Fall in the price of gold and silver | सोना-चांदी की कीमत में गिरावट: शेयर मार्केट में गिरावट; कारों की सेल्स घटी, 7.9 लाख कारें डीलर्स के स्टॉक में खड़ीं


नई दिल्ली39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल बड़ी खबर सोना चांदी की कीमतों और शेयर मार्केट से जुड़ी रहीं। सोने की कीमतों में सोमवार (7 अक्टूबर) को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 31 रुपए गिरकर 75,933 रुपए पर आ गया। इससे पहले (शुक्रवार, 4 अक्टूबर) इसके दाम 75,964 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

वहीं, हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी 7 अक्टूबर को सेंसेक्स 638 अंक की गिरावट के साथ 81,050 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 218 अंक की गिरावट रही, ये 24,795 के स्तर पर बंद हुआ।

कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिन पर रहेगी नजर…

  • शेयर बाजर में आज (मंगलवार) गिर सकता है।
  • गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग का IPO ओपन होगा।
  • बीवाईडी ईमैक्स 7 इलेक्ट्रिक MPV लॉन्च होगी।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. आज सोना-चांदी का भाव गिरा : सोना ₹31 गिरकर ₹75,933 पर आया, चांदी ₹260 सस्ती होकर ₹91,940 प्रति किलो बिक रही

सोने की कीमतों में सोमवार (7 अक्टूबर) को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 31 रुपए गिरकर 75,933 रुपए पर आ गया। इससे पहले (शुक्रवार, 4 अक्टूबर) इसके दाम 75,964 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

वहीं, चांदी की कीमत में भी आज गिरावट रही। ये 260 रुपए गिरकर 91,940 रुपए प्रति किलो हो गई। शुक्रवार को चांदी 92,200 रुपए पर थी। इस साल चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति किलो पर पहुंच चुकी है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. सेंसेक्स 638 अंक गिरकर 81,050 के स्तर पर बंद : निफ्टी में भी 218 अंक की गिरावट रही, BSE स्मॉल कैप 1,827 अंक टूटा

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी 7 अक्टूबर को सेंसेक्स 638 अंक की गिरावट के साथ 81,050 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 218 अंक की गिरावट रही, ये 24,795 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं, BSE स्मॉल कैप 1,827 अंक गिरकर 54,117 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में गिरावट और 7 में तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 40 में गिरावट और 10 में तेजी रही। NSE के IT सेक्टर को छोड़कर सभी गिरावट के साथ बंद हुए।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. IPO नहीं लाएगी हीरो मोटर्स : कंपनी ने SEBI को दिया एप्लिकेशन वापस लिया, 900 करोड़ रुपए जुटाने का था प्लान

ऑटोमोबाइल कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी हीरो मोटर्स ने अपने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के लिए SEBI को दिए एप्लिकेशन को वापस ले लिया है। मार्केट रेगुलेटर ने बताया कि कंपनी ने 5 अक्टूबर को DRHP वापस ले लिया है। हीरो मोटर्स का इस पब्लिक ऑफर के जरिए 900 करोड़ रुपए जुटाने का प्लान था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी के प्रमोटर OP मुंजाल होल्डिंग्स OFS के जरिए 250 करोड़ रुपए, अन्य प्रमोटर भाग्योदय इन्वेस्टमेंट्स और हीरो साइकिल्स को भी OFS के जरिए 75 करोड़ रुपए की हिस्सेदारी बेचने की योजना थी। ICICI सिक्योरिटीज, DAM कैपिटल एडवाइजर्स और JM फाइनेंशियल इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर थे।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. रतन टाटा की तबीयत ठीक है : कहा- मैं रूटीन जांच के लिए अस्पताल आया; पहले खबर थी ICU में भर्ती हुए

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन नवल टाटा (86) ने अस्पताल में भर्ती होने की खबरों के बाद बयान दिया है। उन्होंने कहा- मैं ठीक हूं और ज्यादा उम्र के कारण रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गया था। चिंता की कोई बात नहीं है।

इससे पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि रतन टाटा ब्रीच कैंडी अस्पताल की इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में भर्ती हैं। उन्हें सोमवार को अस्पताल लाया गया था। उनका ब्लड प्रेशर काफी कम हो गया था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. कारों की रिटेल सेल्स सितंबर में 19% तक गिरी : 7.9 लाख कारें कंपनियों की इंवेंट्री में खड़ी, टू-व्हीलर्स की सेल्स भी 8.51% घटी

सितंबर में देश में गाड़ियों की रिटेल सेल्स में सालाना आधार पर 9.26% की गिरावट दर्ज हुई है। ऑटोमोबाइल कंपनियों ने पिछले महीने करीब 17.23 लाख गाड़ियां बेचीं। वहीं, पिछले साल इसी महीने में 19 लाख गाड़ियां बिकी थीं।

वहीं, कारों की सेल्स में सालाना आधार पर लगभग 19% की गिरावट आई है। कार मैकर कंपनियों ने सितंबर में 2,75,681 कारें बेची हैं। वहीं, पिछले साल इसी महीने में 3,39,543 गाड़ियां बिकी थीं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

6. 30% तक सस्ती हो सकती हैं टाटा की इलेक्ट्रिक गाड़ियां : MG की तरह बैटरी रेंटल प्रोग्राम लाने की तैयारी कर रही कंपनी

टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक गाड़ियां जल्द ही 30% तक सस्ती हो सकती हैं। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी MG मोटर इंडिया की तरह बैटरी रेंटल प्रोग्राम लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

इसमें इलेक्ट्रिक गाड़ी की कीमत में बैटरी की कीमत शामिल नहीं होती है और इसे किराए पर दिया जाता है। इस बिजनेस मॉडल को ‘बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS)’ कहा जाता है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

अब आपके जरूरत की खबर पढ़ें

फेस्टिव सीजन में कार की डिलीवरी से पहले जांच जरूरी : 7 स्टेप में समझें क्या करना है, नहीं तो डीलर डिफेक्टेड व्हीकल थमा सकता है

फेस्टिव सीजन में गाड़ियों की खरीदारी की जा रही है। आप भी नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो डिलीवरी से पहले कुछ सावधानियां रखना जरूरी है।

यहां हम आपको बता रहे हैं कि कार खरीदने से पहले क्या-क्या सावधानियां रखनी चाहिए। कार डीलर से कैसे डील करें और शोरूम से कार की डिलीवरी लेने से पहले प्री डिलीवरी इंस्पेक्शन (PDI) क्यों जरूरी है और इसे कैसे किया जाता है…

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version