Adani Green’s second quarter profit increased by 71%, Revenue grew 131.68% to ₹468 crore | अडाणी ग्रीन का दूसरी तिमाही में मुनाफा 71% बढ़ा: रेवेन्यू 131% बढ़कर ₹468 करोड़ रहा, शेयर ने एक साल में 91% रिटर्न दिया


  • Hindi News
  • Business
  • Adani Green’s Second Quarter Profit Increased By 71%, Revenue Grew 131.68% To ₹468 Crore

मुंबई13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अडाणी ग्रुप की कंपनी ‘अडाणी ग्रीन एनर्जी’ को वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में 180 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा हुआ है। सालाना आधार पर इसमें 71.42% की बढ़ोतरी हुई है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 105 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था।

जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी ने 468 करोड़ रुपए की कमाई (रेवेन्यू) की है। एक साल पहले यानी वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 202 करोड़ रुपए रहा था। सालाना आधार पर इसमें 131.68% की बढ़ोतरी हुई है।

एक साल में 91% चढ़ा अडाणी ग्रीन का शेयर

नतीजों के बाद अडाणी ग्रीन का शेयर 1.57% की गिरावट के साथ 1,684 रुपए पर बंद हुआ। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप भी 2.67 लाख करोड़ रुपए हो गया है। एक साल में अडाणी ग्रीन के शेयर 91.19% का रिटर्न दिया है।

2015 में बनी थी कंपनी, 20,434 MW का प्रोजेक्ट पोर्टफोलियो

अडाणी ग्रीन एनर्जी को 23 जनवरी 2015 को अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) की सहायक कंपनी के रूप में बनाया गया था। अडाणी ग्रीन भारत की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में से एक है, जिसका वर्तमान प्रोजेक्ट पोर्टफोलियो 20,434 मेगावाट है।

कंपनी गुजरात के खावड़ा में एक लोकेशन पर स्थित दुनिया का सबसे बड़ा रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट बना रही है। इसकी कैपेसिटी 30 गिगावाट होगी। अडाणी ग्रुप गुजरात के खावड़ा में दुनिया का सबसे बड़ा रिन्यूएबल पार्क बना रहा है, जो 530 स्क्वायर किलोमीटर में फैला है। यह एरिया पेरिस शहर के साइज का 5 गुना है। अडाणी ग्रीन की मौजूदगी 12 राज्यों में है। कंपनी के CEO अमित सिंह है।



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version