• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

A record 1,496 crore UPI transactions took place in AugustUPI Transactions August 2024 Record Statistics | UPI Payment | अगस्त में रिकॉर्ड 1,496 करोड़ UPI ट्रांजैक्शन हुए: ये पिछले साल से 41% ज्यादा, इसके जरिए ₹20.61 लाख करोड़ की राशि ट्रांसफर

bareillyonline.com by bareillyonline.com
1 September 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
A record 1,496 crore UPI transactions took place in AugustUPI Transactions August 2024 Record Statistics | UPI Payment | अगस्त में रिकॉर्ड 1,496 करोड़ UPI ट्रांजैक्शन हुए: ये पिछले साल से 41% ज्यादा, इसके जरिए ₹20.61 लाख करोड़ की राशि ट्रांसफर
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

  • Hindi News
  • Business
  • A Record 1,496 Crore UPI Transactions Took Place In AugustUPI Transactions August 2024 Record Statistics | UPI Payment

नई दिल्ली2 घंटे पहले

अपना शहर Bareilly Online

MAUPOKER: Arena Para Master yang Ingin Tantangan Sejati

Situs GADUNSLOT Buka Slot Anti Gagal, Gaskeun Lah!

Situs GADUNSLOT 2025, Slot Gacor Asli Bukan Hoax! Depo QRIS Langsung Jalan

  • कॉपी लिंक

अगस्त में UPI (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) के जरिए 1,496 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए। इस दौरान टोटल 20.61 लाख करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई। पिछले साल अगस्त के मुकाबले ट्रांजैक्शन की संख्या में 41% की बढ़ोतरी हुई है।

अगस्त 2023 में UPI के जरिए 1,059 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए थे और इसके जरिए 15.77 लाख करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई थी। एक साल में यह अमाउंट करीब 31% बढ़ा है। अगस्त 2024 में डेली एवरेज ट्रांजैक्शन की बात करें को यह 48 करोड़ 30 लाख रहा और रोजाना औसतन 66,475 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई।

जुलाई की तुलना में 4% बढ़ा UPI ट्रांजैक्शन
वहीं, पिछले महीने (जुलाई 2024) की तुलना में ट्रांजैक्शन की संख्या में 3.60% की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि ट्रांसफर की गई राशि में 0.15% की कमी आई है। जुलाई 2024 में UPI के जरिए 1,444 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए और इसके जरिए 20.64 लाख करोड़ की राशि ट्रांसफर की गई। UPI को रेगुलेट करने वाली संस्था नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने आज (1 सितंबर) को ट्रांजैक्शन के आंकड़े जारी किए।

UPI को NCPI ऑपरेट करता है
भारत में RTGS और NEFT पेमेंट सिस्टम का ऑपरेशन RBI के पास है। IMPS, RuPay, UPI जैसे सिस्टम को नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ऑपरेट करती है। सरकार ने 1 जनवरी 2020 से UPI ट्रांजैक्शन के लिए एक जीरो-चार्ज फ्रेमवर्क मैंडेटरी किया था।

UPI कैसे काम करता है?
UPI सर्विस के लिए आपको एक वर्चुअल पेमेंट एड्रेस तैयार करना होता है। इसके बाद इसे बैंक अकाउंट से लिंक करना होगा। इसके बाद आपका बैंक अकाउंट नंबर, बैंक का नाम या IFSC कोड आदि याद रखने की जरूरत नहीं होती। पेमेंट करने वाला बस आपके मोबाइल नंबर के हिसाब से पेमेंट रिक्वेस्ट प्रोसेस करता है।

अगर, आपके पास उसका UPI आईडी (ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर या आधार नंबर) है तो आप अपने स्‍मार्टफोन के जरिए आसानी से पैसा भेज सकते हैं। न सिर्फ पैसा बल्कि यूटिलिटी बिल पेमेंट, ऑनलाइन शॉपिंग, खरीदारी आदि के लिए नेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड भी जरूरत नहीं होगी। ये सभी काम आप यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस सिस्टम से कर सकते हैं।

UPI अब तेजी से ग्लोबल ट्रांजैक्शन सिस्टम बन रहा है। यानी, इसके जरिए भारत के बाहर भी कई देशों में ट्रांजैक्शन किया जा रहा है…

यह खबर भी पढ़ें…

एक UPI अकाउंट से 5 लोग कर सकेंगे पेमेंट: सरकार ने लॉन्च किया UPI सर्किल, इसमें एक महीने में ₹15,000 तक ट्रांजैक्शन की लिमिट

अब आप एक ही UPI ID का इस्तेमाल एक से ज्यादा मोबाइल में कर सकते हैं। सरकार ने UPI ऐप में एक नया फीचर ‘UPI सर्किल डेलिगेटेड पेमेंट सर्विस’ लॉन्च किया है। इस फैसिलिटी को एक्टिवेट करके आप अपने UPI ऐप में एक या उससे ज्यादा व्यक्तियों को ऐड कर पाएंगे। ऐड किए गए सभी लोग आपके बैंक अकाउंट से UPI पेमेंट कर पाएंगे।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

MAUPOKER: Arena Para Master yang Ingin Tantangan Sejati

7 October 2025
edit post

Situs GADUNSLOT Buka Slot Anti Gagal, Gaskeun Lah!

1 October 2025
edit post

Situs GADUNSLOT 2025, Slot Gacor Asli Bukan Hoax! Depo QRIS Langsung Jalan

1 October 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.