Menu
Call us
Whatsapp
Call us
Whatsapp
Menu
News
Bareilly Business
Add Post
Register
Login
Contact us
News
Bareilly Business
Add Post
Register
Login
Contact us
Home न्यूज़

Falgun Purnima 2024 Date: इस दिन मनाई जाएगी फाल्गुन पूर्णिमा, इन मुहूर्त में करें स्नान और दान

bareillyonline.com by bareillyonline.com
20 March 2024
in न्यूज़
4 0
0
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

Falgun Purnima 2024: फाल्गुन पूर्णिमा पर शुभ समय पर स्नान और दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है।

By Ekta Sharma

Publish Date: Wed, 20 Mar 2024 12:35 PM (IST)

Updated Date: Wed, 20 Mar 2024 01:09 PM (IST)

Falgun Purnima 2024 Date: इस दिन मनाई जाएगी फाल्गुन पूर्णिमा, इन मुहूर्त में करें स्नान और दान
falgun purnima 2024 daan muhurat

HighLights

  1. इस दिन स्नान और दान करने का भी विशेष महत्व होता है।
  2. फाल्गुन पूर्णिमा की शाम को चंद्रोदय 06 बजकर 44 मिनट पर होगा।
  3. फाल्गुन पूर्णिमा का त्योहार 25 मार्च को मनाया जाएगा।

Falgun Purnima 2024 Date & Time:धर्म डेस्क, इंदौर। हिंदू कैलेंडर का आखिरी महीना फाल्गुन माह होता है। इसके बाद चैत्र का महीना शुरू हो जाता है। हर साल फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर भगवान विष्णु और चंद्रमा की पूजा की जाती है। इसके अलावा इस दिन स्नान और दान करने का भी विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि फाल्गुन पूर्णिमा पर शुभ समय पर स्नान और दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है। आइए, जानते हैं कि फाल्गुन पूर्णिमा के किस शुभ मुहूर्त में स्नान और दान करना चाहिए।

फाल्गुन पूर्णिमा स्नान और दान मुहूर्त (Falgun Purnima Sna Daan Muhurat)

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा के दिन आप सुबह 4.45 बजे से शाम 05 बजकर 32 मिनट बजे तक स्नान और दान कर सकते हैं। फाल्गुन पूर्णिमा की शाम को चंद्रोदय 06 बजकर 44 मिनट पर होगा।

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को सुबह 9 बजकर 54 मिनट पर शुरू होगी। यह तिथि 25 मार्च को दोपहर 12.29 बजे समाप्त होगी। ऐसे में फाल्गुन पूर्णिमा का त्योहार 25 मार्च को मनाया जाएगा।

फाल्गुन पूर्णिमा पर करें इन चीजों का दान (Falgun Purnima Daan)

सनातन धर्म में किसी खास दिन दान करने की परंपरा चली आ रही है। दान करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। ऐसे में आप फाल्गुन पूर्णिमा के दिन श्रद्धापूर्वक लोगों को वस्त्र, दक्षिणा, भोजन और अनाज समेत कई चीजें दान कर सकते हैं।

इस खास अवसर पर सुबह स्नान करके पीले वस्त्र धारण करने चाहिए। भगवान विष्णु को पीला रंग प्रिय है। इसके बाद भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें और खीर का भोग लगाएं। इसके बाद प्रसाद को कन्याओं में बांट दें। ऐसा करने से घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

  • ABOUT THE AUTHOR

    एकता शर्मा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं और बीते 2 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है। साल 2022 से जागरण न्यू मीडिया (JNM) से जुड़ी हैं और Naiduni …

[ad_2]

Source link

Advertisement Banner

Trending Now

edit post
RIP: नहीं रहे टेबल स्पेस के फाउंडर अमित बनर्जी, 44 वर्ष की उम्र में कहा अलविदा – rip table space founder amit banerji passes away at 44
न्यूज़

RIP: नहीं रहे टेबल स्पेस के फाउंडर अमित बनर्जी, 44 वर्ष की उम्र में कहा अलविदा – rip table space founder amit banerji passes away at 44

5 months ago
edit post
सर्दियों में अपनी कार की कैसे करें देखभाल, ये 5 टिप्स कर सकते हैं आपकी मदद
ऑटोमोबाइल

सर्दियों में अपनी कार की कैसे करें देखभाल, ये 5 टिप्स कर सकते हैं आपकी मदद

5 months ago
edit post
kanguva to swatantrya veer savarkar 5 films that made it to oscars 2025
एंटरटेनमेंट

kanguva to swatantrya veer savarkar 5 films that made it to oscars 2025

5 months ago
edit post
Delhi Election 2025: हर वोटर के फोन में होना चाहिए ये ऐप, फटाफट होंगे Voter ID से जुड़े सभी काम
गैजेट

Delhi Election 2025: हर वोटर के फोन में होना चाहिए ये ऐप, फटाफट होंगे Voter ID से जुड़े सभी काम

5 months ago
No Result
View All Result
  • न्यूज़
  • एंटरटेनमेंट
  • स्पोर्ट्स
  • व्रत त्यौहार
  • ऑटोमोबाइल
  • हैल्थ
  • ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.

Go to mobile version