• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

खरीदें धान की उन्नत किस्मों के बीज, किसान उठाएं 50 फीसदी तक की सब्सिडी का लाभ | देसी धान की किस्में | धान की उन्नत किस्मों के बीज | varieties of paddy

bareillyonline.com by bareillyonline.com
25 May 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
खरीदें धान की उन्नत किस्मों के बीज, किसान उठाएं 50 फीसदी तक की सब्सिडी का लाभ | देसी धान की किस्में | धान की उन्नत किस्मों के बीज | varieties of paddy
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

Paddy Variety: खरीदें धान की उन्नत किस्मों के बीज, किसान  उठाएं 50 फीसदी तक की सब्सिडी  का लाभ

धान की उन्नत किस्मों के बीज

By khetivyapar

पोस्टेड: 25 May, 2024 12:00 AM IST Updated Sat, 25 May 2024 12:28 PM IST

किसान अधिकतर धान की नई और बेहतर किस्मों का चयन करके खेत में बुवाई करते हैं। कई किसान ऐसे भी होते हैं जो धान के उन्नत किस्मों के बीज नहीं खरीद पाते हैं। किसानों की इसी समस्या का हल निकालने के लिये उत्‍तर प्रदेश में सरकार  की तरफ से अब किसानों को धान की बुवाई के लिए आधी कीमत में बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। धान की खेती के लिए जून का महीना सबसे अच्‍छा माना जाता है। इस महीने में देश के दक्षिणी हिस्‍सों में मॉनसून पहुंच जाता है इसलिये किसानों के लिये धान की बुवाई का यह समय सबसे अच्छा है। 

बीज पर मिलेगी 50 प्रतिशत सब्सिडी:

उत्‍तर प्रदेश में गेंहू और धान की खेती बडे पैमाने पर की जाती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने बीज सब्सिडी योजना चलाई है। बीज सब्सिडी योजना के तहत किसानों को धान के बीजों पर 50 प्रतिशत तक का अनुदान मिलेगा। जून से लेकर अगस्‍त और फिर अक्‍टूबर से दिसंबर तक धान की खेती की जाती है। बाकी फसलों की ही तरह धान की खेती के लिए भी अच्छी गुणवत्ता वाले बीज बहुत आवश्यक होते हैं। 

क्या हैं आवश्यक दस्तावेज:

इस योजना के जरिए किसानो को धान के बीज 50 फीसदी या फिर अधिकतर 2000 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब आर्थिक सहायता दी जाती है।  बीज सब्सिडी योजना के लिए आवेदन करते समय किसान को कुछ दस्‍तावेजों होने चाहिए, जो इस योजना का फायदा उठाने के लिए जरूरी हैं। इसमें आधार कार्ड, बैंक अकाउंट, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आयु प्रमाण पत्र पासपोर्ट साइज फोटो और इसके अलावा किसान का आधार से लिंक मोबाइल नंबर होना चाहिए। 

किसानों को नहीं करना होगा ऑनलाइन पंजीकरण: उपनिदेशक कृषि डॉ धीरेंद्र सिंह ने कहा कि इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण नहीं करना होगा। राजकीय कृषि बीज भंडार पर जाकर ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगाने के बाद बीज खरीद सकता है। उन्होंने कहा कि यदि कोई PR-113 या PR- 126 किस्म का बीज खरीदेगा, उसे मौके पर ही प्रति किलो के हिसाब सब्सिडी मिल जाएगी और ऐसे किसान जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में रजिस्‍टर्ड हैं, वो किसान बीज गोदाम पर जाकर बीज की मिनी किट नि:शुल्क प्राप्त कर सकते हैं।

[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

बरेली बिजली संकट: व्यापार मंडल का 10 दिन का अल्टीमेटम, न समाधान तो बरेली बंद की चेतावनी

31 July 2025
edit post

तुलसीदास जयंती 2025: बरेली में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया पर्व

31 July 2025
edit post

बुधवार रात दंपती से लूट के बाद महिला की हत्या

31 July 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.