• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

मनोज तिवारी की वो फिल्म जिसका महीनों तक खत्म नहीं हुआ था क्रेज, छप्परफाड़ की थी कमाई

bareillyonline.com by bareillyonline.com
4 June 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
मनोज तिवारी की वो फिल्म जिसका महीनों तक खत्म नहीं हुआ था क्रेज, छप्परफाड़ की थी कमाई
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

Manoj Tiwari - India TV Hindi

Image Source : X
मनोज तिवारी की वो फिल्म जिसका महीनों तक खत्म नहीं हुआ क्रेज

भोजपुरिया स्टार मनोज तिवारी आज किसी पहचान के मोहताज नही हैं। मनोज तिवारी इस वक्त लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां वो इस सीट से कन्हैया कुमार को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि मनोज तिवारी ने कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर अपनी एक्टिंग का डंका बजवाया है। मनोज तिवारी केवल भोजपुरी सिनेमा के ही नहीं बल्कि गानों में भी कामयाबी का डंका बजा चुके हैं। उनके गानो तो इतने मशहूर है कि कई फिल्मों में भी सुनाई दे जाते हैं। हाल ही में रिलीज हुई ‘पंचायत 3’ में भी मनोज तिवारी का एक सोहर ‘ए ललना हिंद के सितारा…’ सुनने को मिला, जिसकी वजह से वह सुर्खियों में बने रहे। बता दें कि मनोज तिवारी ने जब करियर स्टार्ट किया था तब से ही वो अपने गानों के जरिए भोजपुरी दर्शकों के चहेते बने रहे। 

पहली ही फिल्म से छा गए थे मनोज तिवारी

वहीं आपको जानकर हैरानी होगी कि मनोज तिवारी की पहली फिल्म जब रिलीज हुई थी तो कुछ ऐसा हुआ जिसे सुनकर आप सब हैरान हो जाएंगे। मनोज तिवारी ने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों के बीच जबरदस्त झंडे गाड़ दिए थे, वो भी तब जब उनका मुकाबला रवि किशन जैसे पॉपुलर स्टार से था। मनोज तिवारी की जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं वो उनकी डेब्यू फिल्म ‘ससुरा बड़ा पईसावाला’ थी। उनकी ये फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने मनोज तिवारी को रातों रात भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा स्टार बना दिया।

महीनों तक चला सिनेमाघरों में फिल्म का जादू

वहीं आपको जानकर हैरानी होगी कि मनोज तिवारी कि ये फिल्म 30 लाख रुपये में बनी थी, लेकिन इसने 36 करोड़ रुपए की छप्परफाड़ कमाई की थी। इस फिल्म में मनोज तिवारी के साथ रानी चटर्जी जी नजर आई थीं। फिल्म में दोनों की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था। वहीं इस फिल्म के लिए ये भी कहा जाता है कि कई महीनों तक इस फिल्म का जादू सिनेमाघरों में चला था। 



[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

बरेली मंडल में 1.13 लाख से अधिक मीटर प्रीपेड हुए।

31 July 2025
edit post

पथरी के ऑपरेशन के दौरान युवती की मौत

31 July 2025
edit post

बरेली-फर्जी ट्रैफिक चालान से ठगी

31 July 2025

Upload

Register

Login

Helpline

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.