Menu
Call us
Whatsapp
Call us
Whatsapp
Menu
News
Bareilly Business
Add Post
Register
Login
News
Bareilly Business
Add Post
Register
Login
Home न्यूज़

Chandra Grahan 2024 Lunar Eclipse 25th March timing visibility in India

bareillyonline.com by bareillyonline.com
20 March 2024
in न्यूज़
4 0
0
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

Chandra Grahan 2024 : इस साल का पहला चंद्रग्रहण (Lunar Eclipse) 25 मार्च को लगने जा रहा है। होली के दिन लग रहे चंद्रग्रहण को लेकर बहुत से लोग दुविधा में हैं। वह जानना चाहते हैं कि क्‍या यह भारत में दिखाई देगा। 25 मार्च को लगने जा रहा चंद्रग्रहण उपछाया (Penumbral) चंद्रग्रहण होगा। ऐसे ग्रहण में चंद्रमा, पृथ्वी की छाया के एक बाहरी इलाके से गुजरता है जिसे पेनुम्ब्रा कहा जाता है। यह ग्रहण यूरोप, ऑस्‍ट्रेलिया, अफ्रीका, नॉर्थ-ईस्‍ट एशिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका आदि में दिखाई देगा। 

भारत में यह ग्रहण प्रभावी नहीं होगा। जानकारी के अनुसार, इस साल एक और चंद्रग्रहण 18 सितंबर को लगेगा। वह आंशिक चंद्रग्रहण होगा, जिसे यूरोप, एशिया, ऑस्‍ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तर/पश्‍चिमी अमेरिका, उत्तर पूर्वी साउथ अमेरिका आदि में देखा जा सकेगा। 18 सितंबर का चंद्रग्रहण भी भारत में नहीं दिखाई देगा। 
 

चंद्र ग्रहण 2024 की टाइमिंग 

चंद्र ग्रहण 2024 की शुरुआत 25 मार्च को दोपहर 12:29 बजे से होगी। यह दोपहर 3:01 मिनट तक रहेगा। क्‍योंकि तब भारत में दिन होगा, इसलिए यहां ग्रहण नजर नहीं आएगा। 

इसके अलावा, 8 अप्रैल को दुनिया के कई देशों में पूर्ण सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2024) भी दिखाई देगा। सूर्य ग्रहण वह स्थिति है जब सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है। इससे चंद्रमा के पीछे सूर्य का बिम्ब (Image) कुछ समय के लिए ढक जाता है, इसे सूर्य ग्रहण कहा जाता है।

8 अप्रैल के सूर्य ग्रहण की शुरुआत दक्षिणी प्रशांत महासागर से होगी। यह उत्तरी अमेरिका और मैक्सिको से गुजरते हुए कनाडा तक देखा जाएगा। कोस्‍टा रिका, क्‍यूबा, डोमिनिका, फ्रेंच पोलिनेशिया और जमैका जैसे देशों में भी आशिंक रूप से यह दिखाई देगा। भारत में यह सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा, क्‍योंकि तब यहां रात हो रही होगी। 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्‍टूबर को गांधी जयंती के दिन लगेगा। वह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण (Annular Solar Eclipse) होगा, जिसमें रिंग ऑफ फायर भी नजर आएगी।
 

[ad_2]

Source link

Trending Now

edit post
सर्दियों में अपनी कार की कैसे करें देखभाल, ये 5 टिप्स कर सकते हैं आपकी मदद
ऑटोमोबाइल

सर्दियों में अपनी कार की कैसे करें देखभाल, ये 5 टिप्स कर सकते हैं आपकी मदद

6 months ago
edit post
न्यूज़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून 2025 को बरेली का दौरा करेंगी

5 days ago
edit post
न्यूज़

बरेली में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने पिता और सौतेले भाई को कार से कुचलकर मार डाला।

1 day ago
edit post
न्यूज़

राशन की दुकानों पर नमक वितरण का मामला गरमाया, सीडीओ ने दिए जांच के आदेश

2 weeks ago
No Result
View All Result
  • न्यूज़
  • एंटरटेनमेंट
  • स्पोर्ट्स
  • व्रत त्यौहार
  • ऑटोमोबाइल
  • हैल्थ
  • ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.

Go to mobile version