• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

World Hypertension Day: हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों को गर्मियों में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? | foods to eat and avoid in summers if you have high blood pressure in hindi

bareillyonline.com by bareillyonline.com
15 May 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
World Hypertension Day: हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों को गर्मियों में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? | foods to eat and avoid in summers if you have high blood pressure in hindi
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

Foods to Eat in Summers if You Have High BP: हाई ब्लड प्रेशर को हाइपरटेंशन के रूप में भी जाता है। इसे साइलेंट किलर भी कहते हैं। जब बीपी 90/140 मिमी एचजी से अधिक पहुंच जाता है, तो इसे हाई ब्लड प्रेशर कहा जाता है। हाई ब्लड प्रेशर के दौरान, धमनियों में रक्त का दबाव काफी बढ़ जाता है। अगर लंबे समय तक ब्लड प्रेशर अधिक बना रहता है, तो यह एक बड़ी समस्या हो सकती है। हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों को अपनी डाइट का ज्यादा ख्याल रखना चाहिए। चिलचिलाती धूप, गर्मी और गर्म हवाओं के बीच आपको अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को ही शामिल करना चाहिए। हर साल 17 मई को विश्व हाइपरटेंशन दिवस मनाया जाता है। आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानें, हाई बीपी वाले लोगों को गर्मियों में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं–

अपना शहर Bareilly Online

बरेली में सेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण: पीलीभीत बाइपास पर जाम से मिलेगी राहत

बिजली केबिल जोड़ने से मना करने पर नवाबगंज में लोगों ने बिजलीघर में ताला जड़कर हंगामा किया।

बरेली में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नाथ परंपरा पर एक भव्य डॉक्यूमेंट्री बनाने की योजना है।

हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों को गर्मियों में क्या खाना चाहिए?- Foods to Eat in Summers if You Have High Blood Pressure in Hindi

1. तरबूज

तरबूज में पानी की मात्रा बेहद अधिक होती है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। यह सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद करता है। अगर आप गर्मियों में तरबूज का सेवन करेंगे, तो इससे बीपी ट्रिगर नहीं होता है। हालांकि, आपको देर रात को तरबूज का सेवन करने से बचना चाहिए।  

इसे भी पढ़ें- अचानक बढ़ जाए ब्लड प्रेशर तो राहत पाने के लिए अपनाएं ये 4 तरीके, BP तुरंत होगा कंट्रोल

2. खीरा

गर्मियों में खीरे का सेवन भी खूब किया जाता है। खीरे में पानी अधिक होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखता है। अगर आप नियमित रूप से खीरे का सेवन करेंगे, तो इससे पानी की कमी दूर होगी। साथ ही, शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ भी आसानी से निकल जाएंगे। खारी, शरीर को ठंडा रखता है और शरीर को स्वस्थ रखता है। अगर आपको हाई बीपी की समस्या है, तो भी आप गर्मियों में खीरा खा सकते हैं। आप खीरे को सुबह, दिन या रात में सलाद के रूप में खा सकते हैं। 

3. हरी पत्तेदार सब्जियां

पत्तेदार सब्जियां सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं। स्वस्थ रहने के लिए आपको अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों को जरूर शामिल करना चाहिए। सब्जियों में पोटैशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं। हाई बीपी के रोगियों को गर्मियों में हरी पत्तेदार सब्जियां जरूर खानी चाहिए। आप पालक, ब्रोकली आदि का सेवन कर सकते हैं। 

4. नारियल पानी

नारियल पानी जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। आपको गर्मियों में हाइड्रेट रहने के लिए नारियल पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। नारियल पानी, शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को संतुलित बनाए रखने में मदद करता है। यह ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित रखता है।

इसे भी पढ़ें- हाई ब्लड प्रेशर क्यों होता है? आसान भाषा में जानें शरीर में कैसे होती है इस बीमारी की शुरुआत

5. केला

केला एक सुपरफूड है। इसमें सभी जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए जरूरी होते हैं। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो अपनी डाइट में केला जरूर शामिल करें। केला, हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मददगार हो सकता है। साथ ही, यह पाचन को भी बढ़ावा देता है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो भूख और वजन को कंट्रोल करता है।

हाई बीपी वाले गर्मियों में क्या न खाएं?

  • अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो ज्यादा नमक का सेवन करने से बचें।
  • हाई बीपी वाले लोगों को गर्मियों में शराब का सेवन करने से भी बचना चाहिए।
  • हाई बीपी वाले लोगों को चाय या कॉफी जैसे कैफीन युक्त पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • अगर हाई बीपी है तो गर्मियों में रेड मीट, चीज आदि का सेवन करने से भी परहेज करें।
  • हाई बीपी वाले लोगों को अचार का सेवन भी कम मात्रा में ही करना चाहिए।

अगर आपको भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें। साथ ही, अगर लंबे समय तक ब्लड प्रेशर अधिक बना रहता है, तो इस स्थिति में डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें।

Read Next

थायराइड रोगी फॉलो करें ये खास डाइट प्लान, लक्षणों से मिलेगी राहत

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

बरेली में सेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण: पीलीभीत बाइपास पर जाम से मिलेगी राहत

8 August 2025
edit post

बिजली केबिल जोड़ने से मना करने पर नवाबगंज में लोगों ने बिजलीघर में ताला जड़कर हंगामा किया।

8 August 2025
edit post

बरेली में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नाथ परंपरा पर एक भव्य डॉक्यूमेंट्री बनाने की योजना है।

8 August 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.