• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

फ्रोजन शोल्डर होने पर क्या करें और क्या नहीं? जानें डॉक्टर से | dos and donts for frozen shoulder know from the doctor in hindi

bareillyonline.com by bareillyonline.com
19 May 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
फ्रोजन शोल्डर होने पर क्या करें और क्या नहीं? जानें डॉक्टर से | dos and donts for frozen shoulder know from the doctor in hindi
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

Dos And Donts For Frozen Shoulder: फ्रोजन शोल्डर की समस्या होने पर मरीज काफी परेशान हो जाता है। सर्दी में यह समस्या काफी बढ़ जाती है। फ्रोजन शोल्डर होने पर कंधों के आसपास सूजन, दर्द और जलन बनी रहती है। फ्रोजन शोल्डर होने पर कंधे को हिलाना-डुलाने में भी दिक्कत होती है। अक्सर लोगों को इस बारे में कम जानकारी होती है कि फ्रोजन शोल्डर होने पर क्या करना चाहिए, जिससे दर्द कम हो। साथ ही ऐसे कौन से काम हैं, जो फ्रोजन शोल्डर होने पर नहीं करने चाहिए। कई कामों की वजह से कंधों में दर्द के साथ सूजन भी बढ़ सकती हैं। फ्रोजन शोल्डर होने पर क्या करें और क्या नहीं इस बारे में जानकारी के लिए हमने बात की शारदा क्लीनिक के फिजिशियन डॉक्टर केपी सरदाना से।

फ्रोजन शोल्डर होने पर क्या करें

मालिश करें

फ्रोजन शोल्डर होने पर कंधों की मसाज अवश्य करें। मसाज करने से प्रभावित स्थान का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और दर्द से राहत मिलेगी। मालिश करने से कंधे की मांसपेशियों को आराम मिलेगा और दर्द दूर होगा। मालिश के लिए हल्का गुनगुना सरसों का तेल या डॉक्टर के बताएं दर्द निवारक तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है।

नींद 

फ्रोजन शोल्डर होने पर नींद भी प्रभावित होती है। कंधे के बल सोने से दर्द बढ़ सकता है। इस समस्या से राहत पाने के लिए कंधे के बल सोएं और प्रभावित कंधे की बगल के नीचे एक तकिया रखें ताकि दर्द में आराम मिलें। साथ ही कोशिश करें कि रात को 7 से 8 घंटे की नींद अवश्य लें।

shoulder

व्यायाम करें

फ्रोजन शोल्डर की समस्या से राहत पाने के लिए व्यायाम करना जरूरी होता है। ऐसे में स्ट्रेचिंग व्यायाम आपकी गतिशीलता को बढ़ाने में मदद करते हैं और दर्द को कम करते हैं।  स्ट्रेचिंग व्यायाम करते समय उसे वहां तक खींचे जब तक आपको हल्का दर्द महसूस न हो।

फ्रोजन शोल्डर होने पर क्या न करें

धूम्रपान और अल्कोहल के सेवन से बचें

फ्रोजन शोल्डर के दौरान दर्द को कम करने के लिए कई तरह की दवाइयां दी जाती है। ऐसे में अगर आप धूम्रपान और अल्कोहल का सेवन करते हैं, तो इन दवाइयों का असर कम हो सकता है। साथ ही अगर आपको डाबिटीज और ब्लड प्रेशर की समस्या हैं, तो इन दोनों चीजों का सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में सिरदर्द से बचने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके

डाइट पर ध्यान दें

फ्रोजन शोल्डर होने पर डाइट का भी विशेष तौर पर ख्याल रखें। इस समय ऐसे खाने से दूर बनानी चाहिए, जो सूजन को को बढ़ाते हैं। डाइट में हरी सब्जियों के साथ नट्स का सेवन करें। साथ में प्रोस्सेड और मीठे फूड्स के सेवन से बचना चाहिए। 

थेरेपी को समय से पहले बंद न करें

फ्रोजन शोल्डर को ठीक होने में थेरेपी मुख्य भूमिका निभाती है। ऐसे में समय से पहले थेरेपी को हरगिज बंद न करें। अगर किसी कारण बाहर थेरेपी नहीं करवाने जा पा रहे हैं, तो घर पर ही डॉक्टर से पूछकर व्यायाम करें।

फ्रोजन शोल्डर होने पर इन कामों को किया जा सकता हैं। हालांकि, फ्रोजन शोल्डर होने पर डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

All Image Credit- Freepik

[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

बरेली के विकास भवन में 24 घंटे से बिजली गुल

30 July 2025
edit post

बरेली नगर निगम में भ्रष्टाचार का खुलासा

30 July 2025
edit post

उत्तर प्रदेश ITI में पहले दो चरणों में दाखिला

30 July 2025

Upload

Register

Login

Helpline

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.