डीरियलाइजेशन ड‍िसआर्डर में खुद को अकेला महसूस करता है व्‍यक्‍त‍ि, जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज | derealization disorder symptoms causes treatment in hindi


Derealization Disorder: मानस‍िक सेहत के बारे में बात करें, तो ऐसी कई बीमार‍ियां हैं ज‍िनके बारे में हमें पता नहीं होता। ऐसी ही एक समस्‍या है ज‍िसे डीरियलाइजेशन ड‍िसआर्डर कहा जाता है। इस ड‍िसआर्डर में व्‍यक्‍त‍ि को लगता है क‍ि वह एक अंजान जगह पर आ गया है, उसे अपने आसपास मौजूद हर चीज अजीब सी दि‍खती है। ऐसे व्‍यक्‍त‍ियों को कुछ म‍िनट भी घंटों के बराबर लगते हैं। इस स्‍थि‍त‍ि में व्‍यक्‍त‍ि को कुछ भी याद नहीं रहता। तनाव या ड‍िप्रेशन का श‍िकार हुए लोगों में यह समस्‍या कॉमन रूप से देखने को म‍िलती है। इस लेख में हम जानेंगे डीरियलाइजेशन ड‍िसआर्डर के लक्षण, कारण और इलाज के बारे में। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के बोधिट्री इंडिया सेंटर की काउन्‍सलिंग साइकोलॉज‍िस्‍ट डॉ नेहा आनंद से बात की।   

डीरियलाइजेशन ड‍िसआर्डर क्‍या है?- What is Derealization Disorder

डीरियलाइजेशन ड‍िसआर्डर होने पर व्‍यक्‍त‍ि खुद को मौजूदा वातावरण से अलग महसूस करता है। ऐसे में व्‍यक्‍त‍ि को अपने आसपास की चीजें नकली लगने लगती है। कभी-कभी तनाव में होने के कारण यह समस्‍या क‍िसी भी व्‍यक्‍त‍ि को हो सकती है। लेक‍िन लंबे समय तक इस समस्‍या की ग‍िरफ्त में रहने का अर्थ है क‍ि आप ड‍िसआर्डर का श‍िकार हैं। डीरियलाइजेशन ड‍िसआर्डर कुछ म‍िनट से लेकर कई साल तक का हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें- क्या बिना थेरेपी लिए सुधारा जा सकता है मानसिक स्वास्थ्य? जानें इसे बेहतर बनाने के तरीके      

डीरियलाइजेशन ड‍िसआर्डर के लक्षण- Derealization Disorder Symptoms

  • तनाव महसूस होना। 
  • हर समय स्‍ट्रेस में रहना। 
  • एंग्‍जाइटी महसूस होना। 
  • थकान होना। 
  • अन‍िद्रा की समस्‍या होना। 
  • एल्‍कोहल या स‍िगरेट का ज्‍यादा सेवन करना। 

डीरियलाइजेशन ड‍िसआर्डर के कारण- Derealization Disorder Causes 

  • बचपन में हुए क‍िसी बुरे हादसे के कारण यह समस्‍या हो सकती है। 
  • क‍िसी भयानक कार एक्‍सीडेंट या प्राकृतिक आपदा झेलने के कारण यह समस्‍या हो सकती है।
  • जो बच्‍चे बचपन में यौन शोषण का श‍िकार होते हैं, उनके साथ यह समस्‍या हो सकती है।
  • ज‍िन लोगों की ब्रेन सर्जरी हो चुकी है या जो मेंटल कंडीशन का श‍िकार हैं, उन्‍हें भी इस समस्‍या का सामना करना पड़ सकता है।  

डीरियलाइजेशन ड‍िसआर्डर का इलाज- Derealization Disorder Treatment  

  • डीरियलाइजेशन ड‍िसआर्डर को दूर करने के ल‍िए सीबीटी तकनीक की मदद ले सकते हैं।
  • डीप ब्रीद‍िंंग एक्‍सरसाइज की मदद से डीरियलाइजेशन ड‍िसआर्डर को दूर क‍िया जा सकता है। 
  • एक्‍सरसाइज करने, हेल्‍दी डाइट लेने और नींद पूरी करने से भी इस समस्‍या से बाहर आया जा सकता है। 
  • साइकोथेरेपी सेशन की मदद से डीरियलाइजेशन ड‍िसआर्डर का इलाज क‍िया जाता है। 
  • ड‍िप्रेशन के गंभीर मरीजों को थेरेपी के साथ दवाएं भी दी जा सकती हैं। 

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इसे अन्‍य लोगों के साथ शेयर करना न भूलें।   

Read Next

ओवर कॉन्फिडेंस पहुंचा सकता है मेंटल हेल्थ को नुकसान, एक्सपर्ट से जानें कैसे?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version