• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

Chaitra Navratri 2024: कई शुभ योग में मनाए जाएंगे चैत्र नवरात्र, पूजा का मिलेगा दोगुना फल

bareillyonline.com by bareillyonline.com
28 March 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
Chaitra Navratri 2024: कई शुभ योग में मनाए जाएंगे चैत्र नवरात्र, पूजा का मिलेगा दोगुना फल
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

इस बार चैत्र नवरात्र पर एक नहीं बल्कि कई शुभ संयोग बन रहे हैं। नवरात्र के पहले दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थसिद्धि और अमृत सिद्धि योग भी बन रहे हैं।

By Ekta Sharma

अपना शहर Bareilly Online

बरेली में सेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण: पीलीभीत बाइपास पर जाम से मिलेगी राहत

बिजली केबिल जोड़ने से मना करने पर नवाबगंज में लोगों ने बिजलीघर में ताला जड़कर हंगामा किया।

बरेली में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नाथ परंपरा पर एक भव्य डॉक्यूमेंट्री बनाने की योजना है।

Publish Date: Thu, 28 Mar 2024 01:14 PM (IST)

Updated Date: Thu, 28 Mar 2024 01:14 PM (IST)

Chaitra Navratri 2024: कई शुभ योग में मनाए जाएंगे चैत्र नवरात्र, पूजा का मिलेगा दोगुना फल
Chaitra Navratri 2024

HighLights

  1. ये नौ दिन मां दुर्गा की पूजा के लिए समर्पित होते हैं।
  2. दोपहर 12.03 बजे से 12.54 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा।
  3. 9 अप्रैल 2024 से चैत्र नवरात्र शुरू होंगे।

धर्म डेस्क, इंदौर। Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्र हिंदुओं का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। देवी के भक्त इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। मान्यताओं के अनुसार, नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। ये नौ दिन मां दुर्गा की पूजा के लिए समर्पित होते हैं। जो भी नवरात्र में पूरी श्रद्धा भाव के साथ पूजा करता है, उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, साथ ही देवी मां की कृपा भी प्राप्त होती है।

शुभ संयोग में मनाए जाएंगे नवरात्र

इस बार चैत्र नवरात्र पर एक नहीं बल्कि कई शुभ संयोग बन रहे हैं। नवरात्र के पहले दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थसिद्धि और अमृत सिद्धि योग भी बन रहे हैं। सुबह 7.35 बजे के बाद पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग रहेगा। इसके बाद दोपहर 12.03 बजे से 12.54 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। इस बार नवरात्र काफी शुभ होने वाले हैं।

इस दिन से शुरू होंगे नवरात्र

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि 8 अप्रैल 2024 को रात 11:51 बजे शुरू होगी। वहीं, इसका समापन अगले दिन यानी 9 अप्रैल को रात 8:29 बजे होगा। उदया तिथि के अनुसार, 9 अप्रैल 2024 से चैत्र नवरात्र शुरू होंगे।

चैत्र नवरात्र नियम

चैत्र नवरात्र के दौरान नौ दिनों तक देवी मां के निमित्त उपवास रखा जाता है। नवरात्र के हर दिन पूजा-पाठ से जुड़ी की परंपराएं प्रचलित हैं। नवरात्र के पहले दिन, लोग घटस्थापना करते हैं, जो मां दुर्गा की उपस्थिति का प्रतीक है और त्योहार की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। व्रत के आठवें दिन कन्याओं की विशेष पूजा की जाती है और उन्हें भोजन कराया जाता है। इसके बाद नवमी पर रामनवमी मनाई जाएगी। पूरी श्रद्धा के साथ इन नियमों का पालन करने से देवी मां की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

  • ABOUT THE AUTHOR

    एकता शर्मा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं और बीते 2 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है। साल 2022 से जागरण न्यू मीडिया (JNM) से जुड़ी हैं और Naiduni …

[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

बरेली में सेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण: पीलीभीत बाइपास पर जाम से मिलेगी राहत

8 August 2025
edit post

बिजली केबिल जोड़ने से मना करने पर नवाबगंज में लोगों ने बिजलीघर में ताला जड़कर हंगामा किया।

8 August 2025
edit post

बरेली में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नाथ परंपरा पर एक भव्य डॉक्यूमेंट्री बनाने की योजना है।

8 August 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.