Menu
Call us
Whatsapp
Call us
Whatsapp
Menu
News
Bareilly Business
Add Post
Register
Login
News
Bareilly Business
Add Post
Register
Login
Home न्यूज़

अनंत अंबानी ने अपने हाथों से किया लालबागचा राजा का विसर्जन, भीड़ के बीच बप्पा की विदाई में हुए शामिल

bareillyonline.com by bareillyonline.com
18 September 2024
in न्यूज़
4 0
0
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

Anant Ambani- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
अनंत अंबानी।

मुंबई में लालबागचा राजा को बुधवार सुबह दक्षिण मुंबई के गिरगांव समुद्र तट पर अरब सागर में विसर्जित कर दिया गया। गणेश चतुर्थी समारोह के अंतिम चरण के दौरान बप्पा के अंतिम दर्शन पाने के लिए हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। अरबपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी भी उन लोगों में शामिल थे जिन्होंने लालबागचा राजा के अंतिम दर्शन किए और अपने हाथों से उनकी विदाई की। अनंत खुद मूर्ति को समुद्र में विसर्जित करते नजर आए। इसके कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें अनंत अंबानी भक्ति में डूबे दिख रहे हैं।

अनंत ने की बप्पा की विदाई

हर साल की तरह इस साल भी 11 दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में लाखों श्रद्धालु उमड़े। इस बार भी मंगलवार रात से ही ‘लालबागचा राजा’ गणेश की शोभायात्रा गिरगांव चौपाटी बीच पर शुरू हो गई। अनंत अंबानी भी मंगलवार रात को प्रसिद्ध पंडाल में गए थे। गणेश चतुर्थी को भव्य तरीके से मनाने वाला अंबानी परिवार लालबागचा राजा के नियमित दर्शनार्थी हैं। शनिवार की रात मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी और उनकी पत्नी राधिका मर्चेंट और श्लोका मेहता पूजा-अर्चना करने के लिए पंडाल पहुंचे थे। बुधवार की सुबह विसर्जन से पहले लालबागचा राजा की मूर्ति का विशाल सोने का मुकुट, जिसे अनंत अंबानी ने दान किया था उसे डिसमेंटल किया गया। अब इसका उपयोग समिति सामाजिक कार्यों के लिए करेगी।

यहां देखें वीडियो 

अनंत अंबानी ने दान में दिया था मुकुट

लालबागचा राजा के सिर पर सजा 20 किलो का भव्य सोने का मुकुट सभी का ध्यान खींचा था। इसकी कीमत लगभग 16 करोड़ रुपये बताई जा रही थी। ये मुकुट किसी और ने नहीं बल्कि अंबानी परिवार के लाडले छोटे बेटे अनंत अंबानी  ने भगवान के सिर सजाया था। इस मुकुट को बनाने में दो महीने लगे थे और इसे काफी सावधानी के साथ तैयार किया गया था। अनंत अंबानी की ओर से दिया गए इस मुकुट को लालबागचा राजा समिति के साथ उनके लंबे समय से चले आ रहे संबंधों के प्रतीक के तौर पर देखा गया। बता दें, इस साल महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष ध्यान रखा गया था। मेडीकल सेंटर और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। लोग बड़ी संख्या में बप्पा के दर्शन करने पहुंचते हैं और खूब चढ़ावा भी चढ़ता है, जिसका उपयोग सामाजिक कार्यों में किया जाता है।

Latest Bollywood News



[ad_2]

Source link

Trending Now

edit post
न्यूज़

बरेली में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने पिता और सौतेले भाई को कार से कुचलकर मार डाला।

6 days ago
edit post
न्यूज़

कांवड़ यात्रा और मोहर्रम की तैयारी

6 days ago
edit post
न्यूज़

BDA नया टाउनशिप बनेगा

6 days ago
edit post
न्यूज़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून 2025 को बरेली का दौरा करेंगी

1 week ago
No Result
View All Result
  • न्यूज़
  • एंटरटेनमेंट
  • स्पोर्ट्स
  • व्रत त्यौहार
  • ऑटोमोबाइल
  • हैल्थ
  • ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.

Go to mobile version