• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
Home न्यूज़

Airtel’s market cap crossed Rs 10 lakh crore | एयरटेल का मार्केट-कैप ₹10 लाख करोड़ के पार: यह मुकाम हासिल करने वाली देश की चौथी कंपनी बनी, साल की शुरुआत में 7वें नंबर पर थी

bareillyonline.com by bareillyonline.com
19 September 2024
in न्यूज़
4 0
0
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

दिल्ली33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल 10 लाख करोड़ रुपए का मार्केट कैप पार करने वाली देश की चौथी कंपनी बन गई है। एयरटेल के शेयर में गुरुवार (19 सितंबर) को कारोबार के दौरान 3% से ज्यादा की तेजी देखी गई, जिसके चलते इसकी मार्केट वैल्यू 10 लाख करोड़ रुपए के माइलस्टोन पार कर गई।

हालांकि, बाद में शेयर में गिरावट हुई और यह 1.03% की तेजी के साथ 1,672 रुपए के स्तर पर बंद हुआ। इससे कंपनी का मार्केट कैप कम होकर 9.97 लाख करोड़ रुपए पर आ गया। कंपनी ने महज 18 सेशन में अपनी मार्केट वैल्यू में 1 लाख करोड़ रुपए जोड़ा हैं।

इस साल की शुरुआत में मार्केट वैल्यू के लिहाज से एयरटेल देश की 7वीं बड़ी कंपनी थी। लेकिन, 9 महीने में तेज ग्रोथ करते हुए कंपनी ने हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस और ICICI बैंक जैसी कंपनियों को पीछे छोड़ा।

एयरटेल को पहली तिमाही में ₹4,160 करोड़ का मुनाफा

वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में 4,160 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ। सालाना आधार पर इसमें 157.90% बढ़ोतरी रही। अप्रैल-जून 2023 में कंपनी को 1,613 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।

अप्रैल-जून एयरटेल का कॉसॉलिडेटेड ऑपरेशनल रेवेन्यू (संचालन से आय) सालाना आधार पर 2.85% बढ़कर 38,506 करोड़ रुपए रहा। 2023 की समान तिमाही में यह 37,440 करोड़ रुपए रहा था।

एयरटेल का भारतीय व्यापार

  • पहली तिमाही में भारत में व्यापार से एयरटेल का रेवेन्यू ₹29,046 करोड़ रहा।
  • Q1FY24 के मुकाबले कंपनी के रेवेन्यू में 10.1% की बढ़ोतरी।
  • Q1 में एयरटेल ने भारत में 6,781 करोड़ रुपए संचालन पर खर्च किए।
  • देशभर में एयरटेल के करीब 41 करोड़ ग्राहक। दुनियाभर में 56.8 करोड़।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Trending Now

edit post
न्यूज़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून 2025 को बरेली का दौरा करेंगी

2 weeks ago
edit post
न्यूज़

कांवड़ यात्रा और मोहर्रम की तैयारी

2 weeks ago
edit post
न्यूज़

बरेली में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने पिता और सौतेले भाई को कार से कुचलकर मार डाला।

2 weeks ago
edit post
न्यूज़

BDA नया टाउनशिप बनेगा

2 weeks ago
No Result
View All Result
  • न्यूज़
  • एंटरटेनमेंट
  • स्पोर्ट्स
  • व्रत त्यौहार
  • ऑटोमोबाइल
  • हैल्थ
  • ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.

Go to mobile version