Menu
Call us
Whatsapp
Call us
Whatsapp
Menu
News
Bareilly Business
Add Post
Register
Login
Contact us
News
Bareilly Business
Add Post
Register
Login
Contact us
Home न्यूज़

कंधे में अंदरूनी चोट का संकेत हो सकते हैं ये 5 लक्षण, न करें नजरअंदाज | common signs of internal shoulder injury doctor explains in hindi

bareillyonline.com by bareillyonline.com
11 June 2024
in न्यूज़
4 0
0
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

Common Signs Of Internal Shoulder Injury: किसी भी कार्य को करने के लिए शरीर के लिए के लगभग सभी अंगों को स्वस्थ होना आवश्यक है। कई बार आपको कंधे में लगी हल्की चोट भी गंभीर रूप ले सकती है। कंधे की अंदुरूनी मांसपेशियों में लगी चोट के कारण हाथों को हिलाने व अन्य कामों के सही ढंग से करने में दिक्कत हो सकती है। कंधे की चोट की वजह से आप रोजाना के काम भी नहीं कर पात हैं। कई बार यह चोट इतनी अधिक होती है कि आपको हल्के मूवमेंट में भी दर्द महसूस होने लगता है। कंधे के अंदुरूनी चोट के आधार पर दर्द कम या ज्यादा हो सकता है। आगे नारायणा अस्पताल के इंटरनल मेडिसिन और कंसल्टेंट डॉक्टर पंकज वर्मा से जानते हैं कि कंधे की अंदरूनी चोट में क्या लक्षण महसूस हो सकते हैं। 

कंधे में अंदरूनी चोट का संकेत हो सकते हैं ये 5 लक्षण – Common Signs Of Internal Shoulder Injury In Hindi 

कंधे, हाथ, पीठ और गर्दन में दर्द

कंधा एक बड़ा बॉल-एंड-सॉकेट जोड़ है, जो तीन हड्डियों (आपके हाथ की हड्डी, कंधे की हड्डी और कॉलरबोन) के मिलने पर बनता है। इन हड्डियों के अलावा, जोड़ में मांसपेशियां, टेंडन, लिगामेंट शामिल होते हैं। यह हल्के दर्द को कम करने और मूवमेंट को सपोर्ट करते हैं। कई बार लिगामेंट और टेंडन में चोट की वजह से कंधे को हिलाने में दर्द होने लगता है। इस स्थिति का इलाज न किया जाए तो आपको हर समय दर्द हो सकता है। 

internal shoulder injury signs in hindi

कंधे की अकड़न महसूस होना

कंधे की चोट के बाद आपको कंधा से मूवमेंट करने में परेशानी होती है। अगर यह चोट रोटेटर कफ को प्रभावित करती है, तो ऐसे में सिर को हिलाने और हाथ को ऊपर करने में परेशानी होती है। रोटेटर कप (Rotator Cuff Problem) आपके कंधे में टेंडन और मांसपेशियां का जोड़ है। इसमें चोट कंधे में अकड़न हो सकती है। यह अकड़न कंधे की चोट के अलावा गठिया के कारण भी हो सकती है। इसमें कंधे में सूजन भी हो सकती है। 

आपके हाथ में कमजोरी होना

रोटेटर कफ की चोट और टेंडन, मांसपेशियों या नसों से जुड़ी अन्य चोट आपके हाथ के मूवमेंट को प्रभावित (Affect Shoulder Movement) करती हैं। कंधे की कुछ चोट में हाथ कमजोर हो सकते हैं। कंधे की चोटों के अलावा, हाथ की कमजोरी अन्य चिकित्सा समस्याओं से जुड़ी हो सकती है। इसमें न्यूरोमस्कुलर समस्याएं भी शामिल हैं।

मूवमेंट में समस्या होना

आपका कंधा आपके शरीर के सबसे लचीले जोड़ों में से एक है। यह कई चारों दिशाओं में आसानी से घुम सकता है। कंधे के अंदुरूनी हिस्से में लगने वाली चोट के आधार पर आप यह महसूस कर सकते हैं कि कंधे को हिलाने में होने वाली परेशानी अलग-अलग हो सकती है। इस दौरान मूवमेंट की स्पीड (Movement speed) में बेहद कम हो जाती है। इसमें चोट लगने की वजह से आपको बालों को कंघी करने, शर्ट को पहनने और लिखने में भी परेशानी हो सकती है। 

कंधे में सूजन आना

कंधे पर चोट की वजह से आपको कंधे के स्थान पर सूजन (Swelling in Shoulder) दिखाई दे सकती है। दरअसल, अंदुरूनी हिस्से में चोट की वजह से कंधे की मांसपेशियों, टेंडन और लिगामेंट की प्रक्रिया के चलते जोड़ में सूजन आ सकती है। ऐसे में आपको कंधे को तेजी से नहीं हिलाना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: कंधे की नसों में दर्द से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 घरेलू उपाय

Common Signs Of Internal Shoulder Injury: कंधे में होने वाली चोट को ठीक करने के लिए आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। इन लक्षणों को अनदेखा करना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। 

Read Next

संक्रमित व्यक्ति से कैसे स्वस्थ व्यक्ति में फैलता है टीबी? समझें डॉक्टर से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

[ad_2]

Source link

Advertisement Banner

Trending Now

edit post
सर्दियों में अपनी कार की कैसे करें देखभाल, ये 5 टिप्स कर सकते हैं आपकी मदद
ऑटोमोबाइल

सर्दियों में अपनी कार की कैसे करें देखभाल, ये 5 टिप्स कर सकते हैं आपकी मदद

6 months ago
edit post
न्यूज़

राशन की दुकानों पर नमक वितरण का मामला गरमाया, सीडीओ ने दिए जांच के आदेश

1 week ago
edit post
न्यूज़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून 2025 को बरेली का दौरा करेंगी

2 days ago
edit post
न्यूज़

डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त: बरेली और बदायूं में तनाव

5 days ago
No Result
View All Result
  • न्यूज़
  • एंटरटेनमेंट
  • स्पोर्ट्स
  • व्रत त्यौहार
  • ऑटोमोबाइल
  • हैल्थ
  • ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.

Go to mobile version