• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

Dinner ke baad weight loss ke liye exercise,- डिनर के बाद वेटलॉस के लिए एक्सरसाइज़

bareillyonline.com by bareillyonline.com
22 July 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
Dinner ke baad weight loss ke liye exercise,- डिनर के बाद वेटलॉस के लिए एक्सरसाइज़
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

हेल्दी फाइबर और कार्ब्स रिच डाइट के बाद एक्सरसाइज़ से बैली फैट को कम किया जा सकता है। जानते हैं डिनर के बाद शरीर में जमा कैलोरीज़ को किन एक्सरसाइज़ की मदद से किया जा सकता है बर्न

अपना शहर Bareilly Online

बरेली में सेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण: पीलीभीत बाइपास पर जाम से मिलेगी राहत

बिजली केबिल जोड़ने से मना करने पर नवाबगंज में लोगों ने बिजलीघर में ताला जड़कर हंगामा किया।

बरेली में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नाथ परंपरा पर एक भव्य डॉक्यूमेंट्री बनाने की योजना है।

अधिकतर लोग बॉडी वेट को मेंटेन रखने के लिए दिन की शुरूआत वर्कआउट से करते हैं, जो एक हेल्दी हेबिट है। मगर रात को सोने से पहले भी इस आदत को अपनी रूटीन में शामिल करना बेहद फायदेमंद साबित होता है। दरअसल, रात में हेल्दी फाइबर और कार्ब्स रिच डाइट (carbs rich diet) खाने के बाद एक्सरसाइज़ करना शरीर के लिए फायदेमंद साबित होता है। ऐसे में कुछ आसान एक्सरसाइज़ को पोस्ट डिनर वर्कआउट (post dinner workout) में एड किया जा सकता है। जानते हैं डिनर के बाद किन एक्सरसाइज़ की मदद से वेटलॉस की समस्या हल हो जाती है (After dinner exercise for weight loss)।

पोस्ट डिनर वर्कआउट क्यों ज़रूरी (Importance of Post dinner workout)

इस बारे में जिम सर्टिफाइड ट्रेनर नेहा बताती हैं कि बैली फैट को कम करने के लिए दिन के अलावा रात में डिनर के बाद एक्सरसाइज़ (exercise) फायदेमंद साबित होती है। इससे शरीर में कैलोरीज़ के स्टोरेज़ को कम किया जा सकता है और डाइजेशन (boost digestion) को भी मज़बूती मिलती है। पेट पर जमा चर्बी (Belly fat)cको बर्न करने के लिए खाना खाने के 1 घंटे बाद एक्सरसाइज़ करें। शारीरिक सक्रियता को बनाए रखने के लिए वॉक के अलावा रात को सामान्य एक्सरसाइज़ करें। इससे टांगों पर जमा अतिरिक्त फैट्स को भी कम किया जा सकता है।

वेटलॉस के लिए करें ये 4 एक्सरसाइज़

1. साइड बिन एक्सरसाइज़ (Side bin exercise)

पेट पर जमा फैट्स को बर्न करने के लिए पोस्ट डिनर वर्कआउट (post dinner workout) फायदेमंद साबित होता है। इससे टांगों की मांसपेशियों को भी मज़बूती मिलती है। डिनर के बाद इसके अभ्यास से शरीर एक्टिव रहता है और एनर्जी का स्तर बना रहता है।

जानें इसे करने की विधि

  • इसे करने के लिए मैट पर सीधे खड़े हो जाएं। अब दोनों टांगों के मध्य दूरी बनाकर रखें और गहरी सांस लें
  • अब शरीर को दाहिनी ओर झुकाएं और दाई बाजू को नीचे ले जाएं। उसके बाद शरीर को उसी तरह से बाई ओर झुकाएं।
  • सांस धीरे धीरे छोड़ें। एक्सरसाइज़ के दौरान सांस पर नियंत्रण बनाए रखें। 30 बार इस एक्सरसाइज़ को दोहराएं।
  • रोज़ाना इस एक्सरसाइज़ को करने से पेट पर जमा फैट्स (Belly fat) को बर्न करने में मदद मिलती है।
  • खाना खाने के बाद साइड बिन एक्सरसाइज़ (side bin exercise) करना फायदेमंद साबित होता है।
Exercise kab karein
पेट पर जमा चर्बी को बर्न करने के लिए खाना खाने के 1 घंटे बाद एक्सरसाइज़ करें। चित्र- अडोबी स्टॉक

2. फॉरवर्ड बैण्ड (forward bend)

शरीर को एनर्जी से भरपूर रखने के लिए आगे की ओर झुकें। इसे करने से पेट पर अतिरिक्त फैट्स को बढ़ने से रोका जा सकता है। नियमित तौर पर इसका अभ्यास करने से ब्लोटिंग (bloating), पेट दर्द और कब्ज की समस्या से भी बचा जा सकता है। वेटलॉस (weight loss) के लिए फॉरवर्ड बैण्ड को डिनर के बाद अवश्य करें।

जानें इसे करने की विधि

  • इस एक्सरसाइज़ को करने के लिए दोनों बाजूओं को सामने की ओर रेखें और सीधे खड़े हो जाएं व कमर को सीधा कर लें।
  • अब दाई बाजू को बाई कोहनी और बाई बाजू को दाईं कोहिनी पर टिका लें। इसके बाद शरीर को आगे की ओर झुकाएं।
  • 15 बार शरीर को आगे झुकाएं और फिर सीधे खड़े हो जाएं। इससे पेट पर जमा होने वाले फैट्स को कम किया जा सकता है।
  • शरीर के स्टेमिला के अनुसार इसे दिन में 2 से 3 बार अवश्य करें।

3. हाई नीज़ टैप एक्सरसाइज़ (High knees tap exercise)

रात में वॉक को हाई नीज़ टैप एक्सरसाइज़ (High knees tap exercise) से रिप्लेस किया जा सकता है। इससे टांगों की स्टिफनेस (leg stiffness) को दूर कर वज़न कम करने में मदद मिलती है। इससे टांगों के दर्द की समस्या हल हो जाती है। नियमित तौर पर इसका अभ्यास फायदेमंद साबित होता है।

यह भी पढ़ें

Sawan Monday Fasting – बॉडी डिटॉक्स का सबसे हेल्दी तरीका है साप्ताहिक उपवास, एक आहार विशेषज्ञ बता रही हैं सही तरीका

जानें इसे करने की विधि

  • हाई नीज़ टैप एक्सरसाइज़ को करने के लिए दोनों टांगों के मध्य दूरी बनाकर रखें और शरीर को एकदम सीधा कर लें।
  • इसके बाद दोनों हाथों को आगे की ओर रखें। उसके बाद टांगों को उपर उठाएं और हाथों से टैप करें।
  • दोनों टांगों को बारी बारी से उपर करें और टैप करें। 25 से 30 बार इस स्टेप का रिपीट करें और फिर 1 से 2 मिनट रेस्ट कर लें।
Exercise se kya fayde milte hain
दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करके एडीएचडी यानि अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर की समस्या से बचा जा सकता है। चित्र- अडोबी स्टॉक

4. हील अप एंड डाउन पंच (Heel up and down punch)

फुल बॉडी वर्कआउट (full body workout) के लिए इस एक्सरसाइज़ को रूटीन में शामिल करना चाहिए। इससे टांगों को मज़बूती मिलती है। इसके अलावा पेट पर जमा चर्बी को बर्न किया जा सकता है। डिनर के बाद इसका अभ्यास करने से शरीर में मौजूद कैलोरी की मात्रा को कम किया जा सकता है।

जानें इसे करने की विधि

  • इसे करने के लिए मैट पर खड़े हो जाएं और टांगों में गैप मेंटेन कर लें। अब दोनों हाथों से पंच बना लें।
  • दोनों हाथों मुट्ठी बना लें और उन्हें आगे से पीछे की ओर लेकर जाएं। इस दौरान हील्स को उपर उठाएं और फिर नीचे लेकर आएं।
  • इसका नियमित अभ्यास करने से पेट की मांसपेशियों में खिंचाव आने लगता है और शरीर एक्टिव बना रहता है।

ये भी पढ़ें-  पेट की चर्बी को मक्खन की तरह पिघला सकती हैं ये 5 आसान एक्सरसाइज, दिन भर में बस दस-दस मिनट हैं काफी

[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

बरेली में सेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण: पीलीभीत बाइपास पर जाम से मिलेगी राहत

8 August 2025
edit post

बिजली केबिल जोड़ने से मना करने पर नवाबगंज में लोगों ने बिजलीघर में ताला जड़कर हंगामा किया।

8 August 2025
edit post

बरेली में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नाथ परंपरा पर एक भव्य डॉक्यूमेंट्री बनाने की योजना है।

8 August 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.