेते हैं तो आपको फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज से 1-2% ज्यादा ब्याज देना होगा। जैसे मान लीजिए की आपकी FD पर 4% ब्याज मिल रहा है तो आपको 5 से 6% ब्याज दर पर लोन मिल सकता है।

लोन न चुकाने पर क्या होगा? अगर कोई व्यक्ति FD पर लोन लेता है और उसे चुका नहीं पाता है, तो जब आपकी FD मैच्योर होगी तब बैंक लोन की बकाया राशि को इसमें से काट लेगा। ऐसे में इसके बाद FD का जो भी पैसा बचेगा वो आपको मिल जाएगा।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Trending Now

edit post
न्यूज़

कांवड़ यात्रा और मोहर्रम की तैयारी

1 week ago
edit post
न्यूज़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून 2025 को बरेली का दौरा करेंगी

2 weeks ago
edit post
न्यूज़

बरेली में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने पिता और सौतेले भाई को कार से कुचलकर मार डाला।

1 week ago
edit post
न्यूज़

BDA नया टाउनशिप बनेगा

1 week ago
No Result
View All Result
  • न्यूज़
  • एंटरटेनमेंट
  • स्पोर्ट्स
  • व्रत त्यौहार
  • ऑटोमोबाइल
  • हैल्थ
  • ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.

Go to mobile version