Blinkit EMI Payment Option Details Update; Eligibility | Zomato | ब्लिंकिट ने EMI पेमेंट फैसिलिटी शुरू की: ₹2,999 से ज्यादा के ऑर्डर पर मिलेगा ये ऑप्शन, CEO बोले – इससे अफोर्डेबिलिटी में सुधार होगा


मुंबईकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

जोमैटो की क्विक कॉमर्स कंपनी ब्लिंकिट ने आज (24 अक्टूबर) अपने कस्टमर्स के लिए EMI पेमेंट फैसिलिटी शुरू किया है। EMI फैसिलिटी को ₹2,999 से ज्यादा के ऑर्डर पर उपलब्ध कराया गया है। हालांकि, सोने और चांदी के सिक्कों खरीदने पर कस्टमर्स इस सुविधा का लाभ नहीं उठा पाएंगे।

ब्लिंकिट के CEO अलबिंदर ढींडसा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा – हमारा मानना है कि इससे अफोर्डेबिलिटी में सुधार होगा और हमारे कस्टमर्स के लिए बेहतर फाइनेंशियल प्लानिंग करना संभव होगा।

नो कॉस्ट EMI का भी मिल सकता है ऑप्शन

CEO अलबिंदर ढींडसा ने X पर जो तस्वीर शेयर की है उसमें सालाना आधार पर 15% इंटरेस्ट के साथ ही नो कॉस्ट EMI का भी ऑप्शन दिखाई दे रहा है। हालांकि, अभी एप में नो कॉस्ट EMI का ऑप्शन नहीं दिखाई दे रहा है, नॉर्मल EMI ऑप्शन के साथ ऑर्डर प्लेस करने का ऑप्शन उपलब्ध हो गया है।

जुलाई-सितंबर तिमाही में जोमैटो का मुनाफा 388% बढ़ा

जोमैटो का जुलाई-सितंबर तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 388% बढ़कर 176 करोड़ रुपए हो गया है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 36 करोड़ रुपए था।

22 अक्टूबर को वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए थे, जिसमें ब्लिंकिट से होने वाली कमाई भी शामिल है।

कंपनी का दूसरी तिमाही में रेवेन्यू 68.50% बढ़कर 4,799 करोड़ हो गया। एक साल पहले की समान तिमाही में रेवेन्यू 2,848 करोड़ रुपए था।

खबरें और भी हैं…



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version