• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

Armpit fat burn krne ke liye exercise,- आर्मपिट फैट बर्न करने के लिए एक्सरसाइज़

bareillyonline.com by bareillyonline.com
28 March 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
Armpit fat burn krne ke liye exercise,- आर्मपिट फैट बर्न करने के लिए एक्सरसाइज़
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

शरीर में जमा होने वाली कैलोरीज़ बाजूओं और आर्मपिट पर जमा चर्बी का कारण साबित होने लगती है। जो आमतौर पर महिलाओं की चिंता का कारण बन जाती है। जानते है वो एक्सरसाइज़ जिससे आर्मपिट फैट की समस्या होगी हल

अपना शहर Bareilly Online

बरेली में सेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण: पीलीभीत बाइपास पर जाम से मिलेगी राहत

बिजली केबिल जोड़ने से मना करने पर नवाबगंज में लोगों ने बिजलीघर में ताला जड़कर हंगामा किया।

बरेली में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नाथ परंपरा पर एक भव्य डॉक्यूमेंट्री बनाने की योजना है।

गर्मी के मौसम में अधिकतर लोग स्लीवलेस पहनना पसंद करते हैं, मगर आर्मपिट पर बढ़ने वाला फैट उनकी समस्या का कारण बनने लगता है। शरीर में जमा होने वाले कैलोरीज़ बाजूओं और आर्मपिट पर जमा चर्बी का कारण साबित होने लगता है। इससे राहत पाने के लिए लोग कई प्रकार की हाई इटैंसिटी एक्सरसाइज़ करने लगते हैं। मगर सुबह उठकर एक्सरसाइज़ का अभ्यास कर सकते हैं। जानते है उन 4 एक्सरसाइज़ के बारे में, जिससे आर्मपिट फैट की समस्या होगी हल (Armpit fat workout)।

जानें आर्मपिट फैट बर्न करने के लिए एक्सरसाइज़

1. आर्म सर्कल (Arm circle)

बाजूओं पर जमा चर्बी को दूर करने के लिए एक्सरसाइज़ बेहद फायदेमंद है। इससे बाजूओं की मांसपेशियों को मज़बूती मिलती है और बाजूओं में बढ़ने वाला दर्द भी कम होने लगता है।

जानें कैसे करें

इसके लिए बैड पर बैठ जाएं और दोनों टांगों को जमीन पर टिका लें। अब अपनी दोनों बाजूओं को कोहनी से मोड़ लें और बाजूओं को आगे से पीछे की ओर लेकर जाएं और राउंड शेप में घुमाएं। आर्म सर्कल को तीन सेट में 15 से 20 बार करें।

Arm exercise kaise karein
बाजूओं पर जमा चर्बी को दूर करने के लिए एक्सरसाइज़ बेहद फायदेमंद है। चित्र-अडोबीस्टॉक

2. माउनटेन क्लाइंबर्स (Mountain climbers)

शरीर की मांसपेशियों को मज़बूती प्रदान करने के लिए एक्सरसाइज़ बेहद आवश्यक है। इससे पेट की चर्बी के अलावा बाजूओं पर जमा फैट्स से भी मुक्ति मिल जाती है। नियमित तौर पर माउनटेन क्लाइंबर्स का अभ्यास बाजूओं को मज़बूत बनाता है।

जानें कैसे करें

इसे एक्सरसाइज़ को करने के लिए मैट पर घुटनों के बल बैठ जाएं और दोनों बाजूओं को जमीन पर टिका लें। अब शरीर को उपर की ओर उठाएं और पैरों को सीधा कर लें। पैरों और बाजूओं के मध्य शोल्डर्स से अधिक दूरी बनाकर रखें। अब दाईं टांग को आगे करें और बाएं घुटने को मोड़ते हुए चेस्ट के पास लेकर आएं। फिर बाई टांग से भी आसन दोहराएं।

यह भी पढ़ें

तनाव से होने वाले मसल्स टेंशन को रिलीज करती हैं ये 5 एक्सरसाइज, जानिए इन्हें कैसे करना है

3. पुश अप्स (Push up)

कंधों और बाजूओं में बढ़ने वाली स्टिफनेस को दूर करने के लिए पुश अप्स बेहद फायदेमंद साबित होते हैं। इससे बाजूओं के दर्द से राहत मिलती है और अतिरिक्त चर्बी की समस्या भी दूर होने लगती है। इसके अनियमित अभ्यास से शरीर के पोश्चर में सुधार आने लगता है। रोज़ाना पुश अप्स का अभ्यास करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन नियमित बना रहता है।

जानें कैसे करें

पेट के बल मैट पर लेट जाएं। अब दोनों हाथों को मज़बूती से जमीन पर टिका लें। इसके बाद पैरों को सीधा कर लें और दोनों बाजूओं को कंधे की चौड़ाई से ज्यादा फैलाएं। इससे पुश अप्स करने में आसानी होती है। पुश अप्स को 2 सेट में 15 से 20 बार दिन में 3 बार दोहराएं। इससे बाजूओं और गर्दन पर बढ़ने वाली हंप की समस्या से राहत मिल जाती है।

Push ups kyu hai faydemand
पुश अप्स से बाजूओं के दर्द से राहत मिलती है और अतिरिक्त चर्बी की समस्या भी दूर होने लगती है। चित्र- शटरस्टॉक

4. जंपिग जैक्स

शरीर की मांसपेशियों में बढ़ने वाली ऐंठन को दूर करने के लिए जंपिग जैक्स बेहद कारगर एक्सरसाइज़ है। इसे करने से कंधों, बाजूओं और टांगों में बढ़ने वाले फैट्स को बर्न करने में मदद मिलती है। शरीर स्वस्थ रहता है और स्टेमिना बूस्ट होने लगता है।

जानें कैसे करें

जंपिग जैक्स के लिए दोनों पैरों के मध्य गैप मेंटेप कर लें और एकदम सीधे खड़े हो जाएं। अब टांगों और बाजूओं को खोलें और फिर एक साथ ले आएं। इस दौरान सांस पर ध्यान अवश्य केंद्रित करें। 2 से 3 सेट्स में 15 बार जंपिग जैक्स को दोहराने से वेटलॉस में मदद मिलती है।

ये भी पढ़ें- नियमित रूप से 10 मिनट ध्यान करना फर्टिलिटी भी बढ़ा सकता है, समझिए ये कैसे काम करता है

[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

बरेली में सेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण: पीलीभीत बाइपास पर जाम से मिलेगी राहत

8 August 2025
edit post

बिजली केबिल जोड़ने से मना करने पर नवाबगंज में लोगों ने बिजलीघर में ताला जड़कर हंगामा किया।

8 August 2025
edit post

बरेली में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नाथ परंपरा पर एक भव्य डॉक्यूमेंट्री बनाने की योजना है।

8 August 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.