• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

Buddha Purnima 2024: आर्थिक स्थिति में होगा सुधार, पूर्णिमा पर करें ये खास उपाय

bareillyonline.com by bareillyonline.com
22 May 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
Buddha Purnima 2024: आर्थिक स्थिति में होगा सुधार, पूर्णिमा पर करें ये खास उपाय
6
SHARES
36
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

बुद्ध पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ की पूजा की जाती है। इसके साथ ही इस दिन पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाते हुए मिठाई चढ़ाएं।

By Ekta Sharma

अपना शहर Bareilly Online

बरेली में सेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण: पीलीभीत बाइपास पर जाम से मिलेगी राहत

बिजली केबिल जोड़ने से मना करने पर नवाबगंज में लोगों ने बिजलीघर में ताला जड़कर हंगामा किया।

बरेली में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नाथ परंपरा पर एक भव्य डॉक्यूमेंट्री बनाने की योजना है।

Publish Date: Wed, 22 May 2024 04:27:31 PM (IST)

Updated Date: Wed, 22 May 2024 04:27:31 PM (IST)

Buddha Purnima 2024: आर्थिक स्थिति में होगा सुधार, पूर्णिमा पर करें ये खास उपाय
बुद्ध पूर्णिमा पर करें ये उपाय।

HighLights

  1. इस दिन कुछ खास उपाय कर लिए जाए, तो हर काम बनने लगते हैं।
  2. पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को दूध में चीनी और चावल मिलाकर अर्घ्य दें।
  3. पूर्णिमा की रात चंद्रमा की रोशनी में 15 मिनट बिताने चाहिए।

धर्म डेस्क, इंदौर। Buddha Purnima 2024: बौद्ध धर्म के साथ-साथ हिंदू धर्म में भी बुद्धि पूर्णिमा महत्वपूर्ण मानी जाती है। ऐसे में इस बार बुद्धि पूर्णिमा 23 मई, गुरुवार को मनाई जाने वाली है। इस तिथि पर आदित्य योग और गजलक्ष्मी योग भी बन रहे हैं। अगर इस दिन कुछ खास उपाय कर लिए जाए, तो हर काम बनने लगते हैं।

बुद्ध पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ की पूजा की जाती है। इसके साथ ही इस दिन पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाते हुए मिठाई चढ़ाएं। इस प्रकार धन की देवी माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में किसी चीज की कमी नहीं होती है।

आर्थिक स्थिति में होगा सुधार

बुद्ध पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को दूध में चीनी और चावल मिलाकर अर्घ्य देना चाहिए। अर्घ्य देते समय ऊँ ऐं क्लीं सोमाय नमः मंत्र का जाप करते रहें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलता है। बुद्ध पूर्णिमा की रात चंद्रमा की रोशनी में 15 मिनट बिताने चाहिए। ऐसा करना शुभ माना जाता है।

धन से जुड़ी समस्याएं

इसके साथ ही बुद्ध पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की पूजा करते समय उन्हें 11 कौड़ियां भी चढ़ाएं। इसके बाद इन कौड़ियों को एक लाल कपड़े में बांधकर, जहां पैसे रखते हैं, उस स्थान पर रख दें। इस उपाय को करने से कभी भी धन से जुड़ी समस्याएं नहीं आती हैं।

प्राप्त होगी मां लक्ष्मी की कृपा

वहीं, पूजा के दौरान मां लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल अर्पित करें। अगले दिन इस नारियल को अपनी तिजोरी में या अपने पैसों के स्थान पर रख दें। ऐसा करने से हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है।

बुद्ध पूर्णिमा के दिन “ओम मणि पदमे हुम्” मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का उल्लेख अवलोकितेश्वर में भी मिलता है। बौद्ध धर्म में इस मंत्र को बहुत खास माना जाता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    एकता शर्मा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं और बीते 2 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है। साल 2022 से जागरण न्यू मीडिया (JNM) से जुड़ी हैं और Naiduni …

[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

बरेली में सेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण: पीलीभीत बाइपास पर जाम से मिलेगी राहत

8 August 2025
edit post

बिजली केबिल जोड़ने से मना करने पर नवाबगंज में लोगों ने बिजलीघर में ताला जड़कर हंगामा किया।

8 August 2025
edit post

बरेली में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नाथ परंपरा पर एक भव्य डॉक्यूमेंट्री बनाने की योजना है।

8 August 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.