[ad_1]
- Hindi News
- Business
- Business News Daily Business News Update Detailed Business News In Hindi
नई दिल्ली21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर सोना चांदी की कीमत से जुड़ी रही। बुधवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 404 रुपए बढ़कर 71,994 रुपए पर पहुंच गया। वहीं चांदी 1200 रुपए बढ़कर 83,407 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 82,207 रुपए प्रति किलो पर थी।
देश में ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (जीएनएसएस) आधारित टोल कलेक्शन सिस्टम लागू हो गया है। सड़क, परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने मंगलवार को इसके बदले हुए नए नियम जारी किए।
वहीं, सेमीकॉन इंडिया 2024 में पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी के भारत में चिप कभी डाउन नहीं होंगी। आज का भारत दुनिया को भरोसा देता है कि जब चिप डाउन होंगी, तब आप भारत पर दांव लगा सकते हैं।
कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिन पर रहेगी नजर…
- श्री तिरूपति बालाजी एग्रो ट्रेडिंग कंपनी का शेयर स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगा।
- PN गाडगिल ज्वैलर्स लिमिटेड के IPO के लिए बोली लगाने का आखिरी दिन है।
- वीवो T3 अल्ट्रा स्मार्टफोन लॉन्च होगा।
- हुंडई अल्काजार फेसलिफ्ट लॉन्च होगी।
- मारुति सुजुकी स्विफ्ट CNG लॉन्च होगी।
अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…
1. सोना ₹404 बढ़कर ₹71,994 पर पहुंचा: चांदी ₹1200 महंगी होकर ₹83,407 प्रति किलो बिक रही, कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत

सोने-चांदी की कीमतों में 11 सितंबर को बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, बुधवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 404 रुपए बढ़कर 71,994 रुपए पर पहुंच गया । इससे पहले मंगलवार को इसके दाम 71,590 रुपए प्रति दस ग्राम थे।
वहीं चांदी 1200 रुपए बढ़कर 83,407 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 82,207 रुपए प्रति किलो पर थी। इस साल सोना मई में 74,222 प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुका है। वहीं, चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
2. अब GPS से होगी टोल वसूली, नए नियम आज से: 20 किमी तक फ्री, फिर जितनी यात्रा, उतना टोल; फास्टैग भी चलता रहेगा

देश में ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (जीएनएसएस) आधारित टोल कलेक्शन सिस्टम लागू हो गया है। सड़क, परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने मंगलवार को इसके बदले हुए नए नियम जारी किए।
इसके मुताबिक, GNSS से लैस प्राइवेट गाड़ियों से नेशनल हाईवे पर रोज 20 किमी की दूरी तक कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। वे 20 किमी से ज्यादा जितनी दूरी तय करेंगे, उतनी ही दूरी का टोल वसूला जाएगा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
3. सेमीकंडक्टर-इंडस्ट्री को ड्राइव करने में अहम भूमिका निभाएगा भारत: सेमीकॉन इंडिया 2024 प्रदर्शनी के उद्घाटन में बोले PM मोदी, 13 सितंबर तक चलेगा ये इवेंट

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आज (11 सितंबर) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेमीकॉन इंडिया 2024 प्रदर्शनी की शुरुआत की। PM मोदी ने इस दौरान वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 21वीं सदी के भारत में चिप कभी डाउन नहीं होंगी। आज का भारत दुनिया को भरोसा देता है कि जब चिप डाउन होंगी, तब आप भारत पर दांव लगा सकते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि चिप डिजाइनिंग की दुनिया में 20% टैलेंट का योगदान भारत कर रहा है और इसका निरंतर विस्तार हो रहा है। भारत का फोकस अपने स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स को सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री रेडी बनाने पर है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
4. MG की ‘विंडसर’ EV ₹9.99 लाख में लॉन्च: ये भारत की पहली क्रॉसओवर यूटिलिटी व्हीकल, फुल चार्जिंग पर 331Km तक चलेगी कार

MG मोटर इंडिया ने आज (11 सितंबर) भारतीय बाजार में पहली क्रॉसओवर यूटिलिटी व्हीकल (CUV) ‘विंडसर’ लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसे 9.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) की इंट्रोडक्ट्री प्राइस पर पेश किया है।
MG के ‘विंडसर’ EV में 38 kWh लिथियम आयन बैटरी पैक दिया गया है, जो 136 PS पावर और 200NM का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है। एक बार फुल चार्ज करने पर कार 331Km की रेंज देगी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
5. बजाज हाउसिंग फाइनेंस का IPO आखिरी दिन 67.43 गुना भरा: ग्रे मार्केट के हिसाब से निवेशकों को मिल सकता है 107% रिटर्न, 16 सितंबर को होगी लिस्टिंग

बजाज हाउसिंग फाइनेंस के IPO का आज यानी 11 सितंबर को आखिरी दिन रहा। ये IPO 9 सितंबर को ओपन हुआ था। तीसरे और आखिरी दिन ये IPO टोटल 67.43 गुना सब्सक्राइब हुआ।
वहीं रिटेल कैटेगरी में IPO टोटल 7.41 गुना भरा है। कंपनी का IPO दूसरे दिन 8.08 गुना और पहले दिन टोटल 2.26 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसका प्राइस बैंड 66-70 रुपए प्रति शेयर है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
6. कांग्रेस बोली-सेबी चेयरपर्सन के पति को महिंद्रा से पैसा मिला: दावा- मामले निपटाने के लिए ₹4.78 करोड़ मिले; कंपनी बोली- धवल एक्सपर्ट इसलिए नियुक्ति की

कांग्रेस ने मंगलवार (10 सितंबर) को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की अध्यक्ष माधवी पुरी बुच पर नए आरोप लगाए। कांग्रेस ने कहा कि माधबी के पति धवल बुच को ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) से 2019 और 2021 के बीच 4.78 करोड़ रुपए मिले थे।
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि सेबी ने इस दौरान (M&M) से जुड़े मामलों में चार आदेश जारी किए थे। यह उस समय हुआ जब धवल की पत्नी माधबी सेबी की सदस्य थीं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल जान लीजिए…


पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…


[ad_2]
Source link