• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

गर्मी के मौसम में पेट को ठंडा रखने के लिए पिएं पुदीने की छाछ, जानें रेसिपी और फायदे | dry mint leaves powder buttermilk benefits during summer in hindi

bareillyonline.com by bareillyonline.com
14 April 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
गर्मी के मौसम में पेट को ठंडा रखने के लिए पिएं पुदीने की छाछ, जानें रेसिपी और फायदे | dry mint leaves powder buttermilk benefits during summer in hindi
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

Dry Pudina Buttermilk Benefits- गर्मी के मौसम में पेट से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती है और लोग पेट में होने वाली गर्मी से भी परेशान रहते हैं। गर्मियों में लोग पेट में जलन, दर्द, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से घिरे रहते हैं। जिससे राहत पाने के लिए तरह-तरह के उपाय भी आजमाते हैं। इतना ही नहीं पेट में गर्मी बढ़ने के कारण कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं भी बढ़ जाती है। ऐसे में आप अपने पेट को शांत रखने के लिए पुदीना का सेवन कर सकते हैं। आप पुदीना की पत्तियों को सुखाकर रख सकते हैं, और जब भी पेट में जलन या दर्द महसूस हो तो एक गिलास छाछ में इन पत्तियों को मिलकार पी सकते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके सूखी पुदीना की पत्तियों को छाछ के साथ पीने के फायदों के बारे में बताया है। 

अपना शहर Bareilly Online

MAUPOKER: Arena Para Master yang Ingin Tantangan Sejati

Situs GADUNSLOT Buka Slot Anti Gagal, Gaskeun Lah!

Situs GADUNSLOT 2025, Slot Gacor Asli Bukan Hoax! Depo QRIS Langsung Jalan

गर्मियों में पुदीना छाछ पीने के स्वास्थ्य फायदे – Health Benefits Of Dry Pudina Buttermilk in Summers in Hindi

  • पुदीना अपने पाचन गुणों के लिए जाना जाता है और छाछ भी खाना पाचने में मदद करता है। ऐसे में पुदीना और छाछ का एक साथ सेवन करने से गर्मी के मौसम में होने वाली पाचन से जुड़ी समस्याओं को कम करने, अपच से राहत दिलाने और पेट से जुड़ी परेशानियों को कम करने में मदद मिल सकती है। 

  • पुदीना में एंटी-ऑक्सिडेंट और विटामिन के गुण मौजूद होते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने, पिंपल्स और एक्ने की समस्या को कम करने और चेहरे की रंगत में सुधार करने में मदद कर सकते हैं। गर्मी के मौसम में पुदीने की छाछ पीने से स्किन हेल्दी और चमकदार बनती है। 
  • पुदीने की पत्तियों की खुशबू नेचुरल माउथ फ्रेशनर के रूप में काम कर सकती है। गर्मी में पुदीना छाछ पीने से आपकी सांसों को तरोताजा करने में मदद मिल सकती है। 
  • पुदीना विटामिन सी और विटामिन ए जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जो इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ावा देता है और इंफेक्शन से बचाने में मदद मिलता है। गर्मियों के मौसम में कमजोर इम्यूनिटी पावर की समस्या को दूर करने के लिए आप पुदीना छाछ जरूर पिएं। 
  • छाछ विटामिन बी, कैल्शियम और पौटेशियम से भरपूर होती है, जबकि पुदीने की पत्तियां में विटामिन ए, सी और ई, आयरन और मैग्नीशियम के गुण मौजूद होते हैं, जो गर्मी के दौरान आपको स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। 

सूखे पुदीने की पत्तियां और छाछ की रेसिपी – How To Make Dry Pudina And Buttermilk Drink Recipe in Hindi? 

सामग्री-

  • छाछ- 1 गिलास 
  • सूखे पुदीने की पत्तियों का पाउडर- 1 चम्मच 
  • काला नमक- एक चुटकी 
  • भुना जीरा पाउडर- एक चुटकी 
  • बर्फ के टुकड़े (वैकल्पिक)

पुदीना छाछ बनाने की रेसिपी- 

  • एक गिलास में छाछ डालें। 
  • अब इसमें ड्राई पुदीना पाउडर डालकर मिलाएं। 
  • आप चाहे तो खुद घर पर पुदीना की पत्तियों को सुखा कर इसका पाउडर तैयार कर सकते हैं। 
  • इसके बाद अपनी छाछ में स्वाद जोड़ने के लिए इसमें काला नमक और भुना हुआ जीरा पाउडर भी मिला दें। 
  • अगर आपको ठंडा छाछ पीने का मन हो तो आप इसमें बर्फ के टुकड़ें भी मिला सकते हैं। 
  • बस आपका ड्राई पुदीना छाछ तैयार है, इसे मजे से पिएं। 

पेट में होने वाली समस्याओं से राहत पाने के लिए आप ड्राई पुदीना छाछ पी सकते हैं। आप चाहे तो इसे रायता, दही, रोटी, डिटॉक्स वॉटर और नींबू पानी में मिलाएं भी ले सकते हैं। 

Image Credit- Freepik 



[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

MAUPOKER: Arena Para Master yang Ingin Tantangan Sejati

7 October 2025
edit post

Situs GADUNSLOT Buka Slot Anti Gagal, Gaskeun Lah!

1 October 2025
edit post

Situs GADUNSLOT 2025, Slot Gacor Asli Bukan Hoax! Depo QRIS Langsung Jalan

1 October 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.